• About
  • Contcat Us
Monday, June 1, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

गीत-नृत्य के साथ आयोजित हुआ पाटलिपुत्र विद्यापीठ का १७वाँ वार्षिकोत्सव

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 10, 2024
in बिहार
0
गीत-नृत्य के साथ आयोजित हुआ पाटलिपुत्र विद्यापीठ का १७वाँ वार्षिकोत्सव
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

 

पटना, १० फरवरी। छात्र-छात्राओं के मनोहारी गीत-नृत्य के साथ शनिवार को, बेउर स्थित, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सी बी एस ई) से मान्यता-प्राप्त विद्यालय ‘पाटलिपुत्र विद्यापीठ’ का १७वाँ वार्षिकोत्सव पूरे धूम-धाम और उत्साह-पूर्वक मनाया गया। नन्हें-मुन्हे बच्चे गीतों के धुन पर मधुर मुस्कान के साथ थिरकते नज़र आए तो अभिभावकों की बाँछे खिल उठी। वार्षिकोत्सव का उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के अवकाश प्राप्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेंद्र प्रसाद, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव मिहिर कुमार सिंह तथा विद्यापीठ के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने संयुक्त रूप से मंगलदीप प्रज्ज्वलित कर किया।

न्यायमूर्ति श्री प्रसाद ने कहा कि मानस को शुद्ध रख कर ही हम अपना उन्नयन कर सकते हैं। भारत के ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के विचार को भी सार्थकता तभी मिलेगी, जब हम अपनी मानसिक ऊन्नति करे। इसके लिए प्राथमिक विद्यालयों से संस्कार का कार्य आरंभ करना होगा।

मुख्य अतिथि मिहिर कुमार सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि इस विद्यालय ने जिस तीव्र गति से उपलब्धियाँ प्राप्त की है, वह प्रशंसनीय है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में हो रहे कार्य से इसके उज्ज्वल भविष्य की आशा बँधती है।

आरंभ में विद्यालय के सचिव आकाश कुमार, प्राचार्या मेनका झा एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने अतिथियों को अंग-वस्त्रम एवं पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देनेवाले विद्यार्थियों में उत्तर उत्तरायण, कीर्त्यादित्य, उत्तराकीर्ति, सौम्या, मनीषा, दीपाली, प्रज्ञा, सूची, शिम्पी, रवि रंजन, आदित्य, शौर्य, आरव, सृष्टि, अनिकेत, मितालि, प्रिशा, कार्तिकेय, वैष्णवी, अदिति, तुलसी, विशाखा, विवेक, प्रियांजलि, आयुष, प्रतीक, मोहम्मद अली, विकास, शिवधन, जूली, ख़ुशबू, कीर्ति, कुंदन, प्रदीप, शाश्वत, अभिनव, अभिराज, अंश, युवराज, जान्या, ऐश्वर्य, धारिया, आरती,शरेण्य, हर्ष की प्रस्तुतियों को ख़ूब सराहना मिली। दर्शकों ने तालियाँ बजाकर सभी कलाकारों का उत्साह-वर्द्धन किया। शास्त्रीय नृत्य पर आधारित लगभग एक दर्जन शास्त्रीय नृत्य-नाटिकाओं और समूह नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया अपितु शिक्षा-प्रद संदेश भी दिए।

इस अवसर पर, किरण झा, वरिष्ठ शिक्षिका कुंदन झा, विभा सिन्हा, कीर्ति प्रीति, स्वाति सिन्हा, सुश्री विद्या, ब्रज किशोर झा, रवि कुमार, मोनी श्रीवास्तव, दिव्यांशु शौर्य, संतोष कुमार सिंह समेत प्रबंधन-समिति के अधिकारीगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

Previous Post

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण जारी

Next Post

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित 

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित 

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News