• About
  • Contcat Us
Monday, March 9, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई

संगठन की मजबूती के लिए पार्टी की निचली इकाई को सशक्त बनाने में जुटें कार्यकर्ता- उमेश सिंह कुशवाहा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
February 23, 2024
in बिहार
0
2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी की संगठनात्मक बैठक हुई
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 

2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रमंडल प्रभारियों, जिलाध्यक्षों, पूर्व विधानपार्षदों एवं पूर्व विधायकों की संगठनात्मक बैठक हुई। यह बैठक आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों माध्यम से आयोजित की गई थी। इसकी अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा एवं मंच का संचालन प्रदेश महासचिव श्री चंदन कुमार सिंह ने की। इस दौरान श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं नेताओं को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में उन्होंने बूथ स्तर पर जद(यू0) के सशक्तीकरण का संदेश दिया और कहा कि जिलाध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्ष आपस में समन्वय स्थापित कर पंचायतों अध्यक्षों के सहयोग से जल्द से जल्द सात सदस्यीय बूथ कमिटी का गठन करें। बूथ कमिटी में युवाओं-महिलाओं के साथ ही सामाजिक कार्यों से जुड़े एवं श्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था रखने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाए। बूथ कमिटी में दो बीएलए और दो पोलिंग एजेंट रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए बूथ सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है। हम अगर अपने बूथ को मजबूत कर लें तो पार्टी स्वतः मजबूत हो जाएगाी और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर एनडीए की एतिहासिक जीत का हमनें जो लक्ष्य निर्धारित किया है वह निश्चित ही साकार होगा।

 

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान आपसी तालमेल को सुगम बनाने के लिए पार्टी के सक्रिय सथियों का प्रखंड स्तर, पंचायत स्तर एवं बूथ स्तर पर व्हाट्पएप ग्रुप तैयार किए जाएं, जिसमें संबंधित जिलों के जिला अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ कमिटी के अध्यक्ष शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा की पार्टी के सभी कार्यकर्ता नीतीश सरकार के कल्याणकारी योजनाओं एवं जदयू के विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तन-मन से जुट जाएं। उन्होंने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है, हमें मिलकर इस महायज्ञ को सफल बनाना है। मा0 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार प्रदेश की 13 करोड़ जनता को अपना परिवार मानते है और उनकी बेहतरी के लिए दिनरात काम कर रहे हैं लेकिन विरोधियों का मकसद सिर्फ अपने परिवार को ही बढावा देना है, लालू परिवार के लिए सत्ता जनसेवा का नहीं बल्कि संपत्ति अर्जित करने का एक माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए परिवारवाद बेहद घातक है, जनता की आँखों में धूल झोंककर सिर्फ अपना भला करने वालें परिवारवादी दलों को आगामी चुनावों में सबक सीखने की जरूरत है।

 

इस बैठक में मुख्य रुप से माननीय विधान पार्षद श्री संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद कुमार यादव, श्री वासुदेव कुशवाहा, प्रदेशभर के प्रमंडल प्रभारी, जिलाध्यक्ष, पूर्व विधान पार्षद एवं पूर्व विधायक आॅनलाइन और आॅफलाइन माध्यम से शामिल हुए।

 

 

 

 

Previous Post

100 बेड छात्रावास भवन का वर्चुअल उद्घाटन सी.आर.सी. पटना

Next Post

हिम्मत है तो राजद की रैली में विपक्ष  घोषित करे पीएम-प्रत्याशी का नाम  – सुशील कुमार मोदी

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
हिम्मत है तो राजद की रैली में विपक्ष   घोषित करे पीएम-प्रत्याशी का नाम   – सुशील कुमार मोदी

हिम्मत है तो राजद की रैली में विपक्ष  घोषित करे पीएम-प्रत्याशी का नाम  - सुशील कुमार मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News