• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

कायस्‍थों की प्रतीकात्‍मक पहचान है पटना

चुनाव के रंग, वीरेंद्र यादव के संग – 10

Birendra Yadav by Birendra Yadav
May 26, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
बूथ लेवल एजेंट (BLA) प्रशिक्षण सत्र का पांचवां चरण सम्पन्न
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
राजधानी पटना की पहचान किसी जाति विशेष के रूप में नहीं की जा सकती है। इसकी राजनीति यादव, भूमिहार और कायस्‍थों के बीच डोलती रही है। पटना प्रमंडल का मुख्‍यालय पटना है। इसमें छह जिले आते हैं, उनमें पटना के अलावा नालंदा, भोजुपर, बक्‍सर, कैमूर और रोहतास शामिल हैं। हम शाहाबाद के रूप में चार जिलों की बात पहले ही कर चुके हैं। आज की बातचीत नालंदा और पटना जिले पर केंद्रित होगी।
नालंदा जिले में सात विधान सभा क्षेत्र हैं। इन सातों क्षेत्रों को मिलाकर नालंदा लोकसभा क्षेत्र बना हुआ है। जबकि पटना जिले में 12 विधान सभा क्षेत्रों को मिलाकर पाटलीपुत्र और पटना साहेब लोकसभा क्षेत्र है, जबकि बाढ़ और मोकामा विधान सभा क्षेत्र मुंगेर लोकसभा सीट का हिस्‍सा हैं। दोनों जिलों को मिलाकर कुल 21 विधान सभा क्षेत्र हैं। विधान सभा क्षेत्रों का पार्टिगत विभाजन करें तो राजद के 7, भाजपा के 6, जदयू के 5, माले के 2 और कांग्रेस के एक विधायक हैं। पत्रकार वीरेंद्र यादव की पुस्‍तक राजनीति की जाति पार्ट-2 के आंकड़ों के अनुसार, इन जिलों में सबसे अधिक 7 विधायक यादव जाति के हैं। कुर्मी जाति के 4 विधायक हैं और चारों नालंदा जिले से ही हैं। कायस्‍थ, चमार और भूमिहार के 2-2 विधायक हैं। कोईरी, राजपूत, दुसाध और चौरसिया जाति के 1-1 विधायक हैं। पत्रकार वीरेंद्र यादव की पुस्‍तक राजनीति की जाति पार्ट-2 में सभी विधान सभा क्षेत्र में 10 प्रमुख जातियों की वोटर संख्‍या दी गयी है। प्रदेश में मात्र 15 विधान सभा क्षेत्रों में भूमिहार जाति सबसे बड़ा वोट समूह है। उसमें पटना जिले का मोकामा और बिक्रम भी शामिल है।
पटना प्रमंडल के इन दो जिलों की इसलिए भी महत्‍ता है कि यहीं से मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार आते हैं। वे बाढ़ और नांलदा का लोकसभा में प्रतिनिधित्‍व कर चुके हैं। पहली बार 1985 में विधायक हरनौत से बने थे। विधान सभा स्‍पीकर नंद किशोर यादव भी पटना जिले से आते हैं और अपनी सीट से लगातार सातवीं बार निर्वाचित हुए हैं।
पटना और नालंदा जिले का इतिहास भी शाहाबाद और मगध की तरह रक्‍तरंजित रहा है। पटना जिले के बेलछी में दलितों को जिंदा जला दिया था। यह दो जातियों की आपसी रंजिश का परिणाम था। पालीगंज और मसौढ़ी नक्‍सली आंदोलन का प्रमुख केंद्र रहा था। हालांकि अब स्थिति बदली है। जातीय और नक्‍सली हिंसा पर अंकुश लगा है, लेकिन यदाकदा जाति हिंसा की खबर अब भी आती है।
जाति के हिसाब से कायस्‍थों के लिए पटना को आसान माना जाता है। कई दशकों से पटना शहरी इलाकों के सांसद कायस्‍थ होते रहे हैं। पहले शत्रुघ्‍न सिन्‍हा होते थे,अब रविशंकर प्रसाद हो रहे हैं। राजनीतिक गलियारे में यह माना जाता है कि भाजपा प्रतीकात्‍मक रूप से कायस्‍थों को पटना की पहचान बनाये रखना चाहती है। हालांकि वोटरों की संख्‍या के हिसाब से यादव और मुसलमान ही भारी पड़ते हैं।
हमारे पाठकों को यह भी जानना जरूरी है कि पत्रकार वीरेंद्र यादव की पुस्‍तक राजनीति की जाति पार्ट -2 (कीमत 5500 रुपये) में बिहार की राजनीति और चुनाव से जुड़े अनेक महत्‍वपूर्ण तथ्‍य संकलित किये गये हैं। पिछले चुनावों (विधान सभा व लोकसभा) में उम्‍मीदवारों की जाति, जीते हुए उम्‍मीदवारों की जाति, प्राप्‍त वोट एवं प्रतिशत के साथ ही परिसीमन के बाद निर्वाचित सभी विधायकों की जातिवार सूची पुस्‍तक में उपलब्‍ध है। इस पुस्‍तक में वह सब आंकड़े संकलित हैं, जो एक टिकट के दावेदारों के लिए अपेक्षित है। यदि आप भी चुनाव लड़ने के इच्‍छुक हैं तो आपको यह पुस्‍तक खरीद कर जरूर पढ़ना चाहिए। यदि आप किसी भी पार्टी में टिकट के दावेदार हैं तो आप 9199910924 पर अपने दावों के आधार और अनुभव के संबंध में सूचित कर सकते हैं। आपके दावों के आधार पर आप से जुड़ी खबर अपनी पोर्टल birendrayadavnews.com पर प्रकाशित और प्रसारित कर सकते हैं।
Tags: chunav ke rang birendra yadav ke sang 10
Previous Post

चितौड़गढ़ के किले पर कोईरी ने लहराया झंडा

Next Post

पाठक के सरोकार के आगे हार गये हम

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पाठक के सरोकार के आगे हार गये हम

पाठक के सरोकार के आगे हार गये हम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News