• About
  • Contcat Us
Saturday, June 7, 2025
  • Login
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

112 जाति और 36 फीसदी आबादी, बनेगी किसकी बाराती !

Election War Room से वीरेंद्र यादव – 2

Birendra Yadav by Birendra Yadav
December 27, 2023
in जाति, बिहार, राजनीति
0
112 जाति और 36 फीसदी आबादी, बनेगी किसकी बाराती !
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

बिहार में जातीय गणना में अतिपिछड़ी जाति की आबादी 36 फीसदी बतायी गयी है। वर्गीय आबादी में सबसे भारी, लेकिन सत्‍ता और संसाधनों की हिस्‍सेदारी में हल्‍की। इसमें कुल 112 जातियां आती हैं। लोकसभा में इस जाति के 7 सांसद हैं। इसमें 5 जदयू और 2 भाजपा में हैं। दो सांसद राज्‍य सभा में भी हैं। जदयू के रामनाथ ठाकुर और भाजपा के शंभूशरण (पटेल) धानुक।

अतिपिछड़ी जातियों की राजनीति लंबे समय तक नीतीश कुमार ने की, लेकिन इन जातियों का राजनीतिक सशक्तिकरण के नायक लालू यादव रहे हैं। लालू यादव के दौर में इन जातियों में सत्‍ता की भूख पैदा हुई और उस भूख को तृप्‍त करने का भरोसा नीतीश कुमार ने दिलाया। यही कारण है कि आज भी नीतीश की राजनीति का आधार अतिपिछड़ी जातियां ही हैं। अब भाजपा इन जातियों को अपने पक्ष में करने की रणनीति पर काम कर रही है। 2013 में नरेंद्र मोदी ने पटना में पैर रखते ही खुद को अतिपिछड़ी जाति के होने का सार्वजनिक एलान किया था और उसका लाभ भी भाजपा को मिला था।

आज जब लोकसभा चुनाव माथे पर है। सवर्ण और बनिया-वैश्‍य भाजपा के साथ हैं। कुल आबादी का लगभग 17 फीसदी। कमाई यानी कुर्मी, यादव और मुसलमान महागठबंधन के साथ हैं। इनकी आबादी लगभग 35 फीसदी है। 36 फीसदी अतिपिछड़ों में 6 फीसदी बनिया जाति भाजपा के साथ है। इसके अलावा मुसलमानों का अतिपिछड़ा राजद के साथ है, जिसकी आबादी लगभग 12 फीसदी है। मतलब हिंदू अतिपिछड़ी जातियों का लगभग 18 फीसदी वोट ही है, जिसे हम कंफ्यूज वोट कह सकते हैं और इसी वोट पर सबकी निगाह है।

सत्‍ता में हिस्‍सेदारी की बात करें तो लोकसभा में राजद या वामदलों का खाता भी नहीं खुला था। जो भी अतिपिछड़ी जाति के सांसद हैं, वे भाजया या जदयू के ही हैं। सुनील कुमार पिंटू (सीतामढ़ी), रामप्रीत मंडल (झंझारपुर), दिलेश्‍वर कामत (सुपौल), अजय कुमार मंडल (भागलपुर) और चंद्रेश्‍वर चंद्रवंशी (जहानाबाद) जदयू के सांसद हैं, जबकि मुजफ्फरपुर से अजय निषाद और अररिया से प्रदीप सिंह भाजपा के सांसद हैं।

इस परिप्रेक्ष्‍य में आकलन करें तो स्‍पष्‍ट होता है कि भाजपा की तुलना में जदयू ने अतिपिछड़ों को ज्‍यादा तरजीह दी है और टिकट में उनकी हिस्‍सेदारी भी बढ़ायी है। अब जबकि फिर चुनाव का समय आ गया है। जाति गणना में अतिपिछड़ों की आबादी स्‍पष्‍ट रूप से दिख रही है। लेकिन उसका विभाजन भी उतना ही स्‍पष्‍ट है। 6 फीसदी बनिया भाजपा के साथ और 12 फीसदी मुसलमान राजद के साथ हैं।

भाजपा सूत्रों की मानें तो कोर कमेटी की बैठक यह मुद्दा प्रमुखता से उठा था कि टिकट बंटवारे में अतिपिछड़ों की हिस्‍सेदारी बढ़ायी जाए। गठबंधन के सहयोगी दलों समेत कुछ 40 सीटों में से कम से कम 11-12 सीटें अतिपिछड़ों को मिलनी चाहिए। भाजपा अकेले 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करती है तो कम से कम 9 सीट अतिपिछड़ी जाति को मिलनी चाहिए। तर्क‍ दिया गया कि टिकट दीजिएगा तभी वोट पर दावेदारी का दावा पुख्‍ता होगा।

इससे इतर एक बड़ा सवाल है कि अतिपिछड़ों का 18 फीसदी वोट, जो किसी पार्टी के साथ बंधा हुआ नहीं है, वह किधर जाएगा। जो वोट किसी पार्टी के साथ बंध गया है तो उसे कैसे अपने पक्ष में किया जाए। सभी दलों और गठबंधनों की यही रणनीति है। यह वोट किस पार्टी की बाराती बनेगी, उसी पर काफी हद तक चुनाव परिणाम निर्भर करेगा।

https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Tags: 2024 electionbiharbihar electitonbihar jatiye jangananaBiharnewsbirendra yadav news
Previous Post

जदयू की राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अटक गयी है सांस

Next Post

पलटीमारों के साथ लिट्टी-चोखा पार्टी में शामिल हुआ गोवार

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पलटीमारों के साथ लिट्टी-चोखा पार्टी में शामिल हुआ गोवार

पलटीमारों के साथ लिट्टी-चोखा पार्टी में शामिल हुआ गोवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

लोकसभा टिकट की दावेदारी पर पढि़ये सबसे बड़ा और सबसे पहला सर्वे

August 6, 2023
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

June 5, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

June 5, 2025
सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

June 5, 2025

Recent News

दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

June 5, 2025
सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस

June 5, 2025
सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को याद किया गया

June 5, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • Uncategorized
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

दिशाहीन इंडी गठबंधन नहीं दिख रहा एकजुटः मंगल पांडेय

सीमांचल को मुर्शिदाबाद बनाने की कोशिश में राजद-कांग्रेस : मंगल पाण्डेय

June 6, 2025
प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

प्लास्टिक प्रदूषण को हारने को लेकर लिया गया शपथ

June 5, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In