• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

अमृत महोत्सव के चौथे दिन बच्चों ने जीते पुरस्कार

मधुबनी में पांच दिवसीय अमृत महोत्सव कार्यक्रम

admin by admin
February 1, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मधुबनी के टाउन क्लब मैदान में आयोजित पांच दिवसीय “आजादी का अमृत महोत्सव” फोटो प्रदर्शनी के चौथे दिन बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं फोटो प्रदर्शनी देखने आएं। यहां आए विद्यार्थियों में आजादी से जुड़ी घटनाओं को अपने नोट बुक में दर्ज किया। उनमें फोटो प्रदर्शनी को लेकर उत्सुकता देखते बन रही थी। अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी को छात्र-छात्राओं एवं आमजनों ने खूब सराहा। यहां आए दर्शकों ने कहा कि यह बेहद जानकारीप्रद एवं इतिहास में खुद को ले जाकर महसूस करने जैसा है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने कहा कि इसमें कई ऐसी जानकारियां उपलब्ध कराई गई हैं जो इतिहास को जानने के साथ-साथ परीक्षा उपयोगी भी हैं।


फोटो प्रदर्शनी देखने आए विवेकानंद मिशन विद्यापीठ, मधुबनी की छात्रा श्रेया खुशी ने कहा कि उन्हें इस तरह की प्रदर्शनी को देखकर बेहद खुशी हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमें फोटो प्रदर्शनी देखने के बाद यह एहसास हो रहा है कि हमारे पूर्वजों ने कितनी जतन और संघर्षों के बाद हमारे देश को अंग्रेजों से आजाद करवा पाए हैं। रीजनल सेकेंडरी स्कूल, मधुबनी की छात्रा अन्नु कुमारी ने कहा कि हमारी किताबों में आजादी की लड़ाई के बारे में जानकारियां तो दी गई हैं, लेकिन यहां आकर मैं उन लोगों को भी देख पा रही हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराया है। उन्होंने कहा कि उन घटनाओं को क्रमबद्ध एक जगह देख पाना हम सभी बच्चों के लिए बेहद लाभदायक है और प्रेरणा का स्रोत भी है।


कार्यक्रम स्थल पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों से प्रदर्शनी में लगाए गए फोटो एवं सूचनाओं से ही प्रश्न पूछे गए। सही जवाब देने वाले विजेताओं को मौके पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा एवं सहायक निदेशक एनएन झा द्वारा पुरस्कृत किया। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में रीजनल सेकेंडरी स्कूल, मधुबनी की अन्नु कुमारी, विवेकानंद मिशन विद्यापीठ की श्रेयसी खुशी, यशवर्धन राय सहित मधुबनी के प्रेमता कुमारी, प्रतीक आनंद, पूजा कुमारी को पुरस्कृत किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन सीबीसी, पटना एवं दरभंगा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी क्रमशः नवल किशोर झा एवं मिहिर कुमार झा ने किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी में देश की आजादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, वीर सपूतों के बारे में अवगत एवं उनके कृतियों को आत्मसात कराना है। उन्होंने कहा कि कल 01 फरवरी को अमृत महोत्सव फोटो प्रदर्शनी का समापन होगा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर मधुबनी के पूर्व सांसद हुकुमदेव नारायण यादव, बिहार विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर तथा कृषि विज्ञान केंद्र, चानपुरा, मधुबनी के अध्यक्ष संत कुमार चौधरी शामिल होंगे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक निदेशक एनएन झा ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का देश है। सभी धर्मों के प्रति समान आदर का भाव, सभी राष्ट्रों के प्रति समान आदर का भाव लेकर भारत ने विश्व के मानचित्र पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आजादी के अमृत महोत्सव पर हम इस बात का संकल्प लें कि इस पहचान को हम किसी भी तरह धूमिल नहीं होने देंगे।

केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के विभागीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल पर कृषि विज्ञान केन्द्र, चैनपुरा, मधुबनी द्वारा स्टॉल लगाया गया है, जहां से बड़ी संख्या में बच्चों ने जानकारियां इकट्ठा की।


कार्यक्रम में स्वागत संबोधन सीबीसी, पटना के सहायक निदेशक एन एन झा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने किया। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय संचार ब्यूरो, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा ने किया।

Tags: madhubani amrit mahotsav
Previous Post

बजट बदलते भारत की सोच

Next Post

भारत की बुनियाद रखने वाला बजट

admin

admin

Next Post

भारत की बुनियाद रखने वाला बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News