• About
  • Contcat Us
Wednesday, May 6, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

शपथ पत्र के साथ नहीं दिया है जाति प्रमाण पत्र

Birendra Yadav by Birendra Yadav
April 4, 2024
in जाति, बिहार
0
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया
0
SHARES
288
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
जमुई से लोजपारा के उम्‍मीदवार हैं अरुण कुमार भारती। विदेश से शिक्षा ग्रहण किया है। खास बात यह है कि वे पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के दामाद और चिराग पासवान के बहनोई हैं। इनकी मां ज्‍योति एमएलए और एमएलसी भी रही हैं। इनका अपना व्‍यावसायिक कारोबार भी है। इस संबंध में उन्‍होंने विस्‍तृत जानकारी शपथ पत्र में दी है।
उनके शपथ पत्र के अध्‍ययन के दौरान एक बात निकलकर सामने आयी कि शपथ पत्र में उन्‍होंने खुद को दुसाध जाति का बताया है। लेकिन शपथ पत्र के साथ जाति प्रमाण का होना आवश्‍यक है, जो शपथ पत्र के साथ अटैच नहीं है। यदि कोई उम्‍मीदवार आरक्षित सीट से लड़ते हैं और तो जाति प्रमाण पत्र का होना आवश्‍यक है। जाति प्रमाण पत्र नहीं हो तो उनको उस श्रेणी का उम्‍मीदवार नहीं माना जाएगा। इस आधार पर उम्‍मीदवारी भी रद की जा सकती है। लेकिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उनके निर्वाचन को सही करार दिया है और इसके आधार पर उन्‍हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है।
नामांकन पत्र में उन्‍होंने पिता का नाम दर्ज नहीं किया है। माता के नाम के रूप में ज्‍योति का नाम लिखा हुआ है। किसी भी व्‍यक्ति की जाति का निर्धारण पिता की जाति से होता है। संभव है कि उनके जाति प्रमाण पत्र में पिता का नाम दर्ज हो और उसी आधार पर उनकी जाति तय हुई हो। लेकिन जाति प्रमाण पत्र की कॉपी ही नहीं लगायी है।
वे दानापुर विधान सभा क्षेत्र के बूथ नंबर 281 के मतदाता हैं और उनकी क्रम संख्‍या 361 है। उसमें अरुण कुमार भारती के पिता का नाम ज्‍योति लिखा हुआ है। नामांकन पत्र में उन्‍होंने माता का नाम ज्‍योति लिखा है और वोटर लिस्‍ट में पिता का नाम ज्‍योति लिखा हुआ है। दोनों ज्‍योति एक ही हैं या पति-पत्‍नी का एक ही नाम संयोग वश हो गया है। इस संबंध में कुछ कहना मुश्किल है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि भारतीय संवैधानिक व्‍यवस्‍था में किसी भी व्‍यक्ति की जाति का निर्धारण पिता की जाति से होता है। उन्‍होंने हर जगह माता का नाम का जिक्र है। जाति प्रमाण पत्र में संभव है कि पिता का नाम हो, लेकिन उसकी कॉपी नहीं लगी हुई है। तो क्‍या किसी व्‍यक्ति की जाति का निर्धारण सिर्फ माता की जाति से हो सकता है। इस संबंध में हम राज्‍य निर्वाचन अधिकारी से जानना चाहते हैं कि क्‍या अरुण कुमार भारती के नामांकन पत्र के साथ दिये गये दस्‍तावेजों की जांच नहीं की गयी थी। क्‍या उसमें जा‍ति प्रमाणपत्र अटैच है। एक व्‍यक्ति के माता और पिता का नाम एक ही है, इस संबंध कोई स्‍पष्‍टीकरण उम्‍मीदवार से पूछा गया।
इस नामांकन पत्र में दर्ज सूचनाओं को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पहला यह है कि क्‍या किसी व्‍यक्ति की जाति माता की जाति से तय हो सकती है। क्‍या किसी व्‍यक्ति के माता और पिता का नाम एक ही हो सकता है। दोनों में से किसी नाम के साथ सरनेम नहीं लगा हुआ है। क्‍या बिना जाति प्रमाण पत्र के किसी को आरक्षित सीट से नामांकन पत्र को सही ठहराया जा सकता है। ऐसे कई सवाल हैं, जिसका जवाब निर्वाचन आयोग को देना चाहिए।
Tags: caste certificateljpr condita of jamui
Previous Post

सोशल मीडिया का भी तय हो मानदंड

Next Post

नमो के चरणागत हुए नीतीश, और क्‍या चाहिए भाजपा को

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
नमो के चरणागत हुए नीतीश, और क्‍या चाहिए भाजपा को

नमो के चरणागत हुए नीतीश, और क्‍या चाहिए भाजपा को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025

Recent News

बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

बांकीपुर में  लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

बांकीपुर में लालटेन का शीशा चनकता रहेगा

May 2, 2026
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News