• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home education

सेवा का व्रत लेकर समाज में जाएँ चिकित्सकगण : कुलपति

हेल्थ इंस्टिच्युट के छात्र-छात्राओं को दी गयी विदाई, मिला प्रमाण-पत्र

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 3, 2025
in education, बिहार
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हम विश्वास करते हैं कि आप सबने निष्ठापूर्वक शिक्षण और प्रशिक्षण प्राप्त किया है। एक योग्य स्पीच थेरापिस्ट के रूप में अब आप सबका दायित्व यह है कि सेवा का व्रत लेकर समाज में जाएँ। आपने जो भी ज्ञान अर्जित किया है, उसका रोगियों और पीड़ितों के उपचार में लगाएँ। आपको अवश्य ही यश मिलेगा और वांछित धन भी। निष्ठा से की जाने वाली सेवा का उचित लाभ अवश्य ही मिलता है।

यह बातें सोमवार को, बेउर स्थित इंडियन इंस्टिच्युट ऑफ हेल्थ एडुकेशन ऐंड रिसर्च में बैचलर ऑफ औडियोलौजी ऐंड स्पीच लैंग्वेज पैथोलौजी के छात्र-छात्राओं की विदायी के अवसर पर आयोजित ‘पाठ्यक्रम पूर्णाहुति समारोह’ का उद्घाटन कारने के पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए, बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा एस एन सिन्हा ने कही। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए विनम्रता बहुत आवश्यक है। ऊँचा उठने के लिए व्यक्ति को झुकना सीखना चाहिए।

समारोह के मुख्य अतिथि और पटना उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि कौशल की उपाधि प्राप्त करते ही व्यक्ति का जीवन बदल जाता है। हर व्यक्ति को अपने गुणों से समाज को लाभान्वित करना चाहिए। जो व्यक्ति अपने पद,अधिकार और कौशल का दुरुपयोग धन अर्जित करने के लिए करता है, वह नीचे गिर जाता है और स्वयं का ही नहीं, अपने परिवार की भी क्षति करता है।

सभा की अध्यक्षता करते हुए, संस्थान में निदेशक-प्रमुख डा अनिल सुलभ ने कहा कि यह संस्थान अपनी स्थापना के वर्ष १९९० से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर बल देता रहा है। इसी का परिणाम है कि यहाँ के विद्यार्थी संपूर्ण भारतवर्ष में ही नहीं, संसार के अनेक राष्ट्रों में सम्मानपूर्वक अपनी सेवाएँ दे रहें हैं तथा यश और धन भी अर्जित कर रहे हैं। इस समय जब हम अपने विद्यार्थीयों को विदा दे रहे हैं, मेरे भीतर वही अनुभूति हो रही है, जो अनुभूति एक पिता को अपनी पुत्री की विदाई के समय होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यहाँ से प्रशिक्षण लेकर जा रहे औडियोलौजिस्ट और स्पीच पैथोलौजिस्ट अपनी मूल्यवान सेवाओं से इस संस्थान का नाम पूरी दुनिया में रौशन करेंगे।

वरिष्ठ फ़िज़ियोथेरापिसट डा नरेंद्र कुमार सिन्हा, संस्थान के प्रबंध निदेशक आकाश कुमार तथा वाक् एवं श्रवण विभाग के प्रभारी अध्यक्ष डा विकास कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह का संचालन डा संतोष कुमार सिंह ने किया।

इस अवसर, वरिष्ठ फ़िज़ियोथेरापिस्ट डा विनय पाण्डेय, स्पीच पैथोलौजिस्ट डा नेहा कुमारी, संकायाध्यक्ष, छात्र-कल्याण अहसास मणिकान्त, प्रो संजीत कुमार, डा रूपाली भवाल, डा नवनीत कुमार, प्रो मधुमाला, प्रो चंद्रा आभा, प्रो देवराज, प्रो कुमारी शैलजा झा और सूबेदार संजय कुमार समेत बड़ी संख्या में संस्थान के शिक्षक एवं छात्रगण उपस्थित थे।

Tags: health institute beaur
Previous Post

एमपी के सीएम मोहन यादव ने स्‍पीकर से की मुलाकात

Next Post

एचआईवी संक्रमित लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर: मंगल पांडेय

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post

एचआईवी संक्रमित लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर: मंगल पांडेय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News