• About
  • Contcat Us
Sunday, June 14, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

युवा उत्सव कार्यक्रम में सीबीसी ने लगाया फ़ोटो प्रदर्शनी

फोटो प्रदर्शनी को युवाओं ने खूब पसंद किया

admin by admin
March 18, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना एवं छपरा ने 18 मार्च को क्रमशः नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), पटना और मैत्रेय स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट (एमसीईएम), हाजीपुर में युवा उत्सव-भारत@2047 कार्यक्रम में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया। एनआईटी, पटना में फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने और एमसीईएम, हाजीपुर में स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने किया।

एनआईटी, पटना में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने इसकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी हमेशा ही लोगों को जानकारी देने के उद्देश्य से प्रभावशाली होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रेरित करने और उन्हें सही दिशा दिखाने के उद्देश्य से यह प्रदर्शनी बेहद लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में बिहार की चीजों को प्रमुखता से दिखाया और बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह वर्ष मोटे अनाज का वर्ष है और मोटे अनाज के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जानकारी देनी चाहिए।

एमसीईएम, हाजीपुर में आयोजित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए स्थानीय विधायक अवधेश सिंह ने कहा कि यह देश युवाओं का देश है। उन्होंने कहा कि एक ऐसे दौर में जब हम आजादी का अमृत महोत्सव माना रहे हैं और देश विकसित राष्ट्र की ओर तेजी से अग्रसर है, ऐसे में हमें युवाओं को सही राह दिखाना, उन्हें सही जानकारी देना हमारा दायित्व है। युवा उत्सव के मौके पर विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी निश्चित ही युवाओं के लिए दूरगामी साबित होगी। फोटो प्रदर्शनी को वैशाली के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भी अवलोकन किया और इसकी सराहना की।

सीबीसी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने कहा कि पटना एवं हाजीपुर दोनों ही जगहों पर युवा उत्सव इंडिया@2047 कार्यक्रम में युवाओं को प्रेरित व जागरूक करने के उद्देश्य से G20, इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स, लाइफ मिशन, केंद्रीय बजट 2023-24 एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर फोटो प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे युवाओं ने खूब पसंद किया है।

सीबीसी छपरा द्वारा 17 मार्च को विद्या आश्रम क्लासेज, हाजीपुर में आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान पर क्रमशः पलक सिंह, नैंसी भारद्वाज, फातिमा खातून, रोशनी कुमारी तथा खुशी सिंह रहीं। सभी सफल प्रतिभागियों को हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एनआईटी, पटना में सीबीसी, पटना के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा, कार्यालय सहायक गुरजीत सिन्हा, ऐश्वर्य कुमार तथा एमसीईएम, हाजीपुर में सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अमरेंद्र मोहन और निशांत कुमार ने फोटो प्रदर्शनी का संचालन किया।

Tags: yuva karyakram
Previous Post

दो दिवसीय खेलों इंडिया महिला रोड़ साइकिलिंग लीग शुरू

Next Post

कौवाकोल में आजादी का अमृत महोत्सव

admin

admin

Next Post

कौवाकोल में आजादी का अमृत महोत्सव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News