• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली प्रचंड बहुमत

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का सकारात्मक परिणाम : डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह

admin by admin
May 14, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कर्नाटक के चुनाव परिणाम पर हर्ष जताते हुए कहा है कि यह कर्नाटक की जनता की जीत है और साथ ही हमारे नेता राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और पांच योजना कार्यक्रम का सकारात्मक परिणाम यह चुनाव रहा। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पूर्व यह जनता के मिजाज का लिटमस टेस्ट था जिसमें जनता ने छद्म हिंदुत्व, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली और देश की एकता को खंडित करने वाली पार्टी भाजपा के खिलाफ वोटिंग करके देश के प्रधानमंत्री की  तानाशाही नीतियों पर हमला किया है।

उन्होंने भाजपा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज शनिवार है और बजरंगबली ने भ्रष्टाचारियों और दुराचारियों की नली को तोड़ दिया है। प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि बिहार के सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कर्नाटक के परिणामों की तरह ही 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में अभी से लग जाने की जरूरत है ताकि बिहार से भी हम अच्छा प्रदर्शन करके देश में सत्तालोलुप दल को चारों खाने चित्त कर सकें। भाजपा के नीतियों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि आम मतदाता महंगाई और रोजगार के लिए चिंतित है जबकि भाजपा लगातार धर्म की राजनीति करके उन्हें बरगलाने का काम करती है और कर्नाटक के चुनावों में भी यह नीति भाजपा ने अपनाई लेकिन आम मतदाताओं ने उन्हें अपने मत की ताकत से सबक सीखा दिया।

इस दौरान प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के विधान परिषद में नेता डॉ मदन मोहन झा ने कर्नाटक की जीत को देश के वर्तमान हालात के उपज भाजपा के खिलाफ जनता का आक्रोश बताया और साथ ही कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी ने धरातल पर जो मेहनत भारत जोड़ो यात्रा के दौरान किया है यह परिणाम उसी के फलस्वरूप कांग्रेस को मिला है। भाजपा की हार पर चुटकी लेते हुए उन्होंने गदा लेकर जश्न मनाते हुए कहा कि बजरंगबली के गदा में बहुत ताकत होती है और वें मर्यादा पुरुषोत्तम राम के सबसे बड़े भक्त हैं तो छद्म भक्तों को उन्होंने रास्ता दिखाने का काम किया है।

इससे पूर्व सुबह से ही बड़े स्क्रीन पर चल रहे परिणामों के बाबत प्रदेश कांग्रेस के नेता उत्साहित नजर आएं और एक-दूसरे को लड्डू व मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान प्रदेश कार्यक्रम में खूब ढोल नगाड़ों के साथ अबीर गुलाल भी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उड़ाया।

Tags: Bihar incINCKarnataka congresskarnataka INC
Previous Post

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को दिखाया आईना : ललन सिंह

Next Post

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार

admin

admin

Next Post

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News