• About
  • Contcat Us
Sunday, March 8, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

बिहार को तेजस्वी पर भरोसा

लोकसभा चुनाव में बिहार विधानसभा चुनाव का स्पष्ट संदेश

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 9, 2024
in जाति, बिहार, राजनीति
0
बिहार को तेजस्वी पर भरोसा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि बिहार की जनता ने लोकसभा चुनाव के माध्यम से अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव का स्पष्ट संदेश दे दिया है। बिहार के लोगों ने एनडीए को नकार कर तेजस्वी यादव पर अपना भरोसा जताया है। लोकसभा के इस चुनाव  में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी  यादव द्वारा उठाए गए मुद्दों को व्यापक जनसमर्थन मिला है। तेजस्वी जी का पुरा चुनाव अभियान जहां नौकरी, बेरोजगारी, महंगाई, पढ़ाई, कमाई, दवाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई जैसे जन सरोकार से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहा वहीं प्रतिद्वंद्वी नेताओं का बयान मन्दिर, मटन, मंगलसूत्र, मछली  और भैंस होते हुए मुजरा के इर्द-गिर्द सिमटने के साथ हीं विपक्षी नेताओं के उपर व्यक्तिगत हमले पर हीं केन्द्रित रहा। प्रधानमंत्री मोदी जी एक ओर जहां तेजस्वी जी को जेल भेजने की धमकी देते रहे वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी हर चुनावी भाषणों में बच्चे गिनाते रहे।


राजद प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी जी के सकारात्मक राजनीति का हीं परिणाम है कि इंडिया गठबंधन बिहार में एनडीए से नौ सीटों को न केवल छीनने में कामयाब रहा बल्कि अन्य लोकसभा क्षेत्रों में भी पिछले लोकसभा चुनाव के वनिस्पत  जीत-हार का मार्जिन को काफी कम करने में कामयाब रहा। एनडीए को प्राप्त मतों और मत प्रतिशत काफी कम हो गए जबकि राजद एवं इंडिया गठबंधन के दलों को प्राप्त मतों में बड़ी वृद्धि के साथ हीं मत प्रतिशत में काफी बढ़ोतरी हुई। पिछले लोकसभा चुनाव में राजद को मात्र 15.68 प्रतिशत मत मिले थे जो 7.5 प्रतिशत वृद्धि के साथ  22. 14 प्रतिशत हो गया। वहीं भाजपा को पिछले लोकसभा चुनाव में जहां 24.05 प्रतिशत मिला था वह घटकर 20.05 प्रतिशत हो गया यानी चार प्रतिशत वोट कम हो गए। इसी प्रकार जदयू को पिछले लोकसभा चुनाव में जहां 22.20 प्रतिशत वोट मिले थे जो इस बार कम होकर 18.52 रह गया है।


इस चुनाव ने केंद्रीय राजनीति में तेजस्वी यादव की भूमिका को भी काफी विस्तारित कर दिया है।इस जीत में सबसे बड़ी भूमिका तेजस्वी यादव की रही है। एनडीए के चुनाव अभियान को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृहमंत्री अमित शाह , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित दर्जनों केन्द्रीय मंत्री एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने संभाल रखा था। प्रधानमंत्री ने खुद डेढ़ दर्जन सभाओं को संबोधित किया। पटना में तो उन्हें रोड पर उतरना पड़ा, दो-दो रात पटना में ठहरना पड़ा।इसके बावजूद एनडीए को 9 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। जबकि तेजस्वी यादव ने अकेले चुनाव को लीड किया और बड़ी जीत हासिल की । पूरे प्रदेश में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद और महागठबंधन का आधार वोट काफी बढ़ा है, सामाजिक आधार भी काफी विस्तारित हुआ है और सभी वर्गों और समुदायों के बीच  विश्वास पैदा हुआ है। इसका लाभ निश्चित रूप से विधान सभा चुनाव में महागठबंधन को मिलेगा। लोकसभा चुनाव के माध्यम से बिहार की जनता ने
यह स्पष्ट संदेश दे दिया है कि बिहार में तेजस्वी जी के समानांतर अभी कोई नहीं है। और तेजस्वी हीं बिहार का भविष्य हैं।

Tags: chitarnjan gagan ka dava
Previous Post

सत्ता में आने के लिए व्याकुल है विपक्ष

Next Post

महिला सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में नमो-नीतीश से सीखे विपक्ष

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
महिला सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में नमो-नीतीश से सीखे विपक्ष

महिला सम्मान और सशक्तिकरण के विषय में नमो-नीतीश से सीखे विपक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News