• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष  मंगनी लाल मंडल निर्विरोध निर्वाचित 

उम्मीदवार के रूप 4 सेटो में नामांकन पत्र दाखिल किया

Birendra Yadav by Birendra Yadav
June 15, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
राजद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन दाखिल
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य कार्यालय मे संवादादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ0 तनवीर हसन ने सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई0 अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर एवं सारिका पासवान की उपस्थिति में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर श्री मंगनी लाल मंडल जी को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा करते हुए कहा की कल उन्होने प्रदेश राजद के अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र उम्मीदवार के रूप 4 सेटो में नामांकन पत्र दाखिल किया था। सारे कागजात की जाँच के बाद इनका नामांकन सही पाया गया और श्री मंगनी लाल मंडल जी को राष्ट्रीय जनता दल का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।


इन्होने आगे बताया की राष्ट्रीय जनता दल के सांगठनिक चुनाव 2025-2028 की प्रक्रिया के तहत पंचायत, प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर तक संगठन का चुनाव विधिवत रूप से हो गया। दिनांक 19 जून, 2025 को पटना के ज्ञान भवन मे सम्मेलन करके श्री मंगनी लाल मंडल जी के चुनाव संबंधी मामलो का अनुमोदन राज्य परिषद् के सदस्यों से लिया जायेगा और उसमें विधिवत रूप से घोषणा की जायेगी।


इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्री भोला यादव, श्री बिनू यादव, पूर्व मंत्री प्रो0 चन्द्रशेखर, पूर्व विधायक राजेन्द्र राम, प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद, मुख्यालय प्रभारी मुकुन्द सिंह, प्रदेश महासचिव श्री मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, बल्ली यादव, भाई अरूण कुमार, नन्दु यादव, खुर्शीद आलम सिद्दिकी, निर्भय कुमार अम्बेडकर, संजय यादव, सरदार रंजीत सिंह, कुमर राय, महेन्द्र प्रसाद विद्यार्थी, राजेश यादव, गगन कुमार, उपेन्द्र चंद्रवंशी, गणेश कुमार यादव, अफरोज आलम, अविनाश कुमार राय, विक्रांत राय, शिवेन्द्र कुमार तांती, चन्द्रशेखर झा, विनोद कुमार, शमसाद आलम, चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह सैकड़ो की सख्या में नेताओ ने प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल जी को निर्वाचित होने पर फुलो की माला और बुके देकर स्वागत किया। साथ हीं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी को इस बात के लिए बधाई दी की समाजवादी विचार धारा को मजबूती प्रदान करने वाले कर्पूरी जी के सहयोगी और अतिपिछड़ा समाज के लिए सतत संघर्ष और आन्दोलन करने वाले नेता को प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने से राजद कार्यकर्ताओं मे खुशी देखी जा रही है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने कहा की  समाज के सभी वर्गो और शोषित वंचित दलित, आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज के साथ-साथ सभी को हक और अधिकार दिलाने के प्रति मजबूती से संगठन के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जोड़ने और पार्टी के स्तर से सभी को मान-सम्मान देने का कार्य करेंगे। साथ ही सभी पार्टी के नेताओ से तेजस्वी जी के कार्यो को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प के साथ बिहार में बदलाव मे अपनी महती भुमिका सभी नेता और कार्यकर्ता निभायें। इसके लिए हर घर तक जाने का संकल्प ले। इन्होने प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमति राबड़ी देवी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद सहित पार्टी के सभी नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं का आभार जताया कि उन्हे सभी ने समर्थन और विश्वास प्रकट करके पार्टी के संगठन को मजबूती के दिशा में सभी का सहयोग और समर्थन मिलेगा।

Tags: nirvirodh nirvachit mangani lal mandal
Previous Post

पितृ-दिवस पर लेख्य-मंजूषा की ओर से आहूत हुआ साहित्योत्सव

Next Post

पत्रकार उपेंद्र कश्‍यप की पुस्‍तक का लोकार्पण

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
पत्रकार उपेंद्र कश्‍यप की पुस्‍तक का लोकार्पण

पत्रकार उपेंद्र कश्‍यप की पुस्‍तक का लोकार्पण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News