• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home जाति

विधान मंडल: बेटा-दामाद, साला-बहनोई और भावह-भैंसूर की मंडली

Special Story of Birendra Yadav News

admin by admin
June 27, 2022
in जाति, झारखण्ड, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
14
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार विधान मंडल रिश्‍तों का पंडाल है, राजनीति का बाजार है और कुर्सी की दुकान है। राजनीति की अंतिम यात्रा का नाम ‘कुर्सी’ है। हर ईमानदार, बेईमान, ठेकेदार, बालू-छड़-दवा का दुकानदार की सद्गति और अंतिम यात्रा का पड़ाव है विधानमंडल। हर व्‍यक्ति सदन की यात्रा करना चाहता है। पहले लोग पैसा कमाकर दामाद खरीदना चाहते हैं और अब पैसे से सदन की सदस्‍यता खरीदना चाहते हैं। हम बाजार के फेर में पड़ने के बजाये दोनों सदनों में रिश्‍तेदारों की भरमार पर फोकस करना चाहते हैं।
सबसे पहले बेटे और दामाद पर बात करते हैं। विधान परिषद में विरोधी दल की नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी के पुत्र तेजस्‍वी प्रसाद यादव और तेज प्रताप यादव विधायक हैं। पूर्व मुख्‍यमंत्री जीतनराम मांझी इमामगंज से विधायक हैं, जबकि उनके पुत्र संतोष कुमार सुमन विधान पार्षद और सरकार में मंत्री हैं। दामाद की बात करें तो बेलागंज के विधायक सुरेंद्र यादव के दामाद कुमार नागेंद्र उर्फ रिंकू यादव गया लोकल बॉडी से विधान पार्षद हैं। उसी तरह बाराचट्टी की विधायक ज्‍योति देवी के दामाद मंत्री संतोष कुमार सुमन हैं। दूसरे शब्‍दों में यह भी कह सकते हैं कि जीतनराम मांझी और ज्‍योति देवी आपस में समधि-स‍मधिन हैं।
विधान मंडल में कई साला-बहनोई भी मौजूद हैं। सुगौली के विधायक शशि भूषण सिंह के बहनोई साहेबगंज के विधायक राजू कुमार सिंह हैं। जबकि साहेबपुरकमाल के विधायक सत्‍तानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव ओबरा के विधायक ऋषि कुमार के बहनोई हैं। दो सहोदर भाईयों की जोड़ी भी विधानमंडल में है। राघोपुर के विधायक तेजस्‍वी यादव और हसनपुर के विधायक तेज प्रताप यादव आपस में भाई हैं। इसके साथ परबत्‍ता के विधायक संजीव कुमार सिंह और बेगूसराय-खगडि़या लोकल बॉडी से विधान पार्षद राजीव कुमार आपस में भाई हैं। विधान सभा उपाध्‍यक्ष और कल्‍याणपुर के विधायक महेश्‍वर हजारी और कुशेश्‍वरस्‍थान के विधायक अमन भूषण हजारी आपस में चचेरे भाई हैं और दोनों के दादा एक ही थे।
दो जोड़ी भावह-भैंसूर भी विधान मंडल में मौजूद हैं। कुर्था से विधायक बागी कुमार वर्मा की भावह विधान पार्षद कुमुद वर्मा हैं। इसके साथ ही फुलपरास की विधायक और मंत्री शीला मंडल और लौकहा के विधायक भारत भूषण मंडल के बीच भावह-भैंसूर का रिश्‍ता है। शीला मंडल के पति और भारत भूषण मंडल आपस में चचेरे भाई हैं। नवादा की विधायक विभा देवी नवादा लोकल बॉडी कोटे से विधान पार्षद अशोक यादव की अपनी चाची हैं।
विधान मंडल सदस्‍यों के आपसी रिश्‍तेदारी को लेकर कई लोगों और संबंधित व्‍यक्तियों से बातचीत की है। इसके बावजूद यदि रिश्‍तों के लेकर हमारे पाठक भी सुझाव दे सकते हैं। इसके अलावा विधान मंडल सदस्‍यों के संबंध में कोई जानकारी उपलब्ध हो तो उसे भी साझा कर सकते हैं। उनका हम स्‍वागत करेंगे।
vidhan mandal me beta damad, bhai bhatija
Tags: bhai bhatijavidhan mandal me beta damad
Previous Post

दो बैलों की व्‍यथा और मजे मार रहा गाड़ीवान

Next Post

सत्‍ता और विपक्ष दोनों के लिए फायदेमंद होता है हंगामा

admin

admin

Next Post

सत्‍ता और विपक्ष दोनों के लिए फायदेमंद होता है हंगामा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News