• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

विश्‍वास मत के आंत में छुपे दांत को पहचानिए

विजय सिन्‍हा की विदाई की राह हो गयी आसान

admin by admin
August 20, 2022
in जाति, झारखण्ड, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार विधान सभा में 24 अगस्‍त को नवगठित सरकार विश्‍वास मत हासिल करेगी। कितनी छोटी-सी सूचना है। जरूरत पड़ने पर हर सरकार विश्‍वास मत हासिल करती है। राजनीति की यह सामान्‍य प्रक्रिया है। 164 विधायकों के समर्थन वाली नीतीश कुमार सरकार को बहुमत साबित करने की जरूतर क्‍या थी। राज्‍यपाल ने बहुमत साबित करने को कहा भी नहीं था।
दरअसल सरकार द्वारा स्‍वेच्‍छा से लाये गये विश्‍वास प्रस्‍ताव के आंत में दांत फंसा हुआ है। इसके माध्‍यम से स्‍पीकर विजय सिन्‍हा की कुर्सी को कुरेद देने की पूरी रणनीति बनायी गयी है। 10 अगस्‍त को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने शपथ ली, उसी दिन कैबिनेट की बैठक में विश्‍वास मत हासिल करने के लिए प्रस्‍ताव भी स्‍वीकार किया गया। तिथि रखी गयी 24 अगस्‍त। ठीक उसी दिन 10 अगस्‍त को ही 50 से अधिक विधायकों ने स्‍पीकर विजय सिन्‍हा के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव का नोटिस दिया, जिसके 14वें दिन या उसके बाद नोटिस के संदर्भ में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है।
नोटिस अविश्‍वास प्रस्‍ताव नहीं है, सिर्फ अविश्‍वास प्रस्‍ताव की सूचना है। नोटिस को सदन की बैठक में रखा जायेगा और यदि अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के लिए 50 से अधिक सदस्‍यों ने अपनी सहमति दी तो अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा होगी और मतदान भी हो सकता है। इसके साथ यह व्‍यवस्‍था है कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव चलते सत्र के दौरान ही लाया जा सकता है। इसके लिए विशेष सत्र नहीं बुलाया जा सकता है। लेकिन महागठबंधन की नवगठित सरकार का पहला एजेंडा है स्‍पीकर विजय सिन्‍हा की विदाई। 10 अगस्‍त को दिये नोटिस में विधायकों ने कहा है कि अध्‍यक्ष द्वारा अपने पद की गरिमा के विरुद्ध कार्य किया गया है। उन पर समानांतर सरकार चलान का आरोप भी लगा है। मुख्‍यमंत्री के अधिकार क्षेत्र का हनन और टकराव की स्थिति उत्‍पन्‍न करने का आरोप लगाया गया है।
सरकार स्‍पीकर के अविश्‍वास प्रस्‍ताव के लिए विशेष सत्र नहीं बुला सकती है, इसलिए बहुमत हासिल करने के लिए विशेष सत्र बुलाया गया। विधान सभा की कार्यसंचालन नियमावली के अनुसार, सरकार भी स्‍वेच्‍छा से भी विश्‍वास मत हासिल कर सकती है। इसके पहले राज्‍यपाल के कहने पर सरकार विश्‍वास मत हासिल करती थी। नीतीश अब तक राज्‍यपाल के कहने पर विधान सभा में विश्‍वास मत हासिल करते रहे हैं। यह पहला मौका है, जब सरकार खुद स्‍वेच्‍छा से विश्‍वास मत हासिल करने के सत्र आहूत की है।
विश्‍वास मत हासिल करने के लिए सत्र में बैठक होगी। संविधान की व्‍यवस्‍था के अनुसार, चालू सत्र में ही स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाया जा सकता है। तकनीकी रूप से विधान सभा का विशेष सत्र सरकार के बहुमत साबित करने के लिए बुलाया गया है, जबकि व्‍यावहारिक रूप से यह बैठक स्‍पीकर के खिलाफ अविश्‍वास पर चर्चा के लिए ही बुलायी गयी है। चूंकि स्‍पीकर के खिलाफ विश्‍वास प्रस्‍ताव लाने के लिए सत्र का चलना जरूरी था, इसलिए विश्‍वास मत के लिए बैठक बुला लिया गया।
राजनीतिक गलियारे की चर्चा के अनुसार, 24 अगस्‍त की कार्यसूची में पहला कार्य विश्‍वास मत हासिल करने का होगा। लेकिन सदन की बैठक शुरू होने के बाद सत्‍तारूढ दल के विधायक अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस पर चर्चा की मांग करेंगे। वैसी स्थिति में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के लिए सहमति देना स्‍पीकर के लिए बाध्‍यकारी हो जाएगा। व्‍यवस्‍था के अनुसार, अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा के समय आसन पर उपाध्‍यक्ष होंगे। वे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर चर्चा भी करवा सकते हैं या सीधे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर मत विभाजन करवा सकते हैं। यह उनके विवेक पर निर्भर है। इसके बाद दिन में जब दूसरी बार बैठक होगी तो सरकार के विश्‍वासमत पर चर्चा होगी और मतदान होगा। यदि 24 तारीख को सदन की बैठक शुरू होने से पहले स्‍पीकर इस्‍तीफा दे देते हैं तो अविश्‍वास प्रस्‍ताव के नोटिस पर चर्चा की आश्‍यकता ही नहीं पड़ेगी।
Tags: dant me chupe ant ko pahachaniye
Previous Post

तीसरे अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर होगी स्‍पीकर की पहली विदाई

Next Post

भाजपा की सांस अब भी जदयू में अटकी

admin

admin

Next Post

भाजपा की सांस अब भी जदयू में अटकी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News