• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

छप गया वीरेंद्र यादव का चुनाव बम

---- कीमत मात्र 5500 रुपये ---

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 14, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
छप गया वीरेंद्र यादव का चुनाव बम
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुद्धपूर्णिमा यानी 12 मई को चुनाव बम को प्रकाशित हो जाना था, लेकिन एक दिन का विलंब हो गया। 13 मई को इसकी कॉपी छप गयी है। यह अब बिक्री के लिए उपलब्‍ध है। जब से हमने इस चुनाव बम के आधार पर खबर लिखनी शुरू की है, तब से इसको खरीदने वाले लोग फोन करने लगे थे। अब ग्राहकों तक पहुंचाने की जिम्‍मेवारी है।
चुनाव बम मतलब हमारी पुस्‍तक राजनीति की जाति पार्ट-टू। इसमें वीरेंद्र यादव न्‍यूज के नियमित अंक की कॉपियों का संकलन किया गया है। अंक 62 से 120 तक इसमें संकलित है। पूरे अंक की फोटो कॉपी। इस पर आकर्षक कवर लगा हुआ है। वीरेंद्र यादव न्‍यूज का हर अंक चुनाव के लिए संदर्भ सामग्री होता है। जब 60 से अधिक अंक एक साथ आते हैं पूरी पुस्‍तक बन जाती है। इसमें 2020 के विधान सभा चुनाव में उम्‍मीदवारों की जातिवार सूची के साथ चुनाव परिणाम, जातीय भागीदारी से लेकर एक-एक विधायक की जाति संकलित है। 120वें अंक में परिसीमन के बाद जातीय सर्वे का डाटा प्रकाशित है। इसमें हमने बताया है कि किस विधान सभा क्षेत्र में किस जाति के कितने वोटर हैं। एकदम परफेक्‍ट। किताब में सिर्फ 10 जातियों के वोटों को ही समाहित कर पाये हैं। लेकिन वीरेंद्र यादव फाउंडेशन की संदर्भ लाइब्रेरी में 50 से अधिक जातियों का डाटा विधान सभावार उपलब्‍ध है।
इस पुस्‍तक की कीमत मात्र साढ़े पांच हजार (5500) रुपये हैं। इतना सारा डाटा इतनी कम कीमत में कहीं नहीं मिलेगा। हमारा दावा है कि बिहार की राजनीति पर वीरेंद्र यादव न्‍यूज जीतना डाटा देता है, उतना डाटा गूगलवा का बाप भी नहीं दे पाएगा। यह चुनाव बम यानी राजनीति की जा‍ति सिर्फ चुनाव लड़ने की कूबत रखने वालों के लिए ही है। जिन लोगों को सिर्फ ज्ञान के लिए चुनाव बम पढ़ना है तो वे दाम सुनकर की कुंख देंगे। यह किताब ऐसे बुद्धिविलासियों के लिए नहीं है।
हमारा मानना है कि राजनीति सेवा नहीं, धंधा है। जैसे आलू-प्‍याज की मंडी होती है, वैसे ही राजनीति सत्‍ताभोगियों की मंडी है। हर आदमी यहां सरकारी संसाधनों को लूटने के लिए आता है। वेतन और पेंशन उसका छोटा हिस्‍सा है। इसके बावजूद समाज के प्रति, सामाजिकता के प्रति और सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता राजनीतिक जमात में ही है। पोलिटिकल आदमी कितना भी भ्रष्‍ट होगा तो सरकारी कार्यालयों के बाबू और साहेब की तरह निर्लज्‍ज और निर्मम नहीं होगा। यही राजनीतिक जमात की ताकत है। वास्‍तविकता यह है कि एक राजनीति कार्यकर्ता या नेता को जितना व्‍यय सार्वजनिक सरोकार के लिए करना पड़ता है, वह सत्‍तागत लूट के बिना संभव नहीं है।
हम चुनाव बम की बात कर रहे थे। राजनीति की जाति पार्ट -2 राजनीतिक निरंतरता की एक कड़ी है। पिछले विधान सभा चुनाव में भी हमने पुस्‍तक प्रकाशित की थी राजनीति की जाति। काफी संख्‍या में बिकी थी। लोगों ने काफी पंसद किया था। उसमें भी उस समय के हिसाब से विधान सभावार जातियों का डाटा समाहित था। लेकिन नयी पुस्‍तक उसकी तुलना में कई गुना ज्‍यादा उपयोगी और डाटा से भरा पड़ा है। उस किताब की बिक्री में हमने कई अच्‍छे-बुरे अनुभव झेले। इससे जुड़ी हमने अपनी मूर्खता की कई कहानी उस समय लिखी थी। इसके बावजूद हमारे पाठक हमारे साथ खड़े रहे। हमारे तथ्‍यों के साथ खड़े रहे।
हम बराबर कहते हैं कि हम पक्षपातपूर्ण पत्रकारिता करते हैं। हमारी खबरों में, हमारी लेखनी में हमारा पक्ष होता है, तो वह निष्‍पक्ष नहीं हो सकता है। यह पाठक की इच्‍छा पर निर्भर करता है कि कोई खबर या तथ्‍य उनके अनुकूल लगता है या प्रतिकूल। यह हम कैसे तय कर सकते हैं।
अंत में, चुनाव बम के ग्राहकों से आग्रह करेंगे कि पुस्‍तक की अग्रिम भुगतान पर इसकी कॉपी आप पटना में प्राप्‍त कर सकते हैं। नकद भी खरीद सकते हैं। हमारा कार्यालय विधान सभा इलाके में ही है। वहां से भी प्राप्‍त कर सकते हैं। वैसे हमारा कार्यालय आमतौर पर हमारे बैग में और मोटरसाईकिल पर ही रहता है। इसलिए अग्रिम भुगतान के बाद आप संपर्क कर लें तो पुस्‍तक प्राप्‍त करना आसान होगा। धन्‍यवाद।
Tags: chap-gaya-birendra-yadav-ka-atam-bomb
Previous Post

चुनाव में बढ़का विजेता जाति है राजपूत

Next Post

लालूजी के जन्‍मदिन पर वीरेंद्र यादव न्‍यूज का छठा विशेषांक

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
लालूजी के जन्‍मदिन पर वीरेंद्र यादव न्‍यूज का छठा विशेषांक

लालूजी के जन्‍मदिन पर वीरेंद्र यादव न्‍यूज का छठा विशेषांक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News