• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

जो मोदी का प्‍यारा है, वो मोहन हमारा है

अहीरों की भीड़ को वोट में बदल पाएंगे मोहन यादव ?

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 19, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
जो मोदी का प्‍यारा है, वो मोहन हमारा है
0
SHARES
69
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव। भाजपा शासित राज्‍यों के किसी भी मुख्‍यमंत्री से ज्‍यादा क्‍वालीफाईड। बिहार भाजपा के किसी भी बड़े नेता से ज्‍यादा शैक्षणिक डिग्रीधारी। वाकपटुता में कोई जोड़ नहीं। प्रखर वक्‍ता और कम्‍यूनिकेटर। ये सब विशेषता है मोहन यादव की। पटना के श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में गुरुवार को अपने 17 मिनट के संबोधन में उन्‍होंने जमकर भाषण दिया और कोई राजनीति नहीं। भारत माता की जयकारा भी नहीं। अपने भाषण में उन्‍होंने तीन संदर्भों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया, लेकिन वह परिप्रेक्ष्‍य भी राजनीति से हटकर ही था।

हम करीब पौन तीन बजे श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल पहुंचे तो भाजपा विधायक और विधान पार्षदों को अभिनंदन के लिए आमंत्रित किया जा रहा था। कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से भी उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान माईक पर एक नारा गूंजा- जो मोदी का प्‍यारा है, वो मोहन हमारा है। लेकिन एक-दो बार के बाद नारा का दम टूट गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्‍ण चेतना विचार मंच की ओर से किया गया था। लेकिन आयोजन का पूरा खर्चा और भीड़ का पूरा इंतजाम भाजपा की ओर से किया गया था। इस आयोजन में इस बात का विशेष ध्‍यान रखा गया था कि मंच पर कोई भाजपा के नेता नहीं होंगे। नंदकिशोर यादव, रामकृपाल यादव और नित्‍यानंद राय के एक-एक एकदम विश्‍वस्‍त व्‍यक्ति मंच की पूरी व्‍यवस्‍था संभाल रहे थे। श्रीकृष्‍ण चेतना विचार मंच के अध्‍यक्ष राजेंद्र प्रसाद, महासचिव डॉ गोरेलाल यादव मंच पर मोहन यादव के अगल-बगल में बैठे थे, जबकि मंच के तीसरे व्‍यक्ति प्रो अनिल यादव मंच का संचालन कर रहे थे। एकाध को छोड़ दें तो बाकी लोग भाजपा द्वारा आयोजित भीड़ का हिस्‍सा थे।

वस्‍तुत: भाजपा द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह पर श्रीकृष्‍ण चेतना विचार मंच का लेबल लगा दिया गया था। इसके बावजूद बहुत बढि़या इवेंट मैनेजमेंट हुआ। ऐसे आयोजन की उम्‍मीद राजद खेमे से नहीं कर सकते हैं। 17 मिनट के भाषण में मोहन यादव ने अपने राजनीतिक टारगेट यूपी और बिहार को जोड़ते हुए कहा कि श्रीकृष्‍ण ही दोनों राज्‍यों के सेतु हैं। उन्‍होंने ‘वृंदावन बांके बिहारी की जय’ का जयघोष करते हुए कहा कि जिसकी कोई तृष्‍णा नहीं है, वही कृष्‍णा है। इस नारे में यूपी और बिहार दोनों प्रतिबिंबित होता है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि श्रीकृष्‍ण को गोपाल इसलिए कहते हैं कि वे गो पालक भी थे। प्रकृति के साथ उनका स्‍वाभाविक जुड़ाव था। यही कारण है कि यदुवंशी प्रकृति पूजक भी होते हैं। उन्‍होंने कहा कि द्वारिकाधीश के प्रदेश से आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही हमें यह जिम्‍मेवारी सौंपी है। मोहन यादव ने कहा कि यह लोकतं‍त्र की ही ताकत है कि एक मील कर्मचारी का बेटा मुख्‍यमंत्री बन सकता है और चाय बेच कर परिवार चलाने वाले का बेटा प्रधानमंत्री बन सकता है। उन्‍होंने कहा कि जब वे शिक्षामंत्री थे तो नयी शिक्षा नीति के तहत स्‍कूली पाठ्यक्रमों में राम-कृष्‍ण से जुड़े संदर्भों को शामिल किया था।

