• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

पासवान जाति के विधायक को दी गाली : संजय जायसवाल

विधानसभा अध्यक्ष पर विपक्ष के साथ भेदभाव का आरोप

admin by admin
March 15, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज पासवान जाति से आने वाले भाजपा विधायक लखींद्र पासवान को सदन से दो दिन के निलंबित किए जाने के बाद बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इसे विधानसभा का काला दिन बताया है।उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर विपक्ष के साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि दलित विधायक को आज सत्ता पक्ष के एक विधायक द्वारा सदन में गाली दी गई।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए डॉ जायसवाल ने कहा कि पासवान को दलित होने के कारण विधानसभा से दो दिन के लिए निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि श्री पासवान आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका की बात कर रहे थे। उनके मानदेय बढ़ाने को लेकर सरकार से प्रश्न कर रहे थे।

इस दौरान सत्ता पक्ष के एक विधायक ने श्री पासवान को गाली दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने गाली देने वाले विधायक पर इसलिए कारवाई नहीं की क्योंकि जिस दल से वे आते हैं, उस दल में उनकी ही जाति का वर्चस्व है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि राजद को प्रारंभ से ही दलित से घृणा है। इस कारण ये लोग दलित को अपमानित करना अपना हक समझते हैं।

भाजपा नेता ने राजद के नेता और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आजकल उनकी रूदाली खूब दिख रही है। मुद्दा सी बी आई और छापेमारी, भाई बहन का नहीं है बात नौकरी के बदले जमीन लिखवाने की है।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार के नेताओं से माफी मांगते हुए बताना चाहिए कि उनका परिवार नौकरी के नाम पर जमीन लिखवाई है या नहीं। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में उनके घर गाय का दूध दुहने वाला भी लालू परिवार को 70 लाख दान करने की क्षमता हो जाएगा, यही बेनामी संपत्ति है।

उन्होंने तेजस्वी यादव को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्हें बताना चाहिए कि न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में चार लाख की कीमत पर चार मंजिला मकान उन्हें कैसे मिली।

डा जायसवाल ने दावा करते हुए कहा कि जो भ्रष्टाचार हुआ है उसके सबूत जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने ही उपलब्ध करवाए थे। सिंह आज भले इधर उधर की बात कर रहे हैं। उन्हे लोगों को सामने आकर बताना चाहिए कि जो सबूत उन्होंने उपलब्ध करवाए थे, वह गलत है।

भाजपा नेता ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि अब तो राजद के नेता भी सुरक्षित नहीं है। सारण से आज ही राजद नेता का अपहरण हो गया। बेतिया के सांसद जायसवाल ने बिहार के लोगों से भ्रष्टाचारियों को भगा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचारी आदतन अपराधी हैं।

इस प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह, अखिलेश सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह, राजेश कुमार झा और अशोक भट्ट उपस्थित रहे।

Tags: paswan jati ko gali
Previous Post

संसदीय मर्यादा को तार-तार कर रही भाजपाः उमेश सिंह कुशवाहा

Next Post

बिहार की संस्कृति धूमिल कर रहे हैं शिक्षा मंत्री : विजय सिन्हा

admin

admin

Next Post

बिहार की संस्कृति धूमिल कर रहे हैं शिक्षा मंत्री : विजय सिन्हा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News