• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

राघोपुर में भाजपा को चाहिए नया पहलवान

तेजस्‍वी का निर्वाचन क्षेत्र है राघोपुर

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 28, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
राघोपुर में भाजपा को चाहिए नया पहलवान
0
SHARES
71
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
वैशाली जिले का राघोपुर विधान क्षेत्र बिहार की सबसे चर्चित सीट है, जहां से तेजस्‍वी यादव तीसरी बार उम्‍मीदवार होंगे। 2015 और 2020 में इसी क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। यहां से 2010 में राबड़ी देवी चुनाव हार गयी थीं। उन्‍हें पराजित किया था जदयू के सतीश कुमार राय ने।
हमारी पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति पार्ट 2’ में संकलित आंकड़ों के अनुसार, राघोपुर में यादव जाति के वोटरों की संख्‍या 1 लाख 15 हजार है तो दूसरी सबसे बड़ा वोटर समूह राजपूत है। राघोपुर में राजपूत वोटरों की संख्‍या 78 हजार है, जबकि दुसाध वोटरों की संख्‍या 52 हजार है। अन्‍य जातियों की आबादी इनकी तुलना काफी कम है। यहां वर्तमान में वोटरों की संख्‍या 3 लाख 70 हजार के आसपास है। हमारी पुस्‍तक ‘राजनीति की जाति -पार्ट 2’ में बिहार के सभी विधान सभा क्षेत्रों की 10 प्रमुख जातियों की वोटर संख्‍या प्रकाशित की गयी है। इस पुस्‍तक की कीमत पचपन सौ (5500) रुपये है। किसी के दिमाग में चुनाव लड़ने का भूत सवार हो तो किताब तुरंत बुक कीजिये और पटना में प्राप्‍त कर लीजिये। पुस्‍तक की बुकिंग एडवांस पेमेंट पर जारी है। यह पुस्‍तक पिछले पांच वर्षों के चुनावों का इनसाइक्‍लोपीडिया है और राजनीतिक घटनाओं का दस्‍तावेज भी।
हम बात रहे थे राघोपुर की। 2010 में पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी को जदयू उम्‍मीदवार के रूप में सतीश राय ने लगभग 13 हजार मतों से पराजित किया था। लेकिन 2015 में जदयू ने उन्‍हें बेटिकट कर दिया। उस समय जदयू और राजद में गठबंधन था। इसलिए जदयू ने सतीश राय को राजनीतिक बलि चढ़ाकर सीट राजद को सौंप दिया। इसी सीट से तेजस्‍वी यादव गठबंधन के उम्‍मीदवार बनाये गये।
भाजपा को भी किसी उम्‍मीदवार की जरूरत थी। झट से भाजपा ने जदयू से बेटिकट हुए सतीश राय को लपक लिया। उन्‍हें भी एक बड़ी पार्टी का सपोर्ट मिल गया था। इसीलिए भाजपा के बढ़े हुए झंडे को थाम लिया। लेकिन चुनाव में सतीश राय 2010 वाला करिश्‍मा नहीं दिखा पाये। 2015 में भाजपा उम्‍मीदवार के रूप में सतीश लगभग 23 हजार मतों से तेजस्‍वी यादव से पराजित हो गये। 2020 में भी दोनों उम्‍मीदवार आमने-सामने थे। हार का मार्जिन बढ़कर 38 हजार से अधिक हो गया।
भाजपा आगामी चुनाव में तेजस्‍वी के खिलाफ उम्‍मीदवार को लेकर पशोपेश में है। दो बार पराजित उम्‍मीदवार को तीसरी बार टिकट देने में भाजपा हिचक रही है। लेकिन फिलहाल कोई ऑप्‍शन उसके पास नहीं है। इस सीट से भाजपा को कोई यादव उम्‍मीदवार ही चाहिए। भाजपा एक ऐसा उम्‍मीदवार चाहती है जो नामदार भी हो और दामदार भी। भाजपा इस सीट को अनसेफ भी मानती है। लेकिन उम्‍मीदवारी त्‍याग नहीं सकती है। इसलिए वह नया पहलवान तलाश रही है। जदयू या लोजपा को भी इस सीट में रुचि नहीं है। इस सीट को लेने का मतलब है अपने कोटे की एक सीट खोना। यह सीट भाजपा के लिए गले की हड्डी बन गयी है। सतीश राय भी इस सीट से लड़ने को इच्‍छुक हैं या नहीं, यह समय ही बताएगा।
https://www.facebook.com/kumarbypatna
Tags: vidhan sabha ki ghudadaud with birendra 2
Previous Post

निशांत पटेल का चुनाव लड़ना लगभय तय

Next Post

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News