• About
  • Contcat Us
Sunday, May 31, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

प्रदेश भाजपा हुई मोसमात, मुंह पर छायी मायूसी

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 20, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत
0
SHARES
345
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार भाजपा के अध्‍यक्ष हैं सम्राट चौधरी। कोईरी जाति के हैं। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को पद से हटाने तक पगड़ी नहीं खोलने का संकल्‍प लिया है। लेकिन अब उनके संकल्‍प पर पानी फिरने की आशंका बढ़ गयी है। शुक्रवार को भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में सदस्‍यों से कहा गया है कि केंद्र की राजनीति के हिसाब से नये समीकरण गढ़े जा रहे हैं, जिसमें बिहार में जदयू के साथ फिर गठबंधन की संभावना है। हालांकि विधायकों को भरोसा दिलाया गया कि किसी भी निर्णय से आप सभी को अवगत करा दिया जाएगा।

भाजपा विधायक दल की स्थिति मोसमात (विधवा) की हो गयी है। विधायक दल की बैठक में हर मुंह पर मायूसी छायी हुई थी। कोई भी नेता नीतीश सरकार की खामी गिनाने को तैयार नहीं था। एक महिला विधायक ने कहा कि जिसके हम पांव उखाड़ने का सड़कों पर संकल्‍प दुहराते हैं, अब उसी पैर पर गिरने की नौबत आ रही है। बिहार भाजपा आत्‍मनिर्भर बनने का अभियान चलाती है और केंद्रीय नेतृत्‍व उसके अभियान को पंचर कर देता है।

अब सवाल इससे आगे का है। यदि भाजपा ने फिर से नीतीश सरकार को समर्थन देने का निर्णय करती है और उसी सरकार में मलाई चाभने का निर्णय लेती है, तो सम्राट चौधरी क्‍या करेंगे। उनकी पगड़ी का क्‍या होगा। केंद्रीय नेतृत्‍व को आशंका है कि भाजपा उपेंद्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, चिराग पासवान, पशुपति पारस जैसे नेताओं के साथ चुनाव लड़ती है तो लोकसभा चुनाव में दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच पाएगी। वर्तमान महागठबंधन बना रहा तो वोट के समीकरण के हिसाब से भाजपा अपने कुनबे के साथ दहाई में भी नहीं पहुंच पाएगी। इसलिए भाजपा का केंद्रीय नेतृत्‍व नीतीश कुमार के सामने हबकुरिये गिरने को बेताब है। उसे नीतीश की हर शर्त मंजूर है। भाजपा का मानना है कि नीतीश के साथ चुनाव लड़कर बिहार में बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। यह मौका भाजपा नहीं गंवाना चाहती है। यह भी संयोग है कि भाजपा केंद्र की सुविधा के हिसाब से राजनीति तय करती है और नीतीश कुमार बिहार की सुविधा के हिसाब से राजनीति करते हैं। इसलिए लोकसभा चुनाव में दोनों साथ आ जाएं तो आश्‍चर्य नहीं होना चाहिए। भाजपा को लोकसभा चुनाव में नीतीश की बैसाखी की जरूरत है। उसे अपने कार्यकर्ताओं की औकात पता है।

फिलहाल सबसे दुविधा में प्रदेश अध्‍यक्ष सम्राट चौधरी हैं। अगर वे नीतीश कुमार को प्रदेश अध्‍यक्ष के रूप में समर्थन की घोषणा करते हैं तो उनकी पगड़ी का क्‍या होगा। क्‍या पगड़ी गंगा में दहा देंगे या उसे जलाकर अलाव जलाएंगे। सम्राट चौधरी को समझ में नहीं आया था कि बनिया के लिए पगड़ी बांधने की चीज नहीं होती है, बल्कि पगड़ी बेचने की चीज होती है। केंद्रीय फरमान के सामने मुख्‍यमंत्रियों की कोई औकात नहीं होती है तो प्रदेश अध्‍यक्ष की क्‍या हैसियत हो सकती है।

एक बात स्‍पष्‍ट कर दें कि नीतीश कुमार और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्‍व के बीच शर्तों और समझौतों पर मंथन चल रहा है। यह मंथन बीच रास्‍ते में भी दम तोड़ सकता है। संभव है नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाने को तैयार नहीं भी हों। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन यह भी तय है कि 5 फरवरी तक सब कुछ सामान्‍य रहा तो आगे स्थिति यथावत बनी रहेगी। इस बीच कुछ जोड़-घटाव होता है तो मुनाफे में सिर्फ भाजपा रहेगी।

https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Previous Post

अपने समय की विरल प्रतिभा थे ईश्‍वरी प्रसाद

Next Post

छपरा में पीआईबी द्वारा “वार्तालाप” – क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन  

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
छपरा में पीआईबी द्वारा “वार्तालाप” – क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन  

छपरा में पीआईबी द्वारा “वार्तालाप” – क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन  

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026

Recent News

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News