• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

तेजस्‍वी यादव और नीतीश कुमार के रिश्‍तों पर सीबीआई का ‘छापा’

---- वीरेंद्र यादव न्‍यूज -----

admin by admin
May 20, 2022
in जाति, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
आज शुक्रवार को विधान सभा की कई संसदीय समितियों की बैठक थी। इस क्रम में कवरेज के लिए विधान सभा गये हुए थे। कमेटियों की बैठक से लेकर लॉबी तक सीबीआई के छापे की ही चर्चा थी। निवेदन समिति के सभापति हैं विनोद नारायण झा। इस समिति की बैठक में एक साथ छह सदस्‍य की मौजूद थे। बैठकों के दौरान ऐसा बहुत कम होता है, जब समिति के तीन-चार से अधिक सदस्‍य एक साथ बैठक में मौजूद हों। समितियों की बैठक में बारी-बारी से सदस्‍य आते हैं और हस्‍ताक्षर कर के लौट जाते हैं। हालांकि स्‍पीकर विजय सिन्‍हा समितियों को कार्यशील और प्रभावी बनाने की लगातार पहल कर रहे हैं।
हम बात कर रहे थे सीबीआई की छापे की। पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के आवास समेत कई ठिकानों पर सीबीआई के छापे की चर्चा हर जगह थी। राजद समेत कई दलों के विधायकों ने छापे के कारणों के संबंध में हमसे पूछा। हमने कहा कि हाल के दिनों में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव और मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के बीच नेवता-हंकारी बढ़ रही है, नाश्‍ता-पानी भी चल रहा है। जातीय जनगणना समेत कई मुद्दों पर आपसी सहमति बन रही है। इस तरह से तेजस्‍वी यादव और नीतीश कुमार के आपसी रिश्‍तों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। इसके माध्‍यम से तेजस्‍वी यादव को अप्रत्‍यक्ष रूप से नीतीश कुमार से दूरी बनाये रखने की धमकी दी जा रही है।
हमने कहा कि सेना वाले आमतौर शांतिकाल में युद्धाभ्‍यास करते हैं, ताकि हरवे-हथियार को धारदार बनाये रखा जा सके। सीबीआई वाले भी ‘बेरोजगारी’ के समय में छापाभ्‍यास करते हैं। उसी छापाभ्‍यास की तहत शुक्रवार को सीबीआई ने छापेमारी की थी। यह छापा राजद प्रमुख लालू यादव से जुड़ा हुआ है। इसलिए इसकी विस्‍तारक क्षमता बढ़ गयी है। लालू यादव की लोकप्रियता के कारण खबर की ताकत बढ़ जाती है। इस कारण लगता है कि छापे से कोई राजनीतिक विस्‍फोट हो गया है। ऐसा कुछ नहीं है। सुबह अखबारों में आठ कॉलम में शीर्षक बनेगा और परसों सुबह सब कुछ सामान्‍य हो जायेगा।
इस दौरान राजद के विधायकों से हमने कहा कि वीरेंद्र यादव न्‍यूज अपना जून अंक लालू यादवजी के जन्‍मदिन पर विशेषांक प्रकाशित कर रहा है। इस अंक में हमने लालूजी के 75वें जन्‍मदिन पर सिर्फ 75 शुभकामना विज्ञापन प्रकाशित करने का लक्ष्‍य रखा है। हमने विधायकों से कहा कि आपलोग इस लक्ष्‍य को हासिल करने में हमारा सहयोग कीजिये। राजद के सांसद और विधान मंडल सदस्‍यों की संख्‍या लगभग 90 है। हमने कहा कि एकमात्र पत्रिका वीरेंद्र यादव न्‍यूज है, जो लालूजी को लेकर सकारात्‍मक और वैचारिक आलेख प्रकाशित करता है।
उधर, संसदीय समिति की बैठक में शामिल होने आये विधायकों से बातचीत में काफी समय निकलता जा रहा था। भूख बढ़ती जा रही थी। इस कारण करीब साढ़े तीन बजे हम विधान सभा से अपने घर के लिए रवाना हो गये।
rista of nitish & tejswi , CBI red
Tags: CBI redrista of nitish & tejswi
Previous Post

नीतीश जी, छात्र सोनू यादव की गुहार कानों तक पहुंची है क्‍या ?

Next Post

राजद में शिवानंद तिवारी के अलावा भी हैं ‘बाबा’

admin

admin

Next Post

राजद में शिवानंद तिवारी के अलावा भी हैं ‘बाबा’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News