• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

जनता सड़क, बिजली और पानी से आगे निकल गयी है

वीरेंद्र यादव न्‍यूज का सवर्ण संवाद-3

admin by admin
July 20, 2021
in जाति, बिहार
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
खगडि़या जिले के परबत्‍ता से जदयू के विधायक हैं डॉ संजीव कुमार। एमबीबीएस और पीजीडीएचएम डिग्रीधारी संजीव कुमार के पिता आरएन सिंह बिहार सरकार में कई बार मंत्री और विधायक रहे हैं। 2020 में जदयू ने पिता की जगह पुत्र डॉ संजीव को टिकट दिया और फिर वे विधान सभा पहुंच गये। वे भूमिहार जा‍ति से आते हैं, हालांकि वे कहते हैं कि राजनीतिे से जातिवाद खत्‍म होना चाहिए।
वीरेंद्र यादव न्‍यूज के साथ बातचीत में उन्‍होंने कहा कि मुम्‍बई‍ स्थि‍त सेठ जीएस मेडिकल कॉलेज एंड केईएम हास्‍पीटल से एमबीबीएस, पीजीडीएचएम और पीएचडी की डिग्री ली। 2006 में डिग्री लेने के बाद उसी साल पटना में मैक्‍सलाइफ डायग्‍नोस्टिक्स एंड रिसर्च सेंटर की शुरुआत की। अपने इस पेशे के साथ लगातार राजनीति में सक्रिय रहे। पिता के राजनीति कार्यों में सहयोग करते रहे। इस कारण जनता से उनका जुड़ाव बना रहा। 2015 के विधान परिषद चुनाव (लोकल बॉडी) में जदयू ने खगडि़या-बेगूसराय निर्वाचन क्षेत्र से अपना उम्‍मीदवार बनाया था। इस चुनाव में वे भाजपा के रजनीश कुमार से पराजित हो गये। इसके बावजूद उनकी राजनीतिक सक्रियता बनी रही। 2020 में जदयू के टिकट पर विधान सभा के लिए चुने गये। वे विधान सभा की पर्यटन उद्योग संबंधी समिति के सदस्‍य हैं।
दो पीढि़यों की राजनीतिक यात्रा और जन अपेक्षाओं से जुड़े एक सवाल के जबाव में उन्‍होंने कहा कि जनता की अपेक्षा बदल गयी है। सड़क, बिजली और पानी से आगे लोग अब सोचने लगे हैं। सरकार ने बेहतर सड़क, नियमित बिजली और पानी की व्‍यवस्‍था गांव और टोलों तक कर दी है। इस कारण अब प्राथमिकता बदल गयी है। जनता अब बेहतर जीवन स्‍तर और रोजगार पर बल दे रही है। इसीलिए सरकार ने बेहतर और विश्‍वसनीय शासन व्‍यवस्‍था देने की कोशिश की है। जनता की समस्‍याओं के निवारण में तेजी पर बल दे रही है।
मेडिकल फिल्‍ड के साथ राजनीति में पदार्पण के संबंध में उन्‍होंने कहा कि राजनीति में सेवाभाव से आये हैं। युवाओं को बड़ी संख्‍या में राजनीति में आना चाहिए, तभी राजनीति की संस्‍कृति बदलेगी। बदलाव के वाहक भी युवा ही बनेंगे। लोगों में विकास की उम्‍मीद भी पैदा होगी। वे कहते हैं कि चिकित्‍सक के रूप में स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं और सेवाओं की बेहतरी का प्रयास करेंगे। उनका मानना है कि राजनीतिक दलों को जाति के दायरे से ऊपर उठकर काबिलियत के आधार पर कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाना चाहिए। इससे राजनीति के प्रति आम लोगों का विश्‍वास बढ़ेगा और विकास की नयी अवधारणा भी पैदा होगी।
Tags: mla sanjiv parabatta
Previous Post

स्‍पीकर कर फरमान- साल में कम से कम तीन रिपोर्ट दें समितियां

Next Post

छात्र राजनीति से विधान सभा तक पहुंचे हैं रिंकू सिंह

admin

admin

Next Post

छात्र राजनीति से विधान सभा तक पहुंचे हैं रिंकू सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News