• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

क्‍या आप विधान सभा चुनाव में टिकट के लिए भटक रहे हैं ?

तो सबसे पहले खरीदिये 5500 रुपये की किताब

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 22, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
क्‍या आप विधान सभा चुनाव में टिकट के लिए भटक रहे हैं ?
0
SHARES
76
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
दरअसल चुनाव के इस मौसम में हर पार्टी मुख्‍यालय के बाहर टिकट की प्रत्‍याशा में दावेदार भटकते मिल जाएंगे। दावेदारी करने वाले चुनाव जीतने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जिस चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ने की उम्‍मीद कर रहे हैं, उसी क्षेत्र के पिछले तीन चुनाव में निर्वाचित विधायकों के नाम नहीं बता पाएंगे। पार्टी के प्रति वफादारी के कसीदे गढ़ेंगे, लेकिन जनता के मुद्दे पर दो कदम आगे बढ़ने का साक्ष्‍य नहीं दे पाएंगे। कहने का मतलब है कि आंकड़ों को लेकर सपाट मिलेंगे। उनकी पूरी राजनीति चाय की चुक्‍कड़ और भुंजा से भरे अखबार के पन्‍ने पर समाप्‍त हो जाती है।
इसकी वजह है कि कोई आंकड़े उनके पास नहीं होते हैं, कोई दस्‍तावेज नहीं होते हैं। पार्टियों की ओर से भी कोई आंकड़ों का बैकअप अपने कार्यकर्ताओं को उपलब्‍ध नहीं कराया जाता है। अपने नेता के गुणगान और यशोगान में ही पार्टी का प्रशि‍क्षण कार्यक्रम संपन्‍न हो जाता है। वीरेंद्र यादव फाउंडेशन ने इसी अभाव को भरने का प्रयास किया है। वीरेंद्र यादव फाउंडेश्‍न ने वीरेंद्र यादव न्‍यूज के साथ मिलकर 616 पन्‍नों की एक पुस्‍तक प्रकाशित की है। यह पुस्‍तक मासिक पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज के अंक 62 से 120 अंक का संकलन है। इन अंकों को स्‍पायरल कराकर पुस्‍तक का नाम दे दिया गया है। आकर्षक कवर भी है। बिहार की राजनीति पर तथ्‍यों से भरपूर इस पुस्‍तक की कीमत मात्र 5500 (पचपन सौ) रुपये हैं।
यह पुस्‍तक पिछले 5 सालों के राजनीतिक घटनाक्रम का दस्‍तावेज है। चुनावी सामग्री का खजाना है। 2020 में दोनों प्रमुख गठबंधनों के उम्‍मीदवार के नाम, जाति और क्षेत्र के बारे एक साथ जानकारी इसी पुस्‍तक में है। निर्वाचित विधायकों की जाति और उनको मिले वोट का हिसाब भी इस पुस्‍तक में है। इतना ही नहीं, आरएलएसपी और लोजपा के उम्‍मीदवारों के नाम, उनकी जाति और उनको मिले वोट का डाटा भी इस पुस्‍तक में है। लोकसभा चुनाव से जुड़ी जानकारी भी मौजूद है। सबसे बड़ी बात है कि सभी विधान सभा क्षेत्र में 10 प्रमुख जातियों के वोटरों की संख्‍या भी इस पुस्‍तक में बतायी गयी है। एकदम परफेक्‍ट। इसके डाटा पर कोई आशंका हो तो आप घर-घर वोटों की गिनती कर सकते हैं। वीरेंद्र यादव फाउंडेशन बिहार में अकेली संस्‍था है, जिसके पास पिछले विधान सभा चुनाव के सभी प्रमुख दलों के उम्‍मीदवार, उनका क्षेत्र, जाति और मोबाईल नंबर उपलब्‍ध है।
यदि आप चुनाव में टिकट के लिए भटक रहे हैं तो यह पुस्‍तक आपके झोले में होनी चाहिए। क्‍योंकि आपके नेता के हर सवाल का जवाब इस पुस्‍तक में है। आपके विधान सभा क्षेत्र की सामाजिक बनावट, जातीय बसावट, परिसीमन के बाद निर्वाचित विधायकों की सूची से लेकर जाति का वोट तक सब कुछ इस पुस्‍तक में उपलब्‍ध है मात्र साढ़े पांच हजार रुपये में।
इसके अलावा आपके विधान सभा क्षेत्र में पिछले चुनावों का वोट ट्रेंड, बूथवार उम्‍मीदवारों को मिले वोट से लेकर चुनाव से जुड़ी हर सामग्री उपलब्‍ध है वीरेंद्र यादव फाउंडेशन के पास। किताब में प्रकाशित 10 जातियों के अलावा कम से कम 25 और जातियों का डाटा उपलब्‍ध है। इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना पड़ेगा। इसके साथ ही, यह भी स्‍पष्‍ट कर देना चाहते हैं कि हम किताब बेचते हैं, चुनावी डाटा बेचते हैं, पार्टियों का टिकट नहीं। किस पार्टी का टिकट बिकने का सेंटर कहां-कहां है, यह हम जरूर बता सकते हैं।
अब आते हैं किताब के नाम पर। किताब का नाम –‘राजनी‍ति की जाति पार्ट-2’ है। पिछले विधान सभा चुनाव में हमने ‘राजनीति की जाति’ नाम से पुस्‍तक प्रकाशित किया था। तीन सौ से अधिक कॉपी बिक गयी थी। 50 से अधिक ग्राहकों को टिकट भी मिल गया था। उसमें से कई आज विधायक भी हैं। टिकट की दौड़ में किताब के आंकड़ों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
अंत में, फिर आग्रह करेंगे कि चुनाव के टिकट की दौड़ में शामिल हैं तो पुस्‍तक जरूर खरीदें। आप चुनाव में चर्चा के लिए पुस्‍तक खरीदना चाहते हैं तो यह पुस्‍तक आपको नहीं खरीदनी चाहिए। हम चाहते हैं कि आपके पैसे का सदुपयोग हो। और हां, जो 5500 रुपये में किताब खरीदने की हैसियत नहीं रखते हैं, उन्‍हें 5 करोड़ में चुनाव लड़ने का सपना तो बिल्‍कुल नहीं देखना चाहिए।
Tags: chunav ke rang birendra yadav ke sang 8
Previous Post

बूथ लेवल एजेंट प्रशिक्षण सत्र का छठा चरण सम्पन्न

Next Post

गांव की सत्‍ता और जाति का दंभ

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रशिक्षण सत्र का पांचवां चरण सम्पन्न

गांव की सत्‍ता और जाति का दंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News