• About
  • Contcat Us
Thursday, April 23, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बार-बार विफल होते जाने की पीड़ा

आकार ग्रहण करने के पहल ही निराकार हो गयी नयी पत्रिका

admin by admin
January 29, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

काफी पीड़ादायक होता है कि असफल हो जाना। खबरों के बाजार में हमने कई प्रयोग किये, इसमें से अधिकतर विफल हो गये। हमने हाल में अपने पाठकों के साथ साझा किया था कि युवाओं के लिए एक नयी पत्रिका ‘कैरियर कारोबार’ प्रकाशित करेंगे। इसके लिए कई स्‍तर पर चर्चा भी की थी, लेकिन उस पहल की भ्रूण हत्‍या हो गयी। आकार ग्रहण करने के पहल ही निराकार हो गयी।


पिछले सात वर्षों में हमने पत्रकारिता की वैकल्पिक विधाओं के कई प्रयोग किये। इस दिशा में पहला प्रयोग वीरेंद्र यादव न्‍यूज था, वह नियमित बना रहा। इसके अलावा हर कोशिश निष्‍फल हुई। वीरेंद्र यादव न्‍यूज के 2 साल बाद हमने काराकाट न्‍यूज नामक मासिक पत्रिका शुरू की थी, लेकिन 6 अंकों में उसका दम टूट गया। इसके बाद वीरेंद्र यादव न्‍यूज के साप्‍ताहिक संस्‍करण की शुरुआत की, लेकिन 4 सप्‍ताह की यात्रा भी पूरी नहीं कर सका। हमने यूट्यूब चलाने की कई कोशिश की और फिर छोड़कर भाग गये। वीरेंद्र यादव न्‍यूज का पोर्टल भी कई बार बेदम होने के बाद फिर इसी जनवरी महीने से शुरुआत की है। इस बार हमने इसके लिए एक साथी को भी जोड़ रखा है। इस बीच हमारा कैरियर कारोबार नामक पत्रिका का प्‍लान जमीन पर नहीं उतर सका।
यह है हमारी विफलता का दास्‍तान। एक शुभचिंतक के लिए इन विफलताओं पर ठहाके लगाने के लिए कई कारण मौजूद हैं। कभी-कभी हम अपनी विफलताओं पर हँस लेते हैं। वाकई बहुत मुश्किल होता है, जब एक के बाद एक सपना ध्‍वस्‍त होता है और फिर नये सपने संवारने की बेचैनी शुरू हो जाती है।
अब हमने तय है कि फिलहाल किसी नयी पत्रिका की शुरुआत के बजाये वीरेंद्र यादव न्‍यूज में ही खबरों का दायरा बढ़ाया जाये। राजनीति के साथ प्रशासनिक और कैरियर से जुड़ी खबरों को जगह दी जाये। इसी पत्रिका का पन्‍ना बढा़कर इसमें अन्‍य तरह की खबरों को समायोजित किया जाये। दरअसल हमारे सामने सबसे बड़ा संकट कंटेंट का होता है। राजनीतिक खबरें हम खुद कर लेते हैं, प्रशासनिक खबरों का भी कोई संकट नहीं है। लेकिन अन्‍य तरह की खबरें हमारे लिए जहमत बन जाती हैं। तकनीकी के आधार पर हम कमजोर पड़ जाते हैं। हमको लैपटॉप पर टाइप करने के साथ वाट्सएप, फेसबुक या ईमेल के अलावा कुछ नहीं आता है। यही हाल मोबा. के साथ भी है। फोन सुनने, करने और वाट्सएप चलाने के अलावा कुछ नहीं आता है। हमें लगता है कि तकनीकी रूप से अधिक जानकार बनकर क्‍या करना है। मोटरसाइकिल चलाने के लिए मोटर मैकेनिक होना जरूरी थोड़े ही है।


कभी-कभी हम खुद का मूल्‍यांकन नहीं कर पाते हैं। हम अपनी सफलता या विफलता का मानदंड तय नहीं कर पाते हैं। हम हर बार अपना मूल्‍यांकन अपने परिप्रेक्ष्‍य में ही करते हैं। हमारे पास जो क्षमता, संसाधन या संभावना है, उसी के संदर्भ में अपनी विफलताओं का आकलन करते हैं। इस आकलन में हमें लगता है कि अपनी क्षमता, संसाधन और संभावनाओं का हम सर्वोत्‍तम दोहन करते हैं और इससे बेहतर परिणाम हासिल करना भी संभव नहीं है।

Tags: bar bar vifal hone ki pida
Previous Post

गोपालगंज जायेंगे नेता प्रतिपक्ष

Next Post

रामप्रीत पासवान ने किया फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

admin

admin

Next Post

रामप्रीत पासवान ने किया फोटो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News