• About
  • Contcat Us
Monday, June 9, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

नीतीश से तिगुनी राशि तेजस्‍वी के थैले में

39.50 फीसदी बजटीय आवंटन यादव मंत्रियों के विभाग के पास

admin by admin
March 1, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मंगलवार यानी 28 फरवरी को वित्‍तीय वर्ष 2023-24 का बजट विधान सभा में वित्‍त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने पेश किया। लगभग 75 मिनट से अधिक के भाषण में वित्‍त मंत्री ने विकास के कसीदे गढ़े और विकास योजनाओं और उपलब्धियों को बताया। 102 पन्‍नों के बजट भाषण में राज्‍य सरकार के विभागवार योजनाओं और विभाग के लिए आवंटित राशि का विवरण प्रस्‍तुत किया गया।


बिहार के सामाजिक और राजनीतिक गलियारे में भूमिहारों को यादवों का विरोधी माना जाता है। इन दोनों जातियों की मास राजनीति एक-दूसरे के खिलाफ रही है। लेकिन भूमिहार वित्‍त मंत्री ने यादवों को ‘मालामाल’ कर दिया है। वित्‍त मंत्री विजय चौधरी ने स्‍कीम मद और स्‍थापना एवं प्रतिबद्ध व्‍यय मद के लिए बजटीय उपबंध यानी प्रावधान 2 लाख 61 हजार 885 करोड़ रुपये का किया है। इसमें से 1 लाख 03 हजार 483 करोड़ की राशि यादव मंत्रियों के विभागों के लिए आवंटित किया गया है। यह कुल बजटीय प्रावधान का 39.50 प्रतिशत से अधिक है।
बजटीय उपबंध में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से लगभग 3 गुनी अधिक राशि उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव के विभागों के लिए किया गया है। प्रदेश में कुल 44 विभाग हैं। इनमें से 5-5 विभाग मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री के पास हैं। मुख्‍यमंत्री के पांचों विभागों के लिए कुल 15925 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं, जबकि उपमुख्‍यमंत्री के पांच विभागों के लिए 44578 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। तकनीकी रूप देंखे तो सभी प्रशासनिक विभाग मुख्‍यमंत्री के पास हैं, जिनका पूरे तंत्र पर नियंत्रण होता है। इसके विपरीत उपमुख्‍यमंत्री के पास प्रमुख कामकाजी विभाग हैं, जिनका काम और उसका असर आम जनजीवन को प्रभावित करता है।


हम जाति की बात करें तो 31 मंत्रियों में 8 यादव जाति के हैं। मतबल लगभग 25 फीसदी। इन मंत्रियों के विभागों के लिए कुल बजटीय प्रावधान का 39.50 प्रतिशत आवंटित है। इनके पास बिहार के विकास लिए महत्‍वपूर्ण विभाग यथा पथ निर्माण, ग्रामीण सड़क, स्‍वास्‍थ्‍य, ऊर्जा और शिक्षा जैसे विभाग हैं। इन विभागों के माध्‍यम से बिहार का कायाकल्‍प किया जा सकता है। दूसरे शब्‍दों में कह सकते हैं कि तेजस्‍वी यादव के प्रभाव वाली राज्‍य सरकार में विकास की बड़ी जिम्‍मेवारी यादव मंत्रियों के कंधों पर हैं। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार हरसंभव सहयोग का वादा करते रहे हैं। वैसे में यादव समेत राज्‍य के सभी मंत्रियों को विकास के कार्यों में जुट जाना चाहिए। यदि हर मं‍त्री अपने ही वर्गीय और जातीय समाज का कल्‍याण ईमानदारी से करें तो बिहार का कायाकल्‍प हो जाएगा। लेकिन बिहार के राजनीतिक तंत्र का दुर्भाग्‍य है कि काम का ठेका अधिकारियों को थोप दिया जाता है और राज का भोग करने में मंत्री जुट जाते हैं। और फिर मंत्री नौकरशाह पर आरोप लगाते हैं कि उनकी बात नहीं सुनी जाती है।


मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री को चाहिए कि वे मंत्रियों को फीता काटने और नेवता निभाने के बजाये सचिवालय में बैठकर सचिव से‍ अधिक से काम करने का निर्देश दें। सरकारी सुविधाओं पर सवार होकर बिहार को रौंदने वाले मंत्रियों को सचिवालय में फाइलों को पढ़ना चाहिए। फाइलों पर कुंडली मारने वाले मंत्रियों से न सरकार को भला होगा, न सरकारी पार्टी को। सत्‍ता के गलियारे में प्रचलित कहावत से सरकार और मंत्रियों को सबक लेनी चाहिए कि डाल का चूका बंदर और काम से चूके मंत्री का कोई भविष्‍य नहीं होता है।

Tags: nitish se tiguni rashi tejashwi ke thaila me
Previous Post

विरासत बचाओ- नमन यात्रा का दूसरा दिन

Next Post

नीतीश के हाथ में ‘सदन में लालू प्रसाद’

admin

admin

Next Post

नीतीश के हाथ में ‘सदन में लालू प्रसाद’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

June 9, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे तेजस्वी

June 9, 2025
जातिगत जनगणना की गिनती के आंकड़े  केंद्र सरकार क्यों जारी नहीं करना चाहती है

जातिगत जनगणना की गिनती के आंकड़े  केंद्र सरकार क्यों जारी नहीं करना चाहती है

June 9, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025

Recent News

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

June 9, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे तेजस्वी

June 9, 2025
जातिगत जनगणना की गिनती के आंकड़े  केंद्र सरकार क्यों जारी नहीं करना चाहती है

जातिगत जनगणना की गिनती के आंकड़े  केंद्र सरकार क्यों जारी नहीं करना चाहती है

June 9, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

June 9, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रहे तेजस्वी

June 9, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In