• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

धार्मिक ध्रुवीकरण को जाति से साधने की कोशिश

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 29, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग
0
SHARES
74
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
कुर्मिस्‍तान यानी नालंदा का जिला मुख्‍यालय है बिहारशरीफ। यहां पिछले 20 वर्षों से कुर्मी की छाती पर कोईरी की फसल लहलहा रही है। यह अर्द्धशहरी क्षेत्र है। इस विधान सभा क्षेत्र में बिहारशरीफ नगर निगम के सभी वार्ड और रहुई प्रखंड की सभी पंचायत आती हैं। हमारी पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति पार्ट-2’ में संकलित आंकड़ों के अनुसार, बिहारशरीफ विधान सभा क्षेत्र में कुर्मी वोटरों की संख्‍या सबसे अधिक करीब 60 हजार है, जबकि कोईरी वोटरों की संख्‍या 42 हजार है। यादव और मुसलमान वोटरों की संख्‍या लगभग बराबर है 40-40 हजार। बिहार की सभी 243 विधान सभा क्षेत्रों की 10 प्रमुख जातियों के वोटरों की संख्‍या का डाटा हमारी पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति पार्ट-2’ में मिल जाएगी। इसमें पिछले पांच वर्षों के राजनीति घटनाक्रम और चुनाव से जुड़े काफी सामग्री एक जगह मिल जाएगी। किसी को विधान सभा चुनाव लड़ने की इच्‍छा हो तो पुस्‍तक खरीद कर पढ़ सकते हैं। इसकी कीमत 5500 (पचपन सौ) रुपये है। पुस्‍तक की बुकिंग एडवांस पेमेंट पर जारी है। इसके‍ लिए 9199910924 पर सपंर्क किया जा रहा है।
हम बिहारशरीफ की बात कर रहे थे। डा. सुनील 2005 से लगातार पांचवीं बार विधायक रहे हैं। 2010 में वे तीसरी बार जदयू के टिकट पर निर्वाचित हुए थे, जबकि 2015 के चुनाव के पहले भाजपा के साथ चले गये थे। दरअसल 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू की पराजय के बाद नीतीश कुमार के कई विश्‍वस्‍त नये विकल्‍प की तलाश में जुट गये थे। वैसे लोगों में डा. सुनील कुमार भी शामिल थे। 2014 में राज्‍य सभा के लिए हुए उपचुनाव में जदयू के करीब 20 विधायकों ने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्‍मीदवारों के पक्ष में मतदान किया था। जीतनराम मांझी के मुख्‍यमंत्री बनने के बाद जदयू के कुछ विधायकों में आक्रोश था, जो बाद में समय पाकर विद्रोह में तब्‍दील हो गया था। सुनील उन्‍हीं परिस्थितियों में भाजपा में शामिल हो गये थे। हमने उस समय की स्थिति पर बात करने के लिए सुनील कुमार से संपर्क भी किया, लेकिन उनका फोन बराबर व्‍यस्‍त ही मिला।
सुनील कुमार फिलहाल राज्‍य सरकार में मंत्री हैं। सुनील के समक्ष मंत्री बनने के बाद लोगों की अपेक्षाओं की चुनौती है। भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में धार्मिक गोलबंदी का उन्‍हें लाभ मिलता रहा है। पिछले दो चुनाव में उन्‍होंने बड़ी मार्जिन से जीत हासिल की। 2015 में उन्‍होंने जदयू के असगर शमीम और 2020 में राजद के सुनील गुप्‍ता को पराजित किया था।
बिहारशरीफ में राजनीतिक चर्चा के अनुसार, भाजपा की ओर से फिर वही उम्‍मीदवार होंगे। लेकिन विपक्ष में कौन होगा, इसको लेकर चर्चा तेज हो गयी है। पूर्व सांसद विजय कुमार यादव के भतीजा और सामाजिक कार्यकर्ता मनीष यादव राजद की ओर से प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं। वे राजद के पूर्व प्रदेश प्रवक्‍ता भी रहे हैं। वे अपने सामाजिक और संगठनात्‍मक कार्यों को लेकर भी लोगों में लोकप्रिय माने जा रहे हैं। इसके अलावा भी एनडीए और महागठबंधन की ओर से कई दावेदार मैदान में फेरी लगा रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि इस बार बिहारशरीफ में यादव बनाम कोईरी की भिड़ंत होगी। महागठबंधन इस बार धार्मिक ध्रुवीकरण को जातीय गोलबंदी से साधने का प्रयास कर रहा है। सुनील कुमार के समक्ष चुनौती अपनी सीट बचाने की होगी, जबकि राजद उम्‍मीदवार के समक्ष सुनील कुमार को शिकस्‍त देने की चुनौती होगी।
तस्‍वीर : सुनील कुमार एवं मनीष यादव
https://www.facebook.com/kumarbypatna
Tags: vidhansabha ki ghudadaud with birendra ydv 3
Previous Post

राघोपुर में भाजपा को चाहिए नया पहलवान

Next Post

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News