• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

निशांत पटेल का चुनाव लड़ना लगभय तय

पहली पसंद की सीट दीघा, दूसरी पसंद है हरनौत

Birendra Yadav by Birendra Yadav
August 28, 2025
in जाति, बिहार, राजनीति
0
निशांत पटेल का चुनाव लड़ना लगभय तय
0
SHARES
34
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे हैं निशांत। बिहार की राजनीतिक शब्‍दावली में जातीय पहचान के लिए उन्‍हें निशांत पटेल भी कह सकते हैं। मुख्‍यमंत्री के पुत्र राजनीति में आएंगे या नहीं, इसका फैसला पिता नीतीश कुमार नहीं कर रहे हैं। बल्कि नीतीश कुमार के दरबारी संजय झा और विजय चौधरी कर रहे हैं। इनकी इच्‍छा है कि निशांत पटेल राजनीति में आएं, ताकि नये राजा के दरबार में उनकी कुर्सी सुरक्षित रहे। जदयू के सवर्ण नेताओं को अपने अस्तित्‍व का डर सता रहा है। इसलिए निशांत की छाया चाहते हैं। इन दोंनों के अलावा अन्य सवर्ण दरबारियों ने चाह लिया है तो निशांत जरूर नवंबर में विधायक बन जाएंगे। इसकी पूरी संभावना है।
अब सवाल है कि निशांत पटेल कहां से चुनाव लड़ेंगे। दरबारियों की इच्‍छा है कि निशांत पटेल राजधानी पटना की दीघा सीट से चुनाव मैदान में उतरें। इस सीट पर कुर्मी का प्रभाव माना जाता है। 2010 में इस सीट के अस्तित्‍व में आने के बाद यहां से पहली विधायक पूनम देवी पटेल बनी थीं। 2015 से संजीव चौरसिया विधायक हैं। वे पूर्व राज्‍यपाल गंगा प्रसाद की पुत्र हैं। संजीव का सबसे बड़ा पक्ष यही है कि वे पूर्व राज्‍यपाल के पुत्र हैं। हालांकि विधायक रहते हुए उन्‍होंने पार्टी में अपनी पहचान बनायी है और अब नयी पहचान की राजनीति भी कर रहे हैं। इस सीट से भाजपा की ओर से फिलहाल कोई दावेदार नहीं हैं, लेकिन जदयू की ओर बिट्टू सिंह नाम के कोई व्‍यक्ति जोर आजमाईश कर रहे हैं।
राजनीतिक गलियारे की चर्चा के अनुसार, जदयू की सवर्ण लॉबी की दूसरी पसंद की सीट है हरनौत। नालंदा जिले की हरनौत सीट से 1985 में नीतीश कुमार पहली बार विधायक बने थे। 1989 में लोकसभा के लिए चुन लिए गये थे। 2004 के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार बाढ़ में चुनाव हार गये थे, जबकि नालंदा से निर्वाचित हुए थे। मतलब नीतीश के लिए नालंदा की जमीन जीवनदायी है। इसलिए उनके पुत्र को भी नालंदा में प्रत्यारोपित करने का प्रयास किया जा रहा है।
हरनौत के वर्तमान विधायक हरिनारायण सिंह नौ बार विधायक रह चुके हैं। अब वे अपने पुत्र को सत्‍ता हस्‍तांतरित करना चाहते हैं। वे अपनी उम्र का हवाला देकर बेटे को स्‍थापित करना चाहते हैं। लेकिन निशांत पटेल की चर्चा शुरू होने के बाद उनकी यह सीट फंस गयी है।
चुनाव को लेकर निशांत पटेल अब तक चुप हैं। उनके चुनाव लड़ने की बात भी आमतौर सवर्ण लॉबी ही करती है। पार्टी में सवर्ण लॉबी ही हावी है और नीतीश कुमार को वही लॉबी घेरे रहती है। सवर्ण लॉबी के अस्तित्‍व के लिए निशांत का राजनीति में आना जरूरी है। नीतीश के चाहने या न चाहने की बात ही निरर्थक है।
हमारी पुस्‍तक राजनी‍ति की जाति पार्ट 2 में दर्ज विधान सभावार जातीय आंकड़ों के अनुसार, हरनौत विधान सभा क्षेत्र में कुर्मी वोटरों की संख्‍या 87000 है। यहां यादव वोटरों की संख्‍या 53000 है, जबकि चमार 36000 और दुसाध 34 हजार हैं। राजपूत 10000 और भूमिहार 13000 हैं। बिहार के सभी विधान सभा क्षेत्रों में प्रमुख दस जातियों के वोटरों की संख्‍या को जानने के लिए आप हमारी पुस्‍तक राजनीति की जाति पार्ट 2 खरीद कर पढ़ सकते हैं। उसकी कीमत 5500 (साढ़े पांच हजार) रुपये है।
https://www.facebook.com/kumarbypatna
Tags: vidhan sabha ki dhudadaud with birendra yadav 1
Previous Post

पार्टीगत बारातियों का मेला है BLA

Next Post

राघोपुर में भाजपा को चाहिए नया पहलवान

Birendra Yadav

Birendra Yadav

Next Post
राघोपुर में भाजपा को चाहिए नया पहलवान

राघोपुर में भाजपा को चाहिए नया पहलवान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News