• About
  • Contcat Us
Sunday, May 31, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

पाटलिपुत्र में क्‍यों उलझी हुई हैं मीसा भारती

Birendra Yadav by Birendra Yadav
April 1, 2024
in बिहार, राजनीति
0
पाटलिपुत्र में क्‍यों उलझी हुई हैं मीसा भारती
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राज्‍यसभा में राजद की सांसद हैं मीसा भारती। 2016 से लगातार सासंद है। उनका कार्यकाल 2028 तक है। 2029 के लोकसभा चुनाव से महिलाओं के लिए एक-तिहाई सीट आरक्षित हो जाएगी। फिर किसी भी सीट से चुनाव में जीत आसान हो जाएगी। तो फिर वह पाटलिपुत्र में क्‍यों उलझी हुई हैं। इसी सीट से 2014 और 2019 में चुनाव हार चुकी हैं। फिर तीसरे मुकाबले की बेचैनी क्‍यों है। जबकि राज्‍य सभा और लोकसभा के सदस्‍य के रूप में वेतन, भत्‍ता और सुविधाओं में कोई अंतर नहीं है। यह भी तय है कि य‍दि चुनाव जीत जाती हैं तो राज्‍यसभा में राजद की एक सीट कम हो जाएगी। क्‍योंकि राज्‍यसभा के उपचुनाव में सत्‍ता पक्ष ही जीतेगा।
दरअसल पाटलिपुत्र से चुनाव लड़ने की मीसा भारती की जिद राजनीतिक नहीं है। अहंकार को तुष्‍ट करने की जिद है। वह पाटलिपुत्र में रामकृपाल यादव को पराजित करना चाहती हैं। भाजपा के उम्‍मीदवार रामकृपाल यादव ने ही उन्‍हें दो बार चुनाव में पराजित किया है। रामकृपाल यादव राजद प्रमुख लालू यादव के सबसे विश्‍वस्‍त और करीबी थे। 2014 में वह पाटलिपुत्र से लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन लालू यादव मीसा भारती को चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसी कारण रामकृपाल यादव ने बगावत कर दी और फिर भाजपा से टिकट हासिल करने में कामयाब हो गये। उस चुनाव में लालू यादव की पुत्री और लालू यादव के विश्‍वस्‍त आमने-सामने थे। जीत भूतपूर्व शार्गिद की हो गयी। इसी सीट पर लालू यादव को उनके सबसे करीबी रंजन प्रसाद यादव ने 2009 में पराजित किया था। पाटलिपुत्र में 2009 से ही लालू यादव को अपनों से शिकस्‍त झेलनी पड़ रही है। इस दंश को मिटाने के लिए ही लालू यादव एक बार मीसा भारती से चुनाव में रामकृपाल यादव को पराजित करवाना चाहते हैं। इसलिए लगातार हारने के बाद भी रामकृपाल यादव को हराने का मोह नहीं छोड़ रहे हैं।
हम यह नहीं कह रहे हैं कि पाटलिपुत्र में लालटेन का पहरुआ कौन हो सकता है। यह राजद की समस्‍या है। लेकिन इतना तय है कि एक बेहतर रोटी के लिए तावा पर उसे उलट-पुलट करना जरूरी है। ठीक वैसे ही किसी क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए उम्‍मीदवारों को बदलना भी जरूरी है। पिछले 5 वर्षों में राजद न रामकृपाल यादव का आधार कम कर पाया है और न अपने जनाधार का दायरा विस्‍तार कर पाया है। 2019 में राजद ने पाटलिपुत्र पर भाकपा माले का समर्थन हासिल करने के लिए अपने कोटे की एक सीट आरा को माले को सौंप दिया था। इसके बाद भी परिणाम अनुकूल नहीं आया।
वीरेंद्र यादव न्‍यूज का मानना है कि 2019 की तुलना में 2024 का समीकरण बदल गया है। वोटरों का ट्रेंड भी बदला है। गोलबंदी भी नये सिरे से हो रही है, लेकिन राजद पाटलिपुत्र में उम्‍मीदवार बदलने को तैयार नहीं है। एक अहंकार की तुष्टि के लिए अपनी संभावनाओं पर पानी फेरने का जोखिम राजद ही उठा सकता है। राजनीतिक हालात बता रहे हैं कि राजद न पार्टी में नये नेताओं को पनपने का मौका दे रहा है और न परंपरागत दायरे को तोड़ना चाहता है। इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है।

Tags: Patliputra loksabha
Previous Post

किन-किन जगहों पर चूकते हैं तेजस्‍वी

Next Post

सोशल मीडिया का भी तय हो मानदंड

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
रैली की भीड़ में पीएम मोदी पर भारी दिख रहे हैं तेजस्‍वी

सोशल मीडिया का भी तय हो मानदंड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026

Recent News

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

तेजस्वी बाबू, सत्ता में पगा हुआ विपक्ष मुर्दा हो जाता है

May 22, 2026
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का  भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

प्रलयकारी आंधी तूफान से हुई तबाही का भरपाई करें सरकार : अरुण यादव

May 28, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News