• About
  • Contcat Us
Thursday, March 12, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

नमन यात्रा को मिल रहा है व्यापक जनसमर्थनः मल्लिक

रालोजद की विरासत बचाओ नमन यात्रा

admin by admin
March 19, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रीय लोक जनता दल की विरासत बचाओ नमन यात्रा को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा की नीतियों और नई पार्टी के गठन के फैसले का लोग स्वागत कर रहे हैं. पार्टी नेता फजल इमाम मल्लिक ने यहां यह जानकारी दी है. श्री कुशवाहा यात्रा के क्रम में अब तक बिहार के करीब पच्चीस जिलों में लोगों से संवाद कर चुके हैं.

मल्लिक के मुताबिक यात्रा को लोगों को इतना समर्थन मिलेगा, इसकी कल्पना पार्टी ने यात्रा शुरू होने से पहले नहीं की थी. लेकिन श्री कुशवाहा को सुनने और उनके फैसलों के समर्थन में देर रात तक जिस तरह लोग जमा रहते हैं उससे लोगों के उत्साह का पता चलता है. मल्लिक ने बताया कि उनकी सभाओं में हर तबके के लोग शिरकत कर रहे हैं. लोगं को उम्मीद है कि श्री कुशवाहा बिहार को फिर से अंधेरे और अराजकता में ले जाने नहीं देंगे और समतामूलक समाज का निर्माण कर बापू, कर्पूरी ठाकुर और जेपी के मूल्यों और आदर्शों को स्थापित करेंगे.

मल्लिक ने कहा कि श्री कुशवाहा ने पश्चिम चंपारण के बापू आश्रम से यात्रा की शुरुआत की थी. उन्होंने इस दौरान महात्मा गांधी, बतक मियां, जेपी, कर्पूरी ठाकुर, सूरज नारायण सिंह, फणीश्वरनाथ रेणु, जुब्बा साहनी, तिलका मांझी, श्रीकृष्ण सिंह, अब्दुल कयूम अंसारी, चंद्रशेखर उर्फ चंदू, दशरथ मांझी, बाबू जगजीवन राम, वीर कुंवर सिंह, शहीद निशान सिंह, डा लाल सिंह त्यागी व गुरुसहाय लाल सहिंत दर्जनों महापुरुषों के स्मारक पर माल्यार्पण किया. उन्होंने इस दौरान सैंकड़ों सभाओं को संबोधित किया.

सोमवार को उनकी यात्रा का समापन अरवल में होगा. अरवल में शहीद जगदेव प्रसाद के स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर वे अपने इस अभियान को विराम देंगे. रालोजद के गठन के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने इस यात्रा के जरिए लोगों से संवाद किया और बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार लव-कुश और अतिपिछड़ा समाज की विरासत उन हाथों में ही सौंपना चाहते हैं जिनके दौर में बिहार में अन्याय, अंधेरे और अपहरण का बोलबाला था. उन्होंने लोगों को बताया कि इसी वजह से उन्होंने जदयू छोड़ा और रालोजद का गठन किया ताकि बिहार को गिरवी रखने से बचाया जा सके. उन्होंने कहा कि आप ताकत देंगे तो हम बिहार को उन हाथों में जाने से बचा कर वंचितों और शोषितों को न्याय दिलाएंगे. मल्लिक ने बताया कि यात्रा के दौरान जदयू और दूसरे दलों के सैंकड़ों नेताओं ने श्री कुशवाहा की नीतियों से प्रेरित होकर रालोजद की सदस्यता ग्रहण की.

Tags: virasat naman yatra
Previous Post

उपेंद्र कर रहे अवसरवादी यात्रा : उमेश कुशवाहा

Next Post

महिला साइकिलिंग लीग पर बिहार का कब्ज़ा

admin

admin

Next Post

महिला साइकिलिंग लीग पर बिहार का कब्ज़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News