बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश का सामाजिक एवं राजनीतिक कायाकल्प करने वाले लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन 11 जून को है। यह दिन उनके योगदान को बताने के साथ ही उनके योगदान के प्रभाव को बनाये रखने का भी दिन है। इसी मकसद से वीरेंद्र यादव न्यूज 2020 से हर साल उनके जन्मदिन पर अपना विशेषांक प्रकाशित करता है। इसे पाठक भी खूब पसंद करते हैं।

वीरेंद्र यादव न्यूज लालू यादव जी के जन्मदिन पर अपना विशेषांक 11 जून को प्रकाशित करेगा। इसमें कई सामाजिक और राजनीतिक चिंतकों के वैचारिक आलेख होंगे। इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधान सभा चुनाव भी होना है। वैसी स्थिति में इन वैचारिक लेखों की उपयोगिता एवं महत्व भी बढ़ जाता है। ये आलेख लालूजी के विचार पोषित पार्टियों के लिए भी संदर्भ सामग्री के कार्य करेंगे।
वीरेंद्र यादव न्यूज खुद सामाजिक सरोकारों की वैचारिक अभिव्यक्ति का मंच है। इसके आलेख सामाजिक सरोकारों के गैरसवर्ण परिप्रेक्ष्य को उजागर करते हैं। हमारी खबरों में तथ्यों की निरपेक्षता के बावजूद उसकी व्याख्या में गैरसवर्ण हितों की प्रमुखता होती है। यह कोई छुपा हुआ एजेंडा नहीं है। एक पूर्व मंत्री ने बातचीत में कहा कि आपकी खबरों में यादव पक्ष को मजबूती से रखा जाता है। इसको थोड़ा बदलना चाहिए। इस पर हमने साफ शब्दों में कहा कि हम यही चाहते हैं कि लोग समझें कि यादव पक्ष को प्रमुखता देते हैं। यही हमारी पहचान भी है। हम अपने पाठकों के साथ यह विचार साझा करना चाहते हैं कि यादव जाति ही नहीं, एक संस्कृति है, जो समाज के वंचित और पीडि़त समूह को साथ लेकर चलना चाहता है। और वीरेंद्र यादव न्यूज की पूरी प्रकृति गैरसवर्णों के सरोकार को सिरमौर्य बनाये रखना है।
इस प्रतिबद्धता और सरोकार को निरंतर बनाये रखने के लिए पाठकों का सहयोग और समर्थन जरूरी है। पाठकों के भरोसे का परिणाम है कि पत्रिका पिछले 10 वर्षों से नियमित रूप से प्रकाशित हो रही है। इस निरंतरता में पाठकों से मिलने वाला आर्थिक सहयोग सबसे बड़ी ताकत है। यह आर्थिक सहयोग चंदा के रूप में भी होता है और विज्ञापन के रूप में भी।
हम अपने पाठकों से आग्रह करेंगे कि लालूजी के जन्मदिन विशेषांक में विज्ञापन देकर लालूजी के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें। यह विज्ञापन वीरेंद्र यादव न्यूज के निरंतर प्रकाशन में सहयोग भी होगा। शुभकामना विज्ञापन की न्यूनतम दर 15000 (पंद्रह हजार ) रुपये हैं। धन्यवाद।