• About
  • Contcat Us
Sunday, June 8, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

विधान परिषद में दरकने लगा है सवर्णों का दखल

विधान परिषद की चार सीटों पर नियमित और एक सीट पर उपचुनाव

admin by admin
April 7, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधान परिषद की सामाजिक संरचना में तेजी से बदलाव आ रहा है। अब सवर्णों का दखल दरकने लगा है। शिक्षक और स्‍नातक कोटे की सीटों पर तीन जातियों का दखल रहता था- राजपूत, ब्राह्मण और भूमिहार। इसको सबसे मजबूत चुनौती यादव जाति से मिलने लगी। नवलकिशोर यादव, वीरेंद्र नारायण यादव, एनके यादव जैसे लोगों ने अलग-अलग सीटों पर चुनौती देने की शुरुआत की। दरभंगा और तिरहूत सीट पर ब्राह्मणों का प्रभाव अभी बचा हुआ है। हालांकि उन सीटों पर भी मजबूत चुनौती मिलने लगी है।


हाल ही में विधान परिषद की चार सीटों पर नियमित और एक सीट पर उपचुनाव हुआ। चार में से तीन सीटों पर वर्तमान सदस्‍य फिर से निर्वाचित हो गये। इस कारण जातीय संरचना में बदलाव नहीं दिखता है। पुननिर्वाचित होने वालों में गया स्‍नातक सीट से अवधेश नारायण सिंह, सारण स्‍नातक सीट से वीरेंद्र नारायण यादव और कोसी शिक्षक सीट से संजीव कुमार सिंह शामिल हैं। गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जदयू के संजीव श्‍याम सिंह को पराजित कर भाजपा के जीवन कुमार स्‍वर्णकार ने जीत दर्ज की है। गया के शिक्षक या स्‍नातक निर्वाचन क्षेत्र से जीतने वाले जीवन कुमार स्‍वर्णकार पहले गैरसवर्ण सदस्‍य हैं। कथित रूप से सामंती प्रभाव वाले इलाके में स्‍वर्णकार की जीत सामाजिक संरचना के हिसाब से महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। जीवन कुमार की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि भाजपा ने पहली खेप में टिकट देने से इंकार कर दिया था। भाजपा की पहली सूची में जिन चार सदस्‍यों का नाम था, उसमें जीवन कुमार शामिल नहीं थे। पहली सूची के चार उम्‍मीदवार में तीन चुनाव हार गये, जबकि अवधेश सिंह विधान परिषद के लिए छठी पर बार निर्वाचित हुए।
भाजपा को जब कोई सक्षम उम्‍मीदवार या सहयोगी नहीं मिला तो थक-हार कर जीवन कुमार स्‍वर्णकार को अपना उम्‍मीदवार बनाया और दूसरी सूची में उनका नाम जारी किया। जीवन कुमार को क्षेत्र की सामाजिक बनावट के हिसाब से कमजोर उम्‍मीदवार माना जा रहा था। लेकिन जीवन कुमार ने अपनी ताकत और पार्टी के मैनेजमेंट (आधार नहीं) का ऐसा समन्‍वय बैठाया कि महागठबंधन समर्थित जदयू उम्‍मीदवार संजीव श्‍याम सिंह को शिकस्‍त दे दी। जीवन कुमार की जीत शाहाबाद और मगध की सामाजिक बनावट और संरचना के लिए भी बड़ा संदेश है।

उधर, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय अफाक अहमद ने सीपीआई के पुष्‍कर आनंद को शिकस्‍त दी। इस सीट के लिए उपचुनाव हुआ था। सीपीआई के केदार पांडेय के देहांत के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था और पार्टी ने उनके पुत्र पुष्‍कर आनंद को अपना उम्‍मीदवार बनाया था। सारण शिक्षक निर्वाचन सीट पर ब्राह्मण को एक मुसलमान ने रिप्‍लेस किया। गया शिक्षक और सारण शिक्षक सीट पर नये उम्‍मीदवार निर्वाचित हुए हैं और दोनों गैरसवर्ण हैं। इन दोनों ने सवर्णों को परास्‍त किया है।
विधान परिषद का सामाजिक स्‍वरूप काफी तेजी से बदल रहा है। सवर्णों का दखल दरकने लगा है। लेकिन यह भी संयोग है कि विधान परिषद के लिए निर्वाचित होने वाले गैरसवर्ण सदस्‍य अधिकतर भाजपा के ही हैं और यह स्थिति महागठबंधन को मंथन के लिए बाध्‍य करती है। गौरतलब है कि उपचनुाव में निर्वाचित अफाक अहमद को 10 अप्रैल या उससे पहले शपथ दिलायी जाएगी, जबकि शेष चार नवनिर्वाचित सदस्‍यों को 7 मई को शपथ दिलायी जाएगी। वर्तमान सदस्‍यों का कार्यकाल 6 मई को पूरा हो रहा है।

Tags: awdesh narayan singh mlcbirender narayan yadav mlcjivan kumar mlcsanjeev kumar singh mlc'
Previous Post

कार्यवाही के दबाव से मुक्‍त रहे मंत्री और विधायक

Next Post

कांग्रेस सेवा दल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

admin

admin

Next Post

कांग्रेस सेवा दल का प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

तेजस्वी ने सिर्फ अवैध संपत्ति अर्जित करने में दिखायी दिलेरी : प्रभाकर मिश्र

June 7, 2025
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

राहुल गांधी ने अपनी पूरी पार्टी को मनोविकृत बना दिया है: मंगल पाण्डेय

June 8, 2025
सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

सी.पी. सिन्हा का जीवनवृत्त सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा

June 8, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In