मोहन यादव का अभिनंदन समारोह इस मायने में महत्‍वपूर्ण था कि अब तक यादवों के खिलाफ नफरत की राजनीति करने वाली भाजपा मंच से यादवों की बात करने लगी है। यह परिवर्तन जाति गणना रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद हुआ है। इससे पहले गोवर्धनपूजा के मौके पर भी बापू सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यादवों को लेकर भाजपा में सुगबुगाहट या बेचैनी इसलिए बढ़ी है कि वह आत्‍मनिर्भर बनना चाहती है और यह आत्‍मनिर्भरता यादवों के मजबूत समर्थन के बिना संभव नहीं है। वह कोईरी-कहार के भरोसे स्‍वालंबन की लंबी पारी नहीं खेल सकती है। भाजपा का आधार वोट हिंदू सवर्ण और बनिया की कुल आबादी लगभग 16 प्रतिशत है, जो यादवों से थोड़ी-सी ज्‍यादा है। बिहार में हिंदुत्‍व का उन्‍माद स्‍थायी नहीं होता है। बिहार में पार्टी के अस्तित्‍व जातियों से जुड़ा रहा है। इस परिप्रेक्ष्‍य में मोहन यादव की उपयोगिता बढ़ जाती है।

मंच पर मोहन यादव की कार्यशैली लालू यादव से मिलती-जुलती दिखी। वे आगे बढ़कर लोगों से मिलने को आतुर थे। बिहार में आमतौर पर भाजपा के भूमिहारटाईप यादव नेताओं में यह प्रवृत्ति देखने को नहीं मिलती है। मोहन यादव का यादव वोटरों पर कितना प्रभाव पड़ेगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे यादवों की भीड़ में कितना मिलनसार दिखते हैं। श्रीकृष्‍ण मेमोरियल हॉल में भीड़ भाजपा की थी, इसलिए उत्‍साह स्‍वाभाविक था। इस उत्‍साह का विस्‍तार हो, यह कोशिश भी लगातार भाजपा को करना होगा।

श्रीकृष्‍ण चेतना विचार मंच भाजपा प्रायोजित संस्‍था या बैनर है। इस मंच का अभिनंदन समारोह पहला और अंतिम कार्यक्रम साबित नहीं हो, इसका ध्‍यान प्रायोजकों को रखना होगा। भाजपा ने मोहन यादव नामक जमुरा यादवों को थमा दिया है। इस संभावनाशील जमुरे के नाम पर विभिन्‍न जिलों में भी भाजपा भीड़ इकट्ठा कर सकती है, लेकिन भीड़ को वोट में तब्‍दील करने के लिए भाजपा के स्‍थानीय नेताओं को ही मेहनत करनी होगी। यादव सरोकार के नाम पर मुंह पर पट्टी बांधने वाले नित्‍यानंद राय या रामकृपाल यादव जैसे नेता क्‍या यादव हित और हिस्‍सेदारी की बात भाजपा के मंचों पर उठा सकते हैं। य‍दि इन नेताओं का मुंह यादव हित के नाम पर बंद रहा तो मोहन यादव भी निरर्थक ही साबित होंगे।

https://www.facebook.com/kumarbypatna/

Tags: 2024 electionBihar BJPbihar electitonCover Story of Birendra Yadav NewsDr mohan yadavMohan yadavMohan yadav cm mp
Previous Post

 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी घोषित करे राज्य सरकार – सुशील कुमार मोदी  

Next Post

आगामी सत्र में सभी भाजपा विधायक जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन में रखें—विजय कुमार सिन्हा। 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
आगामी सत्र में सभी भाजपा विधायक जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन में रखें—विजय कुमार सिन्हा। 

आगामी सत्र में सभी भाजपा विधायक जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन में रखें---विजय कुमार सिन्हा। 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News