• About
  • Contcat Us
Saturday, March 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

तेजस्‍वी जी, अहीरों के मनोविज्ञान को समझिये

वीरेंद्र यादव, वरिष्‍ठ संसदीय पत्रकार, पटना -

admin by admin
August 11, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, प्रशासन, बिहार
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
तेजस्‍वी यादव ने बुधवार को दूसरी बार उपमुख्‍यमंत्री की शपथ ली। लगभग पांच साल के अंतराल के बाद सत्‍ता में लौटे हैं। नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्‍होंने एक आक्रामक छवि गढ़ने की कोशिश की और कई बार सदन में मुख्‍यमंत्री पर भारी पड़ते दिखे। एक बार तो तेजस्‍वी के हमले से परेशान मुख्‍यमंत्री सदन में ही आपा खो बैठे थे। उस दिन के मुख्‍यमंत्री के भाषण को सदन की कार्यवाही से निकालना पड़ा था।
लेकिन नीतीश कुमार और तेजस्‍वी यादव यानी चाचा-भतीजा की नयी सरकार फिर पटरी पर आ गयी है। शपथ ग्रहण के बाद चाचा-भतीजा के कैबिनेट की बैठक भी हुई। इसी बैठक में 24 और 25 अगस्‍त को विधानमंडल की बैठक बुलाने का निर्णय भी लिया गया।
निश्चित रूप से तेजस्‍वी यादव आज पांच पहले वाले तेजस्‍वी यादव नहीं हैं। सात साल की राजनीतिक यात्रा में अनुभवों के कई पड़ाव से गुजर चुके हैं। राजनीतिक दुश्‍वारियों को करीब से देखा और झेला है। लेकिन वे जिस जाति के आधार के बल पर राजनीति कर रहे हैं, उसके मनोविज्ञान को समझना भी अब उनके जरूरी हो गया है। हम यादव जाति की बात कर रहे हैं।
पिछले 17 वर्षों के नीतीश राज में मुख्‍यमंत्री सचिवालय में एक भी यादव आईएएस या बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। जीतनराम मांझी के मुख्‍यमंत्रित्‍व काल में एक यादव आइएएस को मुख्‍यमंत्री का सचिव बनाया गया था, लेकिन फरवरी, 2015 में सत्ता में लौटने के बाद नीतीश कुमार ने सबसे पहले उन्‍हें सीएमओ से हटाया था। 2017 में राजद का साथ छूटने के अगले दिन ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में निदेशक पद से एक यादव अधिकारी को हटा दिया गया था। नीतीश राज में जिस तरह से यादव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भेदभाव किया गया, वह नयी सरकार के लिए चुनौती है। तेजस्‍वी यादव के लिए यह चुनौती है कि सरकार के निर्णय और उसके कार्यान्‍वयन प्रक्रिया के प्रभावित करने वाले पदों पर यादव अधिकारियों को तैनाती सुनिश्चित करें।
यादव समाज के 80 फीसदी लोग आज भी लालू यादव में आस्‍था रखते हैं और राजद के प्रति ईमानदारी से जुड़े हुए हैं। वे ऐसे लोग हैं, जिन्‍हें सत्‍ता के लाभ या हानि की समझ नहीं है। वे जाति के नाम पर राजद के साथ हैं। लेकिन यादव की 20 फीसदी आबादी सत्‍ता का प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से लाभ उठा चुकी है। यह यादव जाति का वही हिस्‍सा है, जो परसेप्‍शन बनता है। इसमें सरकारी सेवक, प्रशासनिक पदों पर बैठे लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता या पदधारक हैं। वे राजद के साथ इसलिए हैं, क्‍योंकि उन्‍हें लगता है कि राजद सत्‍ता में आयेगा तो उसका लाभ भी मिलेगा। इस वर्ग की आस्‍था या निष्‍ठा राजद के प्रति है, लेकिन सत्‍ता की संभावना या लाभ भाजपा में दिखती है, तो उसे बीजेपी से परहेज नहीं है। तेजस्‍वी यादव को सबसे बड़ा खतरा इसी समूह से है। भाजपा का टारगेट भी इसी समूह को जोड़ने या फोड़ने का है। भाजपा दावा करती है कि यादव का वोट उसे भी मिलता है तो उसका आशय इसी वोट से होता है। जिन सीटों पर भाजपा का यादव उम्‍मीदवार होता है, वहां यादव खुले मन से भाजपा के साथ खड़ा हो जाता है, बशर्ते राजद का यादव नहीं हो। हम राजद के सहयोगी की बात नहीं कर रहे हैं।
नये सत्‍ता समीकरण में यादव वोटों को बांधे रखना तेजस्‍वी यादव के लिए चुनौती है तो भाजपा का लक्ष्‍य भी यादव वोटों में सेंधमारी करना है। भाजपा यादव वोटों के बिना तेजस्‍वी यादव को चुनौती नहीं दे सकती है और तेजस्‍वी यादव यादव वोटों को सहेजे बिना लंबी पारी नहीं खेल सकते हैं। बिहार की राजनीतिक जमीन पर जदयू धीरे-धीरे अप्रासंगिक होता जा रहा है।
2017 में तेजस्‍वी यादव सत्‍ता से हट गये थे। यादवों को बड़ा अफसोस था। लोग हमसे भी चिंता साझा करते थे। वैसे लोगों से हम पूछते थे कि तेजस्‍वी के सत्‍ता में रहते आपको लाभ क्‍या मिल रहा था और सत्‍ता में नहीं रहने से हानि क्‍या हो रही है। इसका जबाव जाति सत्‍ता में उलझ कर रह जाता था। अब उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को बताना होगा कि उनके सत्‍ता में रहते यादव जाति को लाभ क्‍या-क्‍या मिल रहा है।
Tags: tejswi yadav jimmevari
Previous Post

खटाल पर नीतीश का कब्‍जा बरकरार

Next Post

विश्‍वास मत पर वोटिंग करवाएंगे विजय सिन्‍हा !

admin

admin

Next Post

विश्‍वास मत पर वोटिंग करवाएंगे विजय सिन्‍हा !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024
सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

सुशील, सम्राट, हरी, उपेंद्र, चिराग सब गंगा में हदा दिये जाएंगे

2

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0
कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

लोकल बॉडी से भी महंगा होगा विधान सभा चुनाव

August 30, 2025
बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

बिहारशरीफ में होगी कोईरी बनाम यादव की जंग

August 29, 2025
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

कर्पूरी पुत्र रामनाथ ठाकुर होंगे नीतीश के उत्तराधिकारी !

January 4, 2026
भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

भाजपा ने 47 विधायकों पर जताया भरोसा

October 15, 2025
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News