• About
  • Contcat Us
Wednesday, March 11, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

एनडीए सरकार के दस साल बेदाग, यूपीए के सात मंत्रियों को जाना पड़ा जेल 

भ्रष्टाचार -मुक्त शासन, वित्तीय अनुशासन और 7 फीसद की विकास दर बड़ी उपलब्धि 

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 10, 2024
in बिहार
0
जिसके शिक्षा मंत्री सचिव से लड़ते रहे, वे ले रहे शिक्षक नियुक्ति का श्रेय -सुशील कुमार मोदी
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार दस साल का अपना ऐसा बेदाग कार्यकाल पूरा कर रही है, जिसमें प्रधानमंत्री सहित किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, जबकि कांग्रेस नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार के दस साल में करोड़ों रुपये के घोटालों के आरोप सिद्ध हुए और उनके सात मंत्रियों को जेल जाना पड़ा।

श्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक द्वेष के कारण राफेल विमानों की खरीद में घोटाले और किसी उद्योगपति को अनुचित लाभ पहुँचाने का शोर मचाया या प्रधानमंत्री के लिए “चौकीदार चोर है” जैसी अमर्यादित टिप्पणी की, लेकिन इन सारे मामलों में सरकार को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट मिली। अपने बयान के लिए राहुल गांधी को न्यायालय में क्षमायाचना भी करनी पड़ी।

उन्होंने कहा कि दयानिधि मारन, पवन कुमार बंसल, डी राजा, वीरभद्र सिंह, अशोक चह्वाण और अश्विनी कुमार यूपीए सरकार के ऐसे मंत्री थे, जिन्हें भ्रष्टाचार के कारण जेल की सजा हुई।

श्री मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार में 1.67 लाख करोड़ का कोल ब्लॉक घोटाला हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय के सारे अवंटन रद किये। इसके विपरीत एनडीए के समय कोल ब्लॉक का आवंटन नीलामी की पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ और देश में कोयले का रिकार्ड उत्पादन हुआ।

उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय 1.76 लाख करोड़ का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला हुआ, जबकि एनडीए शासन में 5 जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भारत सरकार को 1.5 लाख करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

श्री मोदी ने कहा कि भारत सबसे तेज गति से 5 जी इंटरनेट सेवा का विस्तार करने में सफल रहा। भ्रष्टाचार -मुक्त दूरसंचार नीति की वजह से आज भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट (10 रुपये/जीबी) उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि संसद में प्रस्तुत श्वेत पत्र 2014-2024 के बीच प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली वर्तमान एनडीए सरकार और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली पिछली यूपीए सरकार (2004-2014) के 10-10 सालों के शासन-कुशासन के बीच ठोस आंकड़ों के आधार पर स्पष्ट अंतर बताने वाला एक स्वच्छ दर्पण है, जिसमें कांग्रेस अपना चेहरा नहीं देखना चाहती।

बिहार की एनडीए सरकार में वित्त मंत्री रह चुके श्री सुशील मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश की अर्थव्यवस्था नीतिगत पंगुता और भ्रष्टाचार दोहरी बीमारी से पीड़ित होकर आइसीयू में पहुँच गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बड़े और कड़े फैसलों के बूते आज भारत की अर्थव्यवस्था 10 वें स्थान से उठ कर 5 वें स्थान पर है और इसे 7 फीसद की विकास दर के साथ विश्व की सबसे तेजी से बढती आर्थिकी के रूप में देखा जा रहा है।

श्री मोदी ने कहा कि महंगाई पर नियंत्रण, ढांचागत विकास में तेजी और वित्तीय अनुशासन के बल पर एनडीए सरकार को तीसरे कार्यकाल का जनादेश मिलना तय है।

………………………….

Previous Post

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित 

Next Post

घोलटनिया मारने के फेर में रीढ़ चटखने का खतरा बढ़ा कौमार्य परीक्षण में सावित्री के सती साबित होने का संकट गहराया

Birendra Yadav

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News