• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

आगामी विधान सभा सत्र में गृह विभाग के प्रश्न के लिए मात्र दो दिन का आवंटन चिंताजनक—विजय कुमार सिन्हा,

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बाद-विवाद में भी 1 दिन की कटौती अलोकतांत्रिक,

Birendra Yadav by Birendra Yadav
January 20, 2024
in बिहार
0
तेजस्वी बतायें, सरकार में 17 महीनों की अपनी उपलब्धि —विजय कुमार सिन्हा

Patna: BJP MLA Vijay Kumar Sinha addresses during a press conference, in Patna, Friday, Sept. 02, 2022. (Photo: IANS)

0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने 5 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक के आगामी बजट सत्र के कार्यक्रम में गृह विभाग के प्रश्नों के लिए मात्र 2 दिन आवंटित किए जाने की आलोचना करते हुए कहा है कि राज्य में ह्त्या, लूट, डकैती, अपहरण एवं बलात्कार की घटनाओं में भारी वृद्धि को अनदेखी कर सरकार ने सदस्यों के प्रश्न उठाने का अवसर छीन लिया है।

 

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य में माफियाओं द्वारा नरसंहार, जहरीली शराब से मौत, भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों औऱ ध्वस्त कानून व्यवस्था पर सदन में गृह विभाग के माध्यम से ही सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जा सकता है।पर प्रतीत होता है कि माफिया और भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ ने विधानमंडल के कार्यक्रम को प्रभावित कर सदस्यों के लिए मुद्दों को उठाने में अवसरों की कमी करवा दिया।

 

 

 

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर वाद-विवाद एवं सरकार का उत्तर के लिए मात्र1 दिन का समय दिनांक 06-02-2024 को दिया गया है। उस दिन ही 2:00 बजे अपराह्न से वित्त मंत्री द्वारा वर्ष 2024 -25 का बजट पेश होगा।बजट भाषण में भी 1 घंटा का समय लगेगा।तब धन्यवाद प्रस्ताव को लिया जाएगा। पूर्वग है कि धन्यवाद प्रस्ताव पर विचार-विमर्श और सरकार के उत्तर के लिए दो दिन होते थे। पर इसबार मुश्किल से 2-3 घंटे का समय दिया गया।

 

 

श्री सिन्हा ने कहा कि कहने के लिए आगामी सत्र फुल बजट सत्र है परन्तु बजट पर सामान्य विमर्श में भी 1 दिन की कटौती कर ली गई है। 7 फरवरी 2024 को सेकेण्ड हाफ में विमर्श शुरू होगा और उसी दिन सरकार का उत्तर होगा। इस प्रक्रिया के लिए भी दो दिन का पूर्वग रहा है।

 

 

श्री सिन्हा ने कहा कि गैर सरकारी सदस्यों के कार्य के लिए फुल बजट सत्र में दो दिन दिए जाते थे। उसे इसबार एक दिन कर दिया गया। सामान्य सदस्यों के लिए क्षेत्र के जनहित मुद्दों को गैर सरकारी संकल्प के माध्यम से उठाने के अवसर में कटौती की गई।

 

 

श्री सिन्हा ने कहा कि सरकार ने हड़बड़ी में बजट का कार्यक्रम तैयार किया है। यह फुल बजट की खानापूर्ति है। 6 फरवरी को बजट प्रस्तुत होगा। वित्तीय वर्ष के 10 माह शेष रहेंगे। इस परिस्थिति में चालू वित्तीय वर्ष के 10 माह का वास्तविक व्यय, उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं जमीन पर वास्तविक उपलब्धि से भी विधायिका को अवगत कराना सरकार के लिए चुनौती होगी।

 

 

श्री सिन्हा ने कहा कि देश में रामराज्य का सूत्रपात हो चुका है। बिहार में भी अब जंगल राज को हटाकर सुशासन की पुनर्स्थापना जरुरी है।

Previous Post

नीतीश कुमार ने लौटाया बिहार का पुराना गौरव: उमेश कुशवाहा

Next Post

अयोध्या में ढांचा गिराया जाना पूर्व नियोजित नहीं था – सुशील मोदी 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
मोदी विरोध के अतिरेक में राम विरोधी हुआ इंडी गठबंधन  – सुशील कुमार मोदी

अयोध्या में ढांचा गिराया जाना पूर्व नियोजित नहीं था - सुशील मोदी 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News