• About
  • Contcat Us
Monday, June 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

राजद का प्रखंड स्तरीय ‘‘अम्बेडकर परिचर्चा’’ शुरू

वैचारिक रूप से राजद कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का अभियान

admin by admin
May 20, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


राजद का प्रखंड स्तरीय अम्बेडकर परिचर्चा कल से शुरू होगा जो आगामी 28 मई 2023 तक चलेगा। राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि इसके पूर्व 26 अप्रैल 2023 से 3 मई 2023 तक राज्य के सभी 101 अनुमंडलों में सफलतापूर्वक अम्बेडकर परिचर्चा का आयोजन किया जा चुका है । जिसके पहले पटना में 17 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच तीन दिवसीय राज्यस्तरीय परिचर्चा का आयोजन किया गया था। अब कल से शुरू हो रहे तीसरे चरण में राज्य के कुल 534 प्रखंडों में ‘‘अम्बेडकर परिचर्चा’’ का आयोजन किया जा रहा है।


राजद प्रवक्ता ने बताया कि राज्य से जाने वाले वक्ताओं के लिए  प्रखंडों का आवंटन कर दिया गया है साथ हीं सभी प्रखंडों के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। उनके द्वारा निर्धारित तिथि को आवंटित किए गए प्रखंडों में आयोजित परिचर्चा में प्रतिभागियों को बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के विचारधारा के साथ हीं भारतीय संविधान द्वारा दिए गए हक एवं अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके साथ हीं देश की वर्तमान स्थिति और संभावित खतरे को देखते हुए वैचारिक रूप से  संगठित और सक्रिय रहने की आवश्यकता बताई जाएगी। परिचर्चा कार्यक्रम को सफल बनाने और इसके सकारात्मक परिणाम के लिए प्रत्येक प्रखंड के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्थानीय प्रभारी एवं सह प्रभारी बनाया गया है।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि प्रखंड स्तर पर आयोजित इस परिचर्चा में केवल उस प्रखंड के अन्तर्गत आने वाले पंचायतों एवं बुथों के साथी हीं भाग लेंगे। प्रत्येक पंचायत से कम से कम चार प्रतिनिधि परिचर्चा में प्रतिभागी होंगे जिसमें एक महिला और एक अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति का प्रतिभागी होना आवश्यक है। अगले चरण में पंचायत स्तर पर भी ‘‘अम्बेडकर परिचर्चा’’ का आयोजन किया जाएगा।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव खुद इस कार्यक्रम के प्रति काफी गंभीर हैं और अद्यतन जानकारी लेते रहते हैं। कल उनके द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, भोला यादव, बिनु यादव एवं प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ कार्यक्रम की तैयारी एवं आगे के कार्यक्रमों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ हीं कई महत्वपूर्ण सूझाव दिए गए। कार्यक्रम को उद्देश्य के अनुरूप सफल बनाने के लिए प्रमंडल प्रभारी प्रदेश महासचिव लगातार सम्बद्ध जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष के साथ हीं प्रखंड प्रभारियों एवं वक्ताओं से सम्पर्क कर तैयारी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह को दे रहे हैं।
राजद प्रवक्ता ने बताया कि राजद द्वारा पहली बार इस तरह का कार्यक्रम चला कर गांव स्तर तक के कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करने का अभियान चलाया जा रहा है।
(चित्तरंजन गगन)

Tags: Ambedkar paricharchaChitranjan Gagan RJDrjd bihar
Previous Post

150 करोड के मकान के मालिक कैसे बने : सुशील मोदी

Next Post

देश में विपक्षी एकता का दावा खोखला : नंदकिशोर

admin

admin

Next Post

देश में विपक्षी एकता का दावा खोखला : नंदकिशोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News