• About
  • Contcat Us
Wednesday, July 15, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

छपरा में पीआईबी द्वारा “वार्तालाप” – क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन  

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का किया उदघाटन

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 21, 2024
in बिहार
0
छपरा में पीआईबी द्वारा “वार्तालाप” – क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला का हुआ आयोजन  
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रमुख मीडिया इकाई, पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) द्वारा क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला – ‘वार्तालाप’ का आयोजन रविवार (21 जनवरी,2024) को छपरा में किया गया। वार्तालाप का उदघाटन मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल के द्वारा किया गया। मौके पर अतिथि तौर पर डीडी न्यूज़ बिहार के उपनिदेशक सलमान हैदर, सीबीसी-पीआईबी के उपनिदेशक संजय कुमार, वरिष्ठ पत्रकार डॉ एच के वर्मा, ज़ाकिर अली, विद्याभूषण श्रीवास्तव सहित जिले के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे। वार्तालाप में खास तौर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के मद्देजनर “हमारा संकल्प विकसित भारत” विषय पर चर्चा की गयी।

वार्तालाप को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी ने लोगों के बीच योजनाओं को पहुँचा कर भरोसा क़ायम किया है।लोग कहने लगे हैं कि मोदी है तो मुमकिन है। मोदी की गारंटी को हर वर्ग के लोग उत्सुकता के साथ इंतज़ार करते हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लोगों का अटूट विश्वास है। श्री सिग्रीवाल ने कहा कि हर क्षेत्र में विकास हुआ है। घर-घर प्रधानमंत्री ने बिजली पहुँचाई है। बैंक से जन जन को जोड़ने का काम मोदी की गारंटी ने किया है। पीएम किसान निधि राशि से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। उज्ज्वला योजना को पीएम ने मिशन मोड में शुरू किया और करोड़ों महिलाओं तक लाभ पहुँचाया।

इस अवसर पर अतिथि डीडी न्यूज़ बिहार के उपनिदेशक सलमान हैदर ने कहा कि जानता से जुड़ी खबरों को जनता तक पहुँचाना मीडिया का प्रयास होना चाहिये है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता से सीधा संवाद करते हैं ताकि जनता तक सरकार की बात पहुँच सकें। श्री हैदर ने कहा कि विकसित भारत यात्रा अभूतपूर्व है। सरकार ग्रासरूट तक पहुँची है। ताकि जनता को योजनाओं की जानकारी मिल सके।

डॉ. एच.के.वर्मा, वरिष्ट पत्रकार, छपरा ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए हर को अपना काम ईमानदारी से करना होगा, तभी देश का विकसित राष्ट्र का सपन पूरा हो सकें । आज पूरा विश्व भारत को पूछता है। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ़ करते हुए कहा कि वे ईमानदारी से काम कर रहे हैं। भारत ने कई महत्वूर्ण काम किए है जो ईमानदार और बेहतर चरित्र का पोषक है।

सीबीसी-पीआईबी के उपनिदेशक संजय कुमार ने कहा कि भारत सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से संबंधित सूचनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु पीआईबी नोडल एजेंसी है। पीआईबी, आम जनता तक पहुंच बनाने हेतु मीडिया और केन्द्र सरकार के बीच प्रमुख सेतु का कार्य करती है। आम जनता तक सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और योजनाओं के प्रभावी तरीके से प्रचार-प्रसार हेतु जरूरी है कि पीआईबी और मीडिया के बीच संबंधों को और मजबूत किए जाएं। उन्होंने कहा कि पीआईबी पत्रकारों के कल्याण के लिए पत्रकार कल्याण योजना चलाती है । इसके माध्यम से पत्रकारों का विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाता है ।

ज़ाकिर अली, वरीय पत्रकार ने कहा कि मीडिया को अच्छी बातें जनता तक पहुँचाने की ज़रूरत है।उन्होंने कहा कि जब मीडिया सकारात्मक भूमिका के साथ सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचा दे तो जनता और देश का विकास होगा साथ ही देश मज़बूत हुआ है।

सारण ज़िला पत्रकार संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार विद्याभूषण श्रीवास्तव ने पत्रकार कल्याण योजना के कड़े नियमावली में सुधार की बात कही। उन्होंने पत्रकारों से आह्वान किया कि ईमानदारी से सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाये। जो भी योजना है उसका अध्ययन कर उसे सही ढंग से खबर बनाये।

वरिष्ठ पत्रकार पंकज ने कहा कि योजनायें जानता तक पहुँचे तभी विकास शब्द साकार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बहुत सारी योजनायें चला रही है। मीडिया को भी योजनों की जानकारी होनी चाहिए। और उसे जनता तक पहुँचाने का दायित लेना चाहिये, तभी विकसित भारत का हमारा लक्ष्य पूरा होगा है।

कार्यशाला को सुरभि दत,वरिष्ठ पत्रकार पंकज श्रीवास्तव, मनोकामना सिंह सहित अन्य ने सम्बोधित किया ।

मीडिया कार्यशाला के दौरान इफ़्तेख़ार आलम सूचना अधिकारी और सर्वजीत सिंह, सहायक प्रचार अधिकारी ने पावर प्रजेंटेशन के जरिये हमारा संकल्प विकसित भारत की उपलब्धियों पर एक प्रस्तुति दी।

मौक पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो पटना द्वारा हमारा संकल्प विकसित भारत से जुडी बिहार की उपलब्धियों को स्टैण्डी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया ।

धन्यवाद ज्ञापन पसूका पटना के इफ़्तेख़ार आलम, सूचना अधिकारी के द्वारा किया गया मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, पटना के संदीप कपूर, ज्ञान प्रकाश, शशिकांत, मनोज आदि मौजूद रहे।

Previous Post

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

Next Post

अवसरवादिता की राजनीति मुख्यमंत्री की पुरानी आदत—विजय कुमार सिन्हा।

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
अवसरवादिता की राजनीति मुख्यमंत्री की पुरानी आदत—विजय कुमार सिन्हा।

अवसरवादिता की राजनीति मुख्यमंत्री की पुरानी आदत---विजय कुमार सिन्हा।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News