• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

पितृ-दिवस पर लेख्य-मंजूषा की ओर से आहूत हुआ साहित्योत्सव

डा सुधा पाण्डेय की पुस्तक 'कहाँ गए वो दिन' का हुआ लोकार्पण

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 15, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
पितृ-दिवस पर लेख्य-मंजूषा की ओर से आहूत हुआ साहित्योत्सव
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
“वज्र का सीना ख़ुशबू सा दिल जिसका होता है/ वही शख़्स बेटे-बेटियों का पिता होता है”। साहित्यिक संस्था ‘लेख्य-मंजूषा’के तत्त्वावधान में, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के सभागार मेन, रविवार को ‘पितृ-दिवस पर आयोजित साहित्योत्सव एवं पुस्तक लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता करते हुए, सम्मेलन-अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अपने व्याख्यान का आरंभ इसी शेर के साथ किया। उन्होंने कहा कि अपनी संतान के लिए एक माता-पिता अपने सभी सपनों और आकांक्षाओं का बलिदान कर देता है। और यह बात उनकी संतति को तबतक पता नहीं होती, जबतक कि वे स्वयं माता-पिता नहीं बनते। शायद उस समय तक भी नहीं, जबतक कि उनकी भी संतति, उन्हीं की भाँति उनकी अवहेलना नहीं करने लगती।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवयित्री डा सुधा पाण्डेय के काव्य-संग्रह ‘कहाँ गए वो दिन’ का लोकार्पण भी किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि और सुप्रसिद्ध साहित्यकार भगवती प्रसाद द्विवेदी ने पुस्तक पर विस्तार पूर्वक चर्चा की और कवयित्री के व्यक्तित्व को शिक्षा,साहित्य और कला का त्रिवेणी बताया।
आयोजन की विशेषता यह रही कि ‘किलकारी बाल भवन’ के छात्र-छात्राओं ने ‘लघुकथा-साहित्य के पुरोधा डा सतीश राज पुष्करणा की एक लघुकथा ‘ख़ुदगर्ज़’ की नाट्य-प्रस्तुति भी की तथा उनकी तीन लघु कथाओं ‘दिखाबा’, ‘बदबू’ तथा ‘ऊँचाई’ पर विमर्श भी किया। इनमें अनुराग कुमार, अमितेश राज, अंकुश, राजवर्द्धन सिंह, प्रवीण कुमार, सुमन कुमार, अतुल राय, श्रेया कुमारी, ख़ुशी कुमारी, निमिषा कुणाल, निकु झा सम्मिलित थे। लघुकथा ‘फ़र्ज़’ की भी सुंदर नाट्य-प्रस्तुति हुई, जिसमें ईशांत, गीतिका, राजू, अल्पा,सौरव, रौशन, मोनु, आयुष, राजवीर,कनिष्क, आर्यन और अनिल तेजस के अभिनय को खूब सराहना मिली।
संस्था की ओर से ‘दीप जल उठे’ नाटक का भी प्रदर्शन हुआ, जिसमें गार्गी राय, आरव श्रीवास्तव और शिवेश प्रसाद ने दर्शकों की ओर से तालियों का प्रसाद प्राप्त किया।
संस्था की अध्यक्ष और वरिष्ठ कथा-लेखिका विभा रानी श्रीवास्तव, डा शशि भूषण सिंह, प्रो सुनील कुमार उपाध्याय, शुभ चंद्र सिन्हा, डा अनिता राकेश, डा पूनम देवा, एम के मधु, डा प्रमोद कुमार, डा वीरेंद्र भरद्वाज, प्रेम लता सिंह राजपुत, प्रणय सिन्हा, रंजना सिंह, एकता कुमारी, डा पूनम आनन्द, अभिलाष दत्त, रवि भूषण श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा, अनीता मिश्र सिद्धि,  नीता सिन्हा, आशा रघुदेव, तनुजा सिन्हा, नरेंद्र कुमार आदि कवियों और साहित्यकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच का संचालन वरिष्ठ कवि मधुरेश नारायण ने किया।
Tags: hindi sahitya sammelan
Previous Post

बिहार की 14 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते हैं नीतीश

Next Post

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल निर्विरोध निर्वाचित 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल निर्विरोध निर्वाचित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News