• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

जीवन यात्रा का अभिन्‍न और मजबूत साथी को उठा ले गया

फुलवारीशरीफ रजिस्‍ट्री कार्यालय के सामने वाली सड़क से हुई चोरी

admin by admin
February 7, 2023
in जाति, प्रशासन, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सामान्‍य जीवनचर्या में भी हम शुभकामना और श्रद्धांजलि दोनों शब्‍दों से परहेज करते हैं। दोनों शब्‍दों से हमें डर लगता है। लेकिन आज हमें श्रद्धांजलि देने पड़ रही है, अलविदा कहना पड़ रहा है। अपनी जीवन यात्रा का अभिन्‍न हिस्‍सा और साथी। अपनी मोटर साइकिल को। आज मंगलवार की दोपहर किसी ने हमारी मोटर साइकिल उड़ा दी। दिन-दोपहरिया। सैकड़ों मोटरसाइकिल के बीच से, भरी भीड़ से। एक कहावत है कि मौत घेर कर ले जाती है। यही हाल हमारी मोटरसाइकिल के साथ हुआ। जिस रास्‍ते में हम कभी नहीं जाते थे, आज आवश्‍यक कार्य की वजह से जाना पड़ा और 25-30 मिनट में मोटर साइकिल की चोरी हो गयी। थोड़ी देर तलाश के बाद थक-हार कर हम फुलवारीशरीफ थाने पहुंचे और सूचना दे दी। बाद में अन्‍य आवश्‍यक दस्‍तावेज के साथ विस्‍तृत जानकारी थाने को दी और रिसिविंग लेकर लौट आये। एक-दो दिनों में थाने से एफआइआर की कॉपी मिलेगी, जिसके बाद इंस्‍योरेंस का क्‍लेम करना होगा।

मोटरसाइकिल चोरी होने की पीड़ा या व्‍यथा को साझा करते हुए खुद पर हंसी आ रही है। भोपाल में रह रहे थे, तब भी एक व्‍यक्ति झांसा देकर स्‍कूटर ले भागा था और दूसरी बार पटना में मोटरसाइकिल उड़ा ले गया। खैर। आज दोहपर करीब 12 बजे हम फुलवारी स्थित रजिस्‍ट्री आफिस (अवर निबंधन कार्यालय) पहुंचे। वहां से एक जानकारी लेनी थी। इसके लिए एक वरीय अधिकारी से मिलना था। सड़क पर मोटर साइकिल खड़ी कर कार्यालय में गये। इसके बाद लौटकर डिक्‍की से एक कागजात निकाले और फिर आफिस के ऊपरी तल्‍ले पर पहुंचे। वहां अधिकारी से बातचीत के क्रम में 20-25 मिनट लगा होगा। मुलाकात के बाद नीचे लौट कर आये तो मोटर साइकिल जिस जगह पर खड़ी की थी, वहां से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद गाड़ी का पता नहीं चला। शाम को थाने में सूचना देने के बाद फिर हम रजिस्‍ट्री ऑफिस गये। वहां पर रोड के दोनों ओर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। रजिस्‍ट्री आफिस की दीवार से सड़क की ओर दो कैमरे लगे थे, जबकि दूसरी ओर सड़क किनारे बने होटल में भी सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। होटल के सामने ही गाड़ी खड़ी की थी। सीसीटीवी खंगालने से पुलिस अपराधियों तक पहुंच सकती है। पुलिस तत्‍परता से काम करें तो गाड़ी की बरामदगी संभव है, लेकिन हमने अपनी ओर से अपनी ही गाड़ी को अलविदा कह दिया है।

हमें लगता है कि उस अनजान जगह पर कोई हमें पहचानने वाला ही गाड़ी उठाया है। इसकी वजह भी दिखती है। जब हम ऊपरी मंजिल पर अधिकारी से मिलने का इंतजार कर रहे थे, तब कई लोग ग्रुप में आये और रजिस्‍ट्री संबंधी कागजात देकर लौट रहे थे। उसी समय सीढ़ी से नीचे उतरते हुए दो लड़के मेरे फेसबुक लाइव ‘बिहार की बात गोवार के साथ’ की चर्चा कर रहे थे। फिर ध्‍यान से सुना तो मेरे नाम का जिक्र भी कर रहे थे। यह सुनकर हमें अच्‍छा लग रहा था कि इस अपरिचित और अनजाज जगह में भी हमें सुनने और पढ़ने वाले लोग मौजूद थे। लेकिन जब उनके जाने के थोड़ी देर बाद हम नीचे उतरे तो गाड़ी गायब थी। हमें लगता है कि 12 से 12.30 के बीच रजिस्‍ट्री आफिस में ऊपरी तल पर आने वाले व्‍यक्तियों की पहचान सीसीटीवी कैमरे से हो सके तो उनमें से कोई सुराक मिल सकता है। पुलिस उन तक पहुंच सकती है। यह काम पुलिस ही कर सकती है। खैर। मोटरसाइकिल कथा हमारे लिए अतीत हो गयी है, लेकिन पीडा़ कुछ दिन महसूस होगी।

Tags: Motercycle hua lapata
Previous Post

राजद ने बुलाया नहीं या जदयू ने बहिष्कार किया : निखिल आनंद

Next Post

भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बनी

admin

admin

Next Post

भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यस्था बनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News