• About
  • Contcat Us
Saturday, June 14, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home राजनीति

लोकतंत्र का महत्वपूर्ण सिद्धांत है सहिष्णुता : चौधरी

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत प्रक्षेत्र सम्‍मेलन उदयपुर में संपन्‍न

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 22, 2023
in राजनीति
0
लोकतंत्र का महत्वपूर्ण सिद्धांत है सहिष्णुता : चौधरी
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत प्रक्षेत्र का 9 वां सम्मेलन 21-22 अगस्त को राजस्‍थान के उदयपुर में संपन्‍न हुआ। इसका उद्घाटन लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिडला ने किया। अपने संबोधन में उन्‍होंने भारत की संसदीय परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकतंत्र हर भारतीय की अंतरात्‍मा में बसती है। इसलिए भारत दुनिया के सफलतम लोकतंत्रों में एक है।
इस मौके पर अपने संबोधन में बिहार विधान सभा के अध्‍यक्ष अवध विहारी चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं के माध्यम से राष्ट्र को सुदृढ़ करने में जनप्रतिनिधियों की बहुत महत्वपूर्ण और सकारात्मक भूमिका होती है। उन्‍होंने कहा कि एक जनप्रतिनिधि होना वस्तुतः एक विशेषाधिकार और सम्मान की बात तो है ही, पर इससे इतर यह भी बहुत महत्वपूर्ण है कि वह जनहित में किस प्रकार अनुशासित और मर्यादित रहकर अपने विधायी निकाय का सटीक इस्तेमाल करता है। स्‍पीकर ने कहा कि सहिष्णुता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण सिद्धांत है। हम संसदीय प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न दलों विचारों और सिद्धांतों के प्रति उच्च कोटि की सहिष्णुता दर्शायें। उन्होंने कहा कि हमें विधान सभा में अनुशासन और मर्यादा बनाए रखना तथा नियमों एवं परंपराओं का पालन करना अनिवार्य है, तभी हम इन संसदीय निकायों की क्षमता का अधिक-से-अधिक दोहन कर सकते हैं। श्री चौधरी ने कहा कि विरोध का अधिकार, विपरीत मत का अधिकार, संसदीय लोकतंत्र का मूलभूत सिद्धान्त है। परन्तु इसकी अभिव्यक्ति, इसका प्रदर्शन, संसदीय साधनों के दायरे और मानदंडों की भीतर ही किया जाना चाहिए. अन्यथा समाज और राष्ट्र को समृद्ध तथा सुदृढ करने का फल इन विधायी निकायों से नहीं निकल पाएगा।
सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए बिहार विधान परिषद के उपसभापति रामचन्द्र पूर्वें ने कहा कि ये लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं, जिनके द्वारा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था का कार्यकरण सम्पन्न होता है। जब ये संस्थाएं अपने विहित कर्तव्यों यानी देश के संविधान द्वारा निर्धारित कार्यों एवं शक्तियों का पालन करते हैं तो लोकतांत्रिक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है और सुदृढ़ होती हैं। डॉ. पूर्वें ने कहा कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाना लोकतंत्र का सौन्दर्य होता है। अगर विधायिका के सदस्य इस पर बल देते हैं तो वह विधायिका समाज की समस्याओं को सुलझाने में प्रभावकारी सदन बन जाता है।

Tags: spekar avadh bihari chaudhari bihar
Previous Post

हमने मूर्खता की हद कर दी

Next Post

राममंदिर आंदोलन से संसदीय मंदिर तक पहुंचे हैं जीवेश मिश्रा

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
राममंदिर आंदोलन से संसदीय मंदिर तक पहुंचे हैं जीवेश मिश्रा

राममंदिर आंदोलन से संसदीय मंदिर तक पहुंचे हैं जीवेश मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

June 13, 2025
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

राजद के राज्य परिषद के सदस्यों की अन्तिम सूची प्रकाशित

June 13, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

मंत्री गिरिराज सिंह बताएं कि बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया

June 13, 2025
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

महागठबंधन की कथित एकता स्वार्थ और अवसरवाद की कमजोर नींव पर टिकी

June 12, 2025

Recent News

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

June 13, 2025
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

राजद के राज्य परिषद के सदस्यों की अन्तिम सूची प्रकाशित

June 13, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

मंत्री गिरिराज सिंह बताएं कि बिहार को टेक्सटाइल पार्क क्यों नहीं दिया

June 13, 2025
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

महागठबंधन की कथित एकता स्वार्थ और अवसरवाद की कमजोर नींव पर टिकी

June 12, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

9 दिनों में ही सीख लेंगे रोग मुक्ति के लिए योग का अभ्यास

June 13, 2025
जातीय जनगणना पर सवाल उठाना आरजेडी और कांग्रेस की राजनीतिक अवसरवादिता

राजद के राज्य परिषद के सदस्यों की अन्तिम सूची प्रकाशित

June 13, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In