• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

शतक लांघने का सुकून और उत्‍सव का आनंद

वीरेंद्र यादव न्‍यूज के शताब्‍दी अंक का हुआ लोकार्पण

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 6, 2023
in बिहार
0
शतक लांघने का सुकून और उत्‍सव का आनंद
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मासिक पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज अपने प्रकाशन आवृत्ति का शतक लांघ गयी है। एकदम निर्बाध और निरंतर। 26 नवंबर यानी संविधान दिवस के मौके पर पत्रिका ने एक भव्‍य समारोह में शताब्‍दी अंक विशेषांक का लोकार्पण किया। इस मौके पर अपने पाठकों के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के लिए पाठक उत्‍सव का भी आयोजन किया गया। यह संयोग था पहले अंक के साथ पत्रिका से जुड़े 3 लोग भी मौजूद थे। इसमें संपादक वीरेंद्र यादव के साथ पहले अंक से पत्रिका के डिजाइनर एवं समन्‍वय संपादक रहे अमरेंद्र कुमार और पहले अंक के लोकार्पण के मौके पर ली गयी तस्‍वीर में मौजूद श्रवण कुमार शामिल थे। श्रवण कुमार वरिष्‍ठ पत्रकार हैं।
सौ अंकों की यात्रा। वीरेंद्र यादव न्‍यूज के सौ अंकों की यात्रा किसी व्‍यक्ति की यात्रा नहीं है, बल्कि एक व्‍यक्ति की कोशिश के साथ खड़े उन पाठकों की यात्रा है, जो हर समय पत्रिका की निरंतरता के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। आज जब सौवें यानी शताब्‍दी अंक के लोकार्पण के बाद अपने पाठकों से संवाद रहे हैं तो हमें लगता है कि हमने राई के साथ यात्रा शुरू की थी और आज पहाड़ सामने खड़ा है। इस पहाड़ में पाठकों से मिलने वाले सहयोग, समर्थन और भरोसा भी शामिल है। एक सुकून महसूस हो रहा है कि सौ अंकों की यात्रा में हमने पाठकों का भरोसा कायम रखा और अपने सरोकार के साथ जुड़े रहे। यही सरोकार पत्रिकाओं की भीड़ से वीरेंद्र यादव न्‍यूज को अलग करता है।
शताब्दी अंक के लोकार्पण के मौके पर पाठक उत्‍सव का आयोजन भी अनूठा था। मीडिया संस्‍थान अपने विज्ञापनदाताओं, एजेंसियों और प्रमोटरों को सम्‍मानित करने के लिए उत्‍सव या फेस्टिबल का आयोजन करते हैं। वीरेंद्र यादव न्‍यूज ने पाठकों के लिए उत्‍सव का आयोजन किया था। उन पाठकों के लिए जो निरंतर वीरेंद्र यादव न्यूज का इंतजार करते हैं, हर खबर पर वीरेंद्र यादव न्‍यूज के नजरिये की तलाश करते हैं।
लोकार्पण समारोह सह पाठक उत्‍सव को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि वीरेंद्र यादव न्‍यूज की निरंतरता एक व्‍यक्ति के सरोकार के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है। उन्‍होंने कहा कि संविधान दिवस पर इस समारोह का आयोजन कर पत्रिका ने संवैधानिक मूल्‍यों के प्रति आस्‍था जतायी है। यह प्रशंसनीय पहल है। विधायक और वरिष्‍ठ पत्रकार छत्रपति यादव ने कहा कि पाठकों के सम्‍मान और उनके प्रति आभार व्‍यक्‍त करने के लिए यह समारोह आयोजित किया गया है। इसके लिए हम आयोजक को धन्‍यवाद देते हैं। डॉ मोहित यादव ने भी आयोजन के लिए पत्रिका की पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी सुशील कुमार, जदयू के राष्‍ट्रीय महासचिव जग नारायण सिंह यादव, राजद नेता ई. संतोष यादव, संजीव चन्दन, अरुण कुमार यादव, मनीष रंजन, पत्रकार श्रवण कुमार, औरंगाबाद जिला परिषद के पूर्व सदस्‍य राजीव रंजन सिन्‍हा, एडीआर के बिहार समन्‍वयक राजीव कुमार, पत्रकार कुमार परवेज, सामाजिक कार्यकर्ता अ‍रविंद यरवदा, निरंजन सिन्‍हा, राजीव पटेल, राज्यह महिला आयोग की पूर्व सदस्यी चौधरी मायावती, रामेश्‍वर चौधरी, विनोद पाल समेत कई वक्‍ताओं ने अपनी राय रखी। मंच का संचालन अरुण नारायण किया।
Tags: sauven ank ka hua lokarpan
Previous Post

समाज के हर स्तर पर सांस्कृतिक बहुलता पर संकट: पूर्वे

Next Post

वीरेंद्र यादव न्‍यूज: सौ अंकों का सफर

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
वीरेंद्र यादव न्‍यूज: सौ अंकों का सफर

वीरेंद्र यादव न्‍यूज: सौ अंकों का सफर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News