• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

एचआईवी संक्रमित लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर: मंगल पांडेय

एचआईवी से प्रभावित क्षेत्रों में लगेंगे विशेष कैंप

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 3, 2025
in बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडेय ने कहा कि राज्य में एचआईवी और यौन संचारित रोगों (एसटीडी) की ससमय पहचान और बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रतिबद्ध है। इसके लिए समय – समय पर एचआईवी और यौन संचारित रोगों पर विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते रहे हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय एड्स एवं यौन संचारित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य अपने पहले लक्ष्य के विरुद्ध 95 फीसदी एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को अपनी एचआईवी की स्थिति की जानकारी प्रदान करने के लिए इंटीग्रेटेड हेल्थ कैंप का आयोजन करेगी। यह हेल्थ कैंप उच्च एचआईवी प्रसार वाले क्षेत्रों,पंचायत,गांव और हॉटस्पॉट और खतरे वाली आबादी के बीच आयोजित होगी । हेल्थ कैंप के आयोजन के दौरान एचआईवी के साथ जी रहे लोगों के परिवारजनों,साथी उच्च जोखिम समूहों,यौन संक्रमित रोगी,यक्ष्मा,कालाजार मरीज,गर्भवती महिला सहित अन्य जोखिम समूहों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएगी।

श्री पांडेय ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से उच्च जोखिम वाले समूहों के बीच एचआईवी और सिफलिस के परामर्श एवं जांच,एचआईवी संक्रमितों को एआरटी सेंटर से जोड़ना, टीबी रोगियों, हेपाटाईटिस बी एवं सी, रक्तचाप, कालाजार एवं मधुमेह रोगियों की स्क्रीनिंग एवं उपचार से जोड़ना,मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं और अन्य स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने सहित विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएगी। इसके लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,जिला अस्पताल,अनुमंडलीय अस्पताल,रेफरल अस्पताल,रेफरल अस्पताल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध एसटीआई,एचआईवी एवं अन्य आवश्यक आंकड़े भी एकत्रित किए जा रहे हैं।
श्री पांडेय ने कहा कि शिविर के सुचारु संचालन एवं सफलता के लिए स्वास्थ्य/एनएचएम, शिक्षा, पंचायती राज, युवा कार्य एवं खेल, आईसीडीएस, ग्रामीण विकास विभाग सहित जीविका से भी सहयोग लिया जाएगा। व्यक्तिगत परामर्श एवं जांच का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए चिकित्सकों/प्रयोगशाला प्रावैधिकी/स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मियों एवं हितधारकों का सहयोग लिया जाएगा। शिविर का आयोजन सिविल सर्जन/ जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी की अध्यक्षता में की जाएगी। समेकित स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के लिए जरुरी मानव बल का आकलन एवं व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। चिन्हित क्षेत्रों, गाँव, पंचायत, हॉट स्पॉट या ऐसे क्षेत्र जहाँ एचआईवी संक्रमितों की पहचान संभावित हो , उन क्षेत्रों में लक्षित समुदाय के बीच व्यापक प्रचार -प्रसार पर बल दिया जाएगा। साथ ही स्वास्थ्य शिविर के नियमित पर्यवेक्षण करने के लिए पर्यवेक्षण टीम बनाए जाएंगे एवं लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

Tags: health dept.Mangal Panday
Previous Post

सेवा का व्रत लेकर समाज में जाएँ चिकित्सकगण : कुलपति

Next Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बयान जारी कर तीखा हमला

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बयान जारी कर तीखा हमला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News