आप चुनाव लड़ना चाहते हैं। चुनाव के लिए टिकट और वोट खरीदने की औकात रखते हैं तो सबसे पहले खरीदिए 5500 (पचपन सौ ) रुपये में चुनाव जीतने का सूत्र यानी फार्मूला। चुनाव जीतने का सूत्र है चुनावी डाटा। आप जिस क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं, उस क्षेत्र का जाति चरित्र क्या है, उस क्षेत्र में किस प्रमुख जाति का कितना वोट है। लोकसभा चुनाव में किस पार्टी को कितना वोट मिला था। डाटा तो और भी बहुत सारा है, लेकिन सबको 5500 की पुस्तक में समेटना संभव नहीं है।

यदि आप चुनाव लड़ना चाहते हैं तो जरूरी है कि यह दिखना चाहिए कि आप चुनाव को लेकर सीरियस हैं। यह सीरियसनेस कहां से आएगी। इसके लिए जरूरी है कि आप पार्टी की गतिविधियों में सक्रिय रूप से दिखे। आम लोगों के बीच आपके नाम की चर्चा हो। आपके नाम की चर्चा कैसे हो। यह आपने सोचा है। उस क्षेत्र में किसी पार्टी विशेष विधायक होंगे। कुछ उम्मीदवार पिछले चुनाव में पराजित भी हुए होंगे। तो आप यह मानकर चलिए कि हर क्षेत्र में कम से कम तीन दावेदार पहले से मौजूद हैं। उस स्थिति में आपको अपने लिए जगह बनानी है।
अब एक दावेदार के रूप में कोई पार्टीगत प्रतिबद्धता नहीं रह गयी है। टिकट चाहिए पार्टी कोई भी हो। इस राजनीतिक माहौल में आपका सबसे बड़ा हथियार हो सकता है डाटा। आपके क्षेत्र में कितने वोटर हैं, वोटरों की जातीय हिस्सेदारी क्या है, उस क्षेत्र का जाति चरित्र क्या है। वहां से किस-किस जाति के लोग चुनाव जीतते रहे हैं। पिछले लोकसभा या विधान सभा चुनाव में किस पार्टी को कितना वोट मिला था। पिछली बार दो प्रमुख उम्मीदवार कौन थे।
ये डाटा आपको किसी पार्टी कार्यालय या चुनाव आयोग की साईट पर भी नहीं मिलेंगे। इतना बड़ा चुनाव और इतने सारे डाटा एक जगह सिर्फ एक ही पुस्तक में मिल सकती है। उस पुस्तक का नाम है- राजनीति की जाति पार्ट-2. वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र यादव द्वारा संपादित यह पुस्तक बिहार की राजनीति पर सबसे भरोसेमंद दस्तावेज है। यह पुस्तक मासिक पत्रिका वीरेंद्र यादव न्यूज के 60 से अंकों का संकलन मात्र है। इसका हर अंक बिहार की राजनीति का दस्तावेज है। बिहार के राजनीतिक चरित्र को समझने का यह सबसे बड़ा संदर्भ सामग्री है।
इस पुस्तक की कीमत मात्र पचपन सौ रुपये है। चुनाव लड़ने वालों के लिए यह राशि एकदम तुच्छ है। हमने वीरेंद्र यादव न्यूज के पिछले मई अंक में सभी 243 विधान सभा क्षेत्रों में 10 प्रमुख जातियों की वोटर संख्या भी प्रकाशित की थी। इस अंक को भी पुस्तक में समाहित किया गया है। यदि आप चुनाव के लिए गंभीर हैं और पार्टी की ओर से आपके नाम पर विचार करने की थोड़ी भी संभावना है तो सबसे पहले पुस्तक खरीदिये। पुस्तक खरीदने के लिए आप – 9199910924 – पर संपर्क कर सकते हैं।











