• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण आयोजित

कैंप लगाकर प्रदान की गईं सेवाएँ

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 18, 2024
in बिहार
0
कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण आयोजित
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भारत सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा का दूसरा चरण रविवार (18-02-2024) कहलगांव नगर पंचायत क्षेत्र में आयोजित किया गया।

यात्रा के माध्यम से दो विभिन्न स्थानों पर विशेष कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया । कहलगांव के नगरीय क्षेत्रों में किला दुर्गा स्थान वार्ड संख्या 7 तथा विषहरी स्थान, चौधरी टोला वार्ड संख्या 13 में पहुंची।

दोनों ही कार्यक्रमों में आम जनता के लिए कहलगांव नगर पंचायत कार्यालय द्वारा द्वारा क्षेत्र की आम जनता के लिए विभिन्न योजनाओं का कैंप लगाकर सेवाएँ प्रदान की गईं । इनमें उज्ज्वला योजना,आधार अपडेशन, पीएम स्वनिधि, आयुष्मान भारत तथा पीएम आवास योजना प्रमुख थी।

इस अवसर पर वार्ड संख्या 7 की पार्षद श्वेता गुप्ता, वार्ड संख्या 8 के पार्षद अजय कुमार साहनी,

वार्ड संख्या 9 की पार्षद एकता कुमारी, वार्ड संख्या 10 की पार्षद स्नेहा कुमारी भी उपस्थित थे। सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनता से बढ़ चढ़कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।

कहलगांव नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनी कुमारी द्वारा उपस्थित आम जनता को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी ।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी के रूप में उपस्थित सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का उद्देश्य सरकार की प्रमुख योजनाओं में परिपूर्णता का लक्ष्य हासिल करना है और इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इन योजनाओं का लाभ सभी लक्षित लाभार्थियों तक तरीके से आसानी से पहुंचे।

इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना, उज्ज्वला योजना तथा आयुष्मान भारत योजना के लिए लगभग 400 नए लाभार्थियों को जोड़ा गया । इस यात्रा के दौरान पीएम स्वनिधि योजना व अन्य योजनाओं के अनेक लाभार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार का आभार व्यक्त किया ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की गयी तथा दवा तथा परामर्श प्रदान किया गया । उज्जवला योजना का भी कैंप लगाकर स्थानीय जनता को लाभ पहुंचाया गया एवं जागरूक किया गया । स्वास्थ्य जांच टीम में नूतन कुमारी, सुषमा देवी, धीरज कुमार मिश्रा और कुमारी दिव्या थे।

यात्रा कार्यक्रम उपस्थित अधिकारियों द्वारा आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई तथा उन्हें प्रोत्साहित किया गया ।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से आकाश गुप्ता , राजीव कुमार चौरसिया तथा उमेश कुमार ने भारत सरकार द्धारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी । उज्ज्वला योजना के बारे में भी उपस्थित प्रतिनिधि द्वारा जानकारी दी गई ।

आधार सेवा केंद्र के राकेश मंडल, आयुष्मान भारत के रवि कुमार, एनयूएलएम के राजेश कुमार, इंडियन ऑयल गैस एजेंसी की ओर से राज कुमार तथा बबिता व पीएम आवास योजना के राकेश कुमार विभिन्न स्टॉल पर उपस्थित थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित विशेष रथ को देख कर आम लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का विशेष वीडियो संदेश भी प्रचारित किया गया, बिहार के विकास की कहानी भी वीडियो व आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत की गई ।

इस अवसर पर सभी ग्रामीणों और अन्य लोगों को भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने , भारत की एकता को सुदृढ़ करने, देश की रक्षा करने वालो का सम्मान करने तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाने की शपथ दिलाई गयी ।

यात्रा को सफल बनाने में कहलगांव नगर परिषद के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी राहुल कुमार, प्रधान सहायक सह लेखापाल देवेंद्र कुमार, सहायक केशव पांडेय, ब्रजेश शर्मा, निताय पांडेय, पीयूष रंजन, राजेश कुमार, रणवीर कुमार, अदिति सिन्हा, आकांक्षा चौहान, दिव्या कुमारी तथा विक्की कुमार का प्रमुख योगदान रहा।

कल “विकसित भारत संकल्प यात्रा” सबौर पहुंचेगी। सबौर के चकबंदी कैंपस, गर्ल्स हाई स्कूल में कैंप लगाकर सेवाएँ प्रदान की जाएंगी । इसके अलावा भागलपुर जिले के अन्य नगरीय क्षेत्रों – सुल्तानगंज, अकबरनगर , हबीबपुर, पीरपैंती तथा में भी यह यात्रा पहुंचेगी।

Previous Post

लौकिक काया की भाँति ही पर्वताकार थी नलिन जी की यशो काया /

Next Post

कुर्मी राज में अहीरों ने ही बदली बिहार की तस्‍वीर यादवों को योग्‍यता केआधार प

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
कुर्मी राज में अहीरों ने ही बदली बिहार की तस्‍वीर यादवों को योग्‍यता केआधार प

कुर्मी राज में अहीरों ने ही बदली बिहार की तस्‍वीर यादवों को योग्‍यता केआधार प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News