राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन ने बताया कि श्री मंडल द्वारा राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ रामचन्द्र पूर्वे और राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चित्तरंजन गगन की उपस्थिति में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ तनवीर हसन, सहायक राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ई अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान के समक्ष चार सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। प्रत्येक सेट में राज्य परिषद के दस-दस सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। उनके प्रस्तावकों में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, डॉ मीसा भारती, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अवध बिहारी चौधरी, भोला यादव, अनिता देवी, भाई वीरेन्द्र, कुमार सर्वजीत, डॉ शमीम, रणविजय साहू, इसराइल मंसूरी, मुकेश रौशन, अख्तरुल इस्लाम साहीन, निरंजन राय, रेखा देवी, डॉ रामानन्द यादव, अशोक पाण्डे, कार्तिक सिंह, भारत भूषण मंडल, मुन्नी रजक, भूदेव चौधरी, राहुल तिवारी, मो कामरान, रामवृक्ष सदा के नाम शामिल है।
इस अवसर पर संजय यादव, डॉ उदय नारायण चौधरी, डॉ कांति सिंह, अशोक कुमार सिंह, आलोक कुमार मेहता, डॉ सुरेन्द्र यादव, शक्ति सिंह यादव सहित दल के तमाम वरिष्ठ नेताओं और विधायकों सहित बड़ी संख्या में दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।