• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

लालूजी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए समर्थकों की उमड़ी भीड़

लालूजी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए समर्थकों की उमड़ी भीड़

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 11, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
लालूजी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए समर्थकों की उमड़ी भीड़
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव के जन्‍मदिन पर आज यानी 11 जून को समर्थकों का मजमा लगा रहा। 10 सर्कुलर रोड के बाहर सुबह से देर शाम तक आशीर्वाद ग्रहण करने वालों का तांता लगा रहा। आशीर्वाद में कुछ लोग टिकट चाह रहे थे तो कुछ लोग टिकट की गारंटी। हम ही शाम करीब सवा पांच बजे पहुंचे और मजमा का हिस्‍सा बन गये। इसी दौरान कुछ परिचित लोगों से मुलाकात भी हुई। थोड़ी मशक्‍कत के बाद 10 नंबर के अंदर पहुंचे।
भीड़ थोड़ी कम थी। लालूजी से उस समय लोगों से नहीं मिल रहे थे। हम पुराने कार्यालय में गये और वीरेंद्र यादव न्‍यूज के जून अंक की कॉपी मौजूद लोगों को थमा कर बाहर निकले। हमने वीरेंद्र यादव न्‍यूज का जून अंक लालूजी के जन्‍मदिन पर विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया है। मीडिया में लालूजी को लेकर नकारात्‍मक खबरों को बाढ़ रहती है। उसी बाढ़ के बीच वीरेंद्र यादव न्‍यूज एक तटबंध के रूप में खड़ा होने का प्रयास करता है। इस अंक में हमने कई वरिष्‍ठ पत्रकारों के आलेख प्रकाशित किये हैं और लालूजी के कार्यों तथा योगदानों को सामाजिक न्‍याय के परिप्रेक्ष्‍य में प्रस्‍तुत करने का प्रयास किया है। यह अंक लालू जी को समग्रता में समझने का एक प्रयास है। इसके साथ ही यह भी बताना जरूरी है कि बिहार की सामाजिक और राजनीतिक जमीन पर लालू यादव होने का एक खास मायने है। लालू यादव ने सवर्ण और सामंती वर्चस्‍व को एक साथ ध्‍वस्‍त किया। सवर्णों और सामंतों के अहंकार और जातीय श्रेष्‍ठता बोध को लालू यादव ने अपने शासन के शुरुआती दौर में ही बुलडोजर से रौंद दिया था। इसके बाद बिहार की सामाजिक और राजनीतिक जमीन में नयी उर्वरा शक्ति आयी, उसी जमीन पर नीतीश कुमार से नित्‍यानंद राय तक पनपे और बढ़े हैं। आज का बिहार लालू यादव सरकार के दौर में तैयार सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक जमीन पर ही लहलहा रहा है।
10 सर्कुलर रोड में मुख्‍य आवास की ओर ही लालूजी का नया कार्यालय बना है। आज उसी कार्यालय में लोगों से मुलाकात कर रहे थे। दरवाजे के अंदर ही लालू जी की कुर्सी लगी हुई थी। वे दो कुर्सी के सहारे बैठे हुए थे। इस बीच अच्‍छी-खासी भीड़ लग गयी थी। लोग बारी-बारी से आशीर्वाद और दर्शन की अपेक्षा से आगे बढ़ रहे थे। कुछ लोग चरण में लोटने के लिए परेशान थे तो कुछ लोग सेल्‍फी के लिए बेताब। हमारी अलग तरह की बेसब्री थी। हमें पत्रिका की कॉपी भेंट करने के साथ एक फोटो भी अपेक्षा थी। लेकिन पीठ पर कई लोग खड़े थे। हमने अभिवादन करके के पत्रिका की कॉपी दी और कहा कि आपके जन्‍मदिन पर विशेषांक प्रकाशित किये हैं। इसके साथ ही सुरक्षाकर्मी ने कॉपी ली और हम बाहर आ गये।
खबर के लिए लालूजी की एक तस्‍वीर जरूरी थी। हम थोड़ी देर वहीं रुक गये। भीड़ थोड़ी थमी तो अवसर हाथ आया। इस बीच लालूजी के लिए चाय आयी। इसलिए थोड़ी देर के लिए मिलने का सिलसिला धीमा हुआ। हमने उसी समय आगे बढ़कर तस्‍वीर ली। लालूजी की चाय पी रहे थे। उसी कमरे में विधायक छोटेलाल राय और मो. नेहालउद्दीन के साथ सांसद प्रेम गुप्‍ता बैठे हुए थे। कैमूर के रहने वाले राजद नेता डा. सच्चिदानंद सिंह भी वहीं मौजूद थे। तस्‍वीर लेने के बाद तसल्‍ली हुई।
उधर, 10 नंबर में प्रवेश के पहले बैग बाहर ही फेंक कर आना पड़ा था। वहां बैग उतरवाया जा रहा था, लेकिन उसकी कोई जिम्‍मेवारी लेने वाला नहीं था। बैग की चिंता के साथ हम भी बाहर निकल गये। वहां से बैग उठाकर रोड पर आये और फटफटिया उठाकर चल दिये।
Tags: aankhon dekha hal lalu birth day
Previous Post

समाजवादी विचारधारा के नायक सदाशिव शाने गुरु की पुण्यतिथि मनाई गई

Next Post

लोजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्‍ताव पारित

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

लोजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कई प्रस्‍ताव पारित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News