• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

प्रेमकुमार मणि को मिला ‘सत्राची सम्मान’

20 सितंबर होंगे सम्‍मानित

admin by admin
July 17, 2021
in कैबिनेट क्लब, जाति, बिहार
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
सत्राची फाउंडेशन, पटना के द्वारा ‘सत्राची सम्मान’ की शुरुआत 2021 से की जा रही है। न्यायपूर्ण सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखन को रेखांकित करना ‘सत्राची सम्मान’ का उद्देश्य है। इसके लिए प्रो. वीर भारत तलवार की अध्यक्षता में चयन समिति गठित की गयी थी। इस समिति के सदस्य पटना विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रो. तरुण कुमार और ‘सत्राची’ के प्रधान संपादक डॉ. कमलेश वर्मा रहे।
सत्राची फाउंडेशन के निदेशक डॉ आनन्द बिहारी ने चयन समिति की सर्वसम्मति से प्राप्त निर्णय की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2021 का पहला ‘सत्राची सम्मान’ प्रसिद्ध विचारक-चिंतक-लेखक प्रेमकुमार मणि को दिया जाएगा।
सामाजिक सरोकारों से जुड़े लेखन के द्वारा हिन्दी बुद्धिजीविता को प्रभावित करना मणि जी की विशेषता रही है। उनका सम्बन्ध राजनीति से रहा है, मगर उनके लेखन की प्रतिबद्धता का आधार उत्पीड़ित समाज रहा है। समाज के व्यापक रूप के भीतर मौजूद तल्खियों के बारे में वे बारीकी से लिखते रहे हैं। उनका लेखन एक न्यायपूर्ण समाज की खोज में लगा रहा है।
आगामी 20 सितम्बर, 2021 को प्रो. वीर भारत तलवार की अध्यक्षता में प्रेमकुमार मणि को सम्मान-स्वरूप इक्यावन हजार रुपये, मानपत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किया जाएगा।
25 जुलाई, 1953 को नौबतपुर, पटना के एक स्वतंत्रता सेनानी और किसान परिवार में जन्मे प्रेमकुमार मणि हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार, विचारक और चिन्तक हैं। उन्होंने विज्ञान से स्नातक की पढ़ाई की, नालंदा में भिक्षु जगदीश काश्यप के सान्निध्य में रहकर बौद्ध धर्म दर्शन का अध्ययन किया और निरंतर नवोन्मेष को उन्मुख रहे। उन्होंने 1971 में ‘मनुस्मृति : एक प्रतिक्रिया’ नामक आलोचनात्मक पुस्तिका से लेखन की शुरुआत की। यह पुस्तिका बहुत चर्चित हुई। 1977 से कहानी लेखन की शुरुआत करनेवाले श्री मणि के चार कहानी-संग्रह अब तक प्रकाशित और चर्चित हो चुके हैं – ‘अँधेरे में अकेले’, ‘घास के गहने’, ‘खोज और अन्य कहानियाँ’, ‘उपसंहार’. उनका एकमात्र उपन्यास ‘ढलान’ अपनी सामाजिक समझ के लिए रेखांकित किया जाता रहा है।
प्रेमकुमार मणि के लेखकीय जीवन का एक बड़ा पक्ष समकालीन विषयों से जुड़ा है। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं और अख़बारों में उनके द्वारा लिखे गए छोटे-बड़े लेखों की संख्या 500 से अधिक होगी। इधर के वर्षों में सोशल मीडिया पर लिखे गए उनके पोस्ट को पढ़नेवालों में गंभीर लोगों की बड़ी संख्या देखी गयी है। श्री मणि के वैचारिक लेखन के कुछ संग्रह प्रकाशित हैं – ‘चरखे और चर्चे’, ‘चिंतन के जनसरोकार (अंग्रेजी में अनूदित – The Comman Man Speaks Out)’, ‘सच यही नहीं है’, ‘खूनी खेल के इर्द-गिर्द’।
पत्रिकाओं के संपादन में श्री मणि की गहरी रुचि रही है। उन्होंने अपनी जन-सरोकार की प्रकृति के अनुसार कुछ पत्रिकाओं के महत्त्वपूर्ण अंक प्रकाशित किए – ‘जन विकल्प’, ‘साक्ष्य’, ‘संवाद’, ‘कथा कहानी’, ‘इस बार’. वे अभी भी ‘मगध’ नाम से एक पत्रिका के प्रकाशन-संपादन की तैयारी कर रहे हैं।
प्रेमकुमार मणि के संपूर्ण लेखकीय योगदान को ध्यान में रखकर ‘सत्राची सम्मान’ – 2021 से सम्मानित किए जाने के निर्णय से सत्राची फाउंडेशन स्वयं को सम्मानित महसूस कर रहा है।
Tags: premkumar mani satrachi samman
Previous Post

विधान सभा समितियों की बैठक 15, 16 और 19 जुलाई को

Next Post

विधान परिषद की एक-तिहाई सीट हुई खाली

admin

admin

Next Post

विधान परिषद की एक-तिहाई सीट हुई खाली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News