• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 694 चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य सेवाओं को किया गया सुदृढ़ व सशक्त

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 10, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने 694 चिकित्सा पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 स्वास्थ्य मंत्री  मंगल पाण्डेय ने मंगलवार को ऊर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर, पटना में आयोजित एक समारोह में 694 वरीय चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि पिछले 10 दिनों में 1450 चिकित्सकों / विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है, जिसमें 31 मई 2025 को 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए और आज 694 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त 509 बॉन्ड पोस्टिंग के तहत चिकित्सकों की भी विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर नियुिक्त की गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग में 2019 के बाद एएनएम नर्सों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति हुई है। विभाग में 7468 एएनएम नर्सों की नियुक्ति की गई। यह बिहार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस प्रकार पिछले दस दिनों में स्वास्थ्य विभाग में लगभग 8,800 से अधिक चिकित्सक और नर्सों की बहाली हुई है।

श्री पांडेय ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए आधारभूत संरचनाओं का विकास हुआ। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को पारदर्शी और सुलभ तरीके से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस क्रम में सरकारी अस्पतालों में सभी प्रकार के उपचार उपलब्ध कराने और मानव संसाधन को मजबूत करने के लिए नित नए कदम उठाए जा रहे हैं। आज नियुक्त 694 चिकित्सा पदाधिकारियों में राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एनयूएचएम) के तहत 447 पूर्णकालिक चिकित्सा पदाधिकारी, राष्ट्रीय यक्ष्मा नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 3 वरीय चिकित्सा पदाधिकारी, 145 चिकित्सा पदाधिकारी (पोषण पुनर्वास केंद्र, ब्लड बैंक/रक्त संग्रहण इकाई, और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के डिस्ट्रिक्ट अर्ली इंटरवेंशन सेंटर-डीईआईसी) और 99 सेकेंड मेडिकल ऑफिसर शामिल हैं। इन सभी चिकित्सकों को मेधासूची और रिक्तियों की उपलब्धता के आधार पर राज्य के 38 जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में पोस्ट किया गया है।

श्री पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में लगभग 6000 और चिकित्सकों/सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति प्रक्रिया प्रगति पर है। जिसे अगले ढाई महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद चिकित्सकों की कमी वाले क्षेत्रों में उनकी तैनाती की जाएगी। साथ ही, आयुष चिकित्सकों की नियुक्ति भी जल्द की जाएगी। जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत 4500 सीएचओ की नियुक्ति भी अगले ढाई महीनों में पूरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त मिशन मोड में नियमित और संविदा आधार पर नर्सों, पैरामेडिकल कर्मियों, चिकित्सा पदाधिकारियों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की जा रही है।
विकास आयुक्त सह स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने नवनियुक्त चिकित्सकों का स्वास्थ्य विभाग परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि बिहार स्वास्थ्य के पांच कार्यक्रमों में देश में प्रथम स्थान पर है। नर्सिंग और अन्य क्षेत्रों में भी बिहार लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। मिशन उन्नयन के तहत ’’ब्रांड बिहार’’ की पहचान स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर श्री प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त सह अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री मनोज कुमार सिंह, सचिव, स्वास्थ्य विभाग, श्री सुहर्ष भगत, कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार, श्री वैभव चौधरी, अपर सचिव, स्वास्थ्य, डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, प्रबंध निदेशक, बीएमएसआईसीएल, श्री शशांक शेखर सिन्हा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति, श्री अमिताभ सिंह, माननीय स्वास्थ्य मंत्री के आप्त सचिव के साथ स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Tags: mangal pandey niyukti patra
Previous Post

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

Next Post

मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल: भाकपा

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

मोदी सरकार सभी मोर्चे पर विफल: भाकपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News