• About
  • Contcat Us
Thursday, July 16, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

तेजस्‍वी जी, सवर्ण प्रेम के खतरे को समझिए

बाप के चक्‍कर में माई के बिधुक जाने का संकट बढ़ा

Birendra Yadav by Birendra Yadav
March 4, 2024
in बिहार, राजनीति
0
तेजस्‍वी जी, सवर्ण प्रेम के खतरे को समझिए
0
SHARES
15
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रविवार 3 मार्च को गांधी मैदान में जनविश्‍वास महारैली से वापस आकर घर में काम कर रहे थे। इसी दौरान एक साथी का फोन आया। राजद के कट्टर समर्थक। जाति के पाल हैं और वैशाली जिले के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बात शुरू होते ही कहा कि खाली यादव से पार्टी चल जाएगी। हमने कहा कि रैली में सभी जाति-वर्ग के लोग आये थे। आप कैसे कह सकते हैं कि यादव ही आए थे। उन्‍होंने बात को आगे बढ़ाते हुए रास्‍ते में जितनी बस दिखीं, अधिकतर पर पोस्‍टर सिर्फ यादव का लगा हुआ था। हमने भी अपना पाला झाड़ते हुए कहा कि यह समस्‍या राजद और तेजस्‍वी की है, हमें क्‍यों बता रहे हैं। आप उन तक अपना मैसेज पहुंचाइए। खैर।

महारैली में भीड़ थी, उत्‍साह था, जोश था। तेजस्‍वी यादव के भाषण में भी अपील थी, उत्‍साह था। माई के सिर पर बाप चढ़कर बोल रहा था। तेजस्‍वी यादव ने खुद ही माई-बाप के अलग-अलग शब्‍दों की व्‍याख्‍या की। माई मतलब मुसलमान-यादव। बाप शब्‍द को हम पहली बार सांसद सुशील मोदी की प्रेस रिलीज में पढ़े थे। संभवत: उन्‍होंने तेजस्‍वी के बाप की व्‍याख्‍या पर प्रतिक्रिया दी थी। बाप के शब्‍दबंध में एक शब्‍द है अगड़ा। अगड़ा मतलब सवर्ण, जिसके लिए कई बार भूराबाल शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जाता है। तेजस्‍वी यादव का अगड़ा प्रेम माई के साथ पिछड़ा और गरीब को भी हजम नहीं होता है। सवर्ण प्रेम संभव है कि तेजस्‍वी यादव के लिए एडी सिंह, मनोज झा समेत अन्‍य सवर्ण नेताओं को पचाने के लिए हाजमोला जैसा कोई पाचक हो, लेकिन अन्‍य लोगों को यह हजम नहीं होता है। लेकिन तेजस्‍वी यादव सिर्फ बोलने वाले नेता हैं, सुनने के लिए धैर्य और समय उनके पास नहीं है। उनके जो डिजाइनर हैं, उन्‍होंने सिर्फ तेजस्‍वी यादव को बोलने की कला सिखायी है।

2020 का चुनाव परिणाम इस बात गवाह है कि राजद के कोर वोटर को सवर्ण स्‍वीकार्य नहीं हैं। 2020 में तेजस्‍वी यादव ने उन्‍हीं सीटों और इलाकों में बड़ी जीत दर्ज की थी, जिन इलाकों में राजपूत और भूमिहारों की बड़ी आबादी है। इन दो जातियों के खिलाफ अन्‍य जातियों का गोलबंद हो जाना सहज हो जाता है। इसलिए जीत आसान हो जाती है। वामपंथी दलों की बड़ी लड़ाई भी इन दो जातियों के खिलाफ रही है। इसलिए मगध, शाहाबाद, सारण, पटना आदि इलाकों में बड़ी जीत हुई थी। जैसे-जैसे क्षेत्र के हिसाब से राजपूत और भूमिहारों का प्रभाव घटता गया, महागठबंधन की जीत का आंकड़ा भी सिमटता गया। लोजपा ने जदयू, हम और वीआईपी के सभी उम्‍मीदारों के खिलाफ और सभी इलाकों में उम्‍मीदवार उतारा था, लेकिन राजद सिर्फ वहीं बड़ी जीत दर्ज की, जहां सवर्णों का राजनीतिक और सामाजिक प्रभुत्‍व है।

मनोज झा या एडी सिंह तेजस्‍वी यादव की मजबूरी हो सकते हैं। उनका कार्यकर्ता माई और बाप का बड़ा हिस्‍सा सवर्णों को स्‍वीकार करने को तैयार नहीं है। महारैली के मंच से कुआं की बात होती है, लेकिन ठाकुर का कुआं गायब हो जाता है। तेजस्‍वी यादव को सवर्ण प्रेम के पीछे छुपे खतरे को समझना होगा। बाप को खुश रखने के फेर में माई समेत पार्टी का बड़ा आधार बिधुक (नाराज होना) सकता है। इसका ख्‍याल भी तेजस्‍वी यादव को रखना चाहिए। जब तक तेजस्‍वी यादव सवर्णों के खिलाफ आक्रामक मुद्रा में नहीं आएंगे, तब तक राजद और वामदलों का कोर वोटर बहुत सक्रिय होकर चुनाव मैदान में उतरेगा, ऐसा लगता नहीं है। तेजस्‍वी यादव ने मंच से कहा कि जदयू 2024 में समाप्‍त हो जाएगा। उनके दावे को सही मान भी लिया जाए तो जदयू का वोटर तेजस्‍वी की वर्तमान सवर्ण प्रेम वाली शैली से राजद से जुटने से रहा। उस बिखरने वाले वोट को राजद से जोड़ने का कारगार हथियार भी सवर्ण विरोध ही है।

Previous Post

लालू प्रसाद यादव सावन में मटन खाने वाले हिंदू ‘भगवा आतंकवाद’ कहने वालों के समर्थक  – सुशील कुमार मोदी

Next Post

राजद के शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग जाना बंद किया तब शुरू हुई थी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया- उमेश सिंह कुशवाहा

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
किशनगंज की जनता ने राहुल गांधी के ‘‘न्याय यात्रा’’ को नकारा –  उमेश सिंह कुशवाहा

राजद के शिक्षा मंत्री ने शिक्षा विभाग जाना बंद किया तब शुरू हुई थी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया- उमेश सिंह कुशवाहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News