• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा : तेजस्वी यादव

अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक

admin by admin
May 15, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पार्टी कार्यालय में आयोजित अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम के प्रशिक्षण प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि आज जिस दौर से देश गुजर रहा है उसमें हम राजद के साथियों की जिम्मेवारी काफी बढ़ गई है। देश के सामने उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए हमें पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा साथ हीं हमें पार्टी के साथियों को वैचारिक रूप से लैस होना जरूरी है।

हमसबो के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी शुरू से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने की पहल करते रहे। हम आज उस दिशा में बढ़ रहे हैं। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के दिशा में हमें आप साथियों के सहयोग से काफी सफलता मिली है लेकिन एकजुट होकर अभी हमें और भी मेहनत करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय जनता दल आज देश की सबसे बड़ी जनाधार वाली पार्टी है, इसे और भी विस्तारित करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष पार्टी की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं को जोड़े रहने की जिम्मेवारी उनके उपर ही होती है।
हमें अन्तिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम करना है। राजद पहली ऐसी पार्टी है जिसने अतिपिछड़ी और दलित समुदाय को अधिक से अधिक भागीदारी देने के उद्देश्य से सांगठनिक स्तर पर आरक्षण की व्यवस्था लागू की है। इस बार तीन महिलाओं को मुख्य पार्टी का जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेवारी दी गई है।


तेजस्वी जी ने कहा कि आज देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति लागू है। देश आज महंगाई, बेरोजगारी, बेबशी और लाचारी से त्रस्त है, पर देश चलाने वालो को नौजवानों, किसानों, कामगारों और व्यवसायियों के लिए कोई चिंता नहीं है। संविधान और लोकतंत्र आज खतरे में है। देश की संपतियां बेची जा रही है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी के पहल पर बिहार में जो सात दलों का गठबंधन बना इसका असर आज पूरे देश में दिखाई पड़ रहा है। बिहार में महागठबंधन बनने के बाद हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में भाजपा की करारी हार हुई है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, उतराखंड और आसाम को छोड़कर अन्य राज्यों में चोरी, बेईमानी और असंवैधानिक सरकार है। दक्षिण में भाजपा साफ है। नार्थ इस्ट में असम छोड़कर अन्य जगहों पर क्षेत्रीय दलों के मुख्यमंत्री हैं। भाजपा को पिछले लोकसभा चुनावों में मिली जीत उसका उच्चतम स्कोर है। जो स्थितियां बन रही है 2024 में भाजपा का सफाया निश्चित है। साम्प्रदायिक और विभाजनकारी शक्तियों से देश को मुक्त करने के लिए बिहार से जो शुरूआत हुई है इसकी गंूज पूरे देश में सुनाई पड़ रही है। 2024 में पराजय के बाद 2025 के बिहार विधान सभा चुनाव में भाजपा कहीं दिखाई नहीं पड़ेगी। बिहार जे0पी0 की भूमि रही है और देश को बराबर एक दिशा देने का काम करती रही है। मुझे अपने फायदे का कोई लोभ नहीं है। देश का जिसमें फायदा हो वही मेरा फायदा है। लोगों को भ्रमित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तरह-तरह की बातें और अफवाहें फैलायी जाती रही है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आयेगा वैसे-वैसे तरह-तरह की बातें और अफवाहें फैलायी जायेगी, इस पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। हम जिस मिशन को लेकर बढ़ रहे हैं उस मिशन पर हमसबों को काम करते रहना है।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह ने कहा कि संगठन को गांव और बूथ स्तर तक ले जाने की पहल जो हमारे साथियों ने की है उसका परिणाम अच्छा आ रहा है। कहीं कुछ कमी है तो आप साथियों के सहयोग से उसे भी पूरा कर लेना है। किसी भी संघर्ष को हमें आप साथियों के सहयोग से जीतने में निश्चित रूप से कामयाबी मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू ने किया।
राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा सभी नवमनोनीत जिलाध्यक्षों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदानन्द सिंह एवं प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू द्वारा सभी जिलाध्यक्षों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री उदय नारायण चैधरी, विधान परिषद के उप सभापति डाॅ0 रामचन्द्र पूर्वे, राष्ट्रीय महासिचव श्री श्याम रजक, श्री भोला यादव, श्री बिनू यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री वृषिण पटेल, अशोक कुमार सिंह, डाॅ0 तनवीर हसन, रामलखन राम रमण, शिवचन्द्र राम, मुजफ्फर हुसैन राही, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, चितरंजन गगन, एज्या यादव, सारिका पासवान, प्रदेश महासचिव, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, डाॅ0 पे्रम कुमार गुप्ता, बल्ली यादव, निर्भय अम्बेदकर, भाई अरूण कुमार, संजय यादव, प्रमोद कुमार राम, श्रीमती मुकुंद सिंह सहित पार्टी के तमाम जिलाध्यक्ष, तथा अम्बेदकर परिचर्चा कार्यक्रम के सभी प्रशिक्षण प्रभारी उपस्थित थे।

Tags: Ambedkar paricharchaRJD AMBEDKARrjd indiaRJD TRAINING
Previous Post

ओम प्रकाश यादव एवं भूलेन्द्र यादव राजद का सदस्यता ग्रहण किए

Next Post

8-9 जून को जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान

admin

admin

Next Post

8-9 जून को जन सत्याग्रह और जेल भरो अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News