• About
  • Contcat Us
Thursday, April 23, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

महासभा की सक्रियता, प्रतिबद्धता और संकल्‍प से बदला रहा है समाज

अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्‍दी समारोह आयोजित

Birendra Yadav by Birendra Yadav
September 25, 2023
in बिहार
0
महासभा की सक्रियता, प्रतिबद्धता और संकल्‍प से बदला रहा है समाज
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
रविवार को पटना स्थित इस्‍कान मंदिर के विशाल सभागार में जबरदस्‍त भीड़ थी। देश भर के यादव प्रतिनिधियों का समागम था। आयोजन था अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा का शताब्‍दी समारोह। इसमें महासभा की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्‍तीसगढ़ समेत कई राज्‍यों के संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यक्रम में महासभा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष श्‍याम सिंह यादव भी मौजूद थे।
शताब्‍दी समारोह। अखिल भारतीय यादव महासभा का स्‍थापना 99 साल पहले 1924 में पूर्णिया में हुई थी और इसकी पहली सभा भी पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में हुई थी। शताब्‍दी समारोह के तहत अखिल भारतीय यादव महासभा एक वर्ष तक देश भर में कार्यक्रमों की श्रृंखलाबद्ध आयोजन कर रहा है। इसकी शुरुआत पूर्णिया से हुई थी। इसके बाद देश भर में अनेक कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार का आयोजन एक पड़ाव था और 2024 में विशाल सभा आयोजित किया जाना भी प्रस्‍तावित है। इधर, मासिक पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज भी अपने प्रकाशन का शताब्‍दी समारोह आयोजित कर रहा है। वीरेंद्र यादव न्‍यूज का 100वां अंक अगले नवंबर महीने में प्रकाशित होगा। इस मौके पर हम भी शताब्‍दी समारोह का आयोजन कर रहे हैं। वीरेंद्र यादव न्‍यूज के शताब्‍दी समारोह का आयोजन संविधान दिवस यानी 26 नवंबर को किया जाएगा। इस मौके पर पत्रिका के विशेषांक के प्रकाशन के साथ ही जनप्रतिनिधि अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया जाएगा और यह अपने आप में किसी पत्रिका के इतिहास में अनूठा कार्यक्रम होगा।
यह भी संयोग है कि सौ साल पूरा होने के मौके पर एक ओर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से शताब्‍दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है तो दूसरी ओर वीरेंद्र यादव न्‍यूज के 100वां अंक पूरा होने पर शताब्‍दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। दोनों का उद्देश्‍य और स्‍वरूप अलग-अलग है, लेकिन दोनों का सरोकार का एक ही है- जन चेतना। अपने सौ वर्षों की यात्रा में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने देश भर में विशाल संगठन खड़ा किया और समाज के बदलाव में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया। उसी तरह वीरेंद्र यादव न्‍यूज ने अपने 100 अंकों की यात्रा में पत्रकारिता में सामाजिक और जातीय सरोकार को देखने के नजरिये में बदलाव की दिशा में बड़ा काम किया है। इसका असर है कि बिहार की पत्रकारिता और राजनीतिक खबरों में जातीय सरोकार सबसे ऊपर होता है। गौरतलब है कि वीरेंद्र यादव न्‍यूज का पहला अंक दिसंबर, 2015 में प्रकाशित हुआ था।
रविवार को इस्‍कॉन सभागार में आयोजित यादव महासभा में वक्‍ताओं ने संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्‍वों को लेकर अपनी राय रखी। सभी वक्‍ताओं ने शिक्षा को सबसे जरूरी बताते हुए कहा कि शिक्षा के कारण ही हमारी सामाजिक, राजनी‍तिक और आर्थिक स्थिति समृद्ध और बेहतर हुई है। इसमें सबसे महत्‍वपूर्ण भूमिका यादव महासभा के संगठन, सक्रियता, प्रतिबद्धता और संकल्‍प की रही है। इस मौके पर शताब्दी समारोह आयोजन समिति, बिहार के अध्‍यक्ष डॉ गोरेलाल यादव, अखिल भारतीय यादव महासभा,बिहार के अध्‍यक्ष सच्चिदानंद सिंह, पूर्व मंत्री ददन यादव समेत अनेक गणमान्‍य लोगों ने अपने विचार व्‍यक्‍त किये और अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के योगदान की चर्चा की।
Tags: yadavmahasabha shatabdi samaroh
Previous Post

लोकसभा और विधान सभा की आधी सीटों पर पांच जातियों का कब्‍जा

Next Post

ग्‍वालों को पगहा की ऐंठन समझा रहे हैं महतो जी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
ग्‍वालों को पगहा की ऐंठन समझा रहे हैं महतो जी

ग्‍वालों को पगहा की ऐंठन समझा रहे हैं महतो जी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News