• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home कैबिनेट क्लब

उपाध्‍यक्ष हों पासवान तो स्‍पीकर पद पर आती है शामत !

कार्यकारी स्‍पीकर हों या मुख्‍यमंत्री, बने हैं दुसाध ही

admin by admin
August 28, 2022
in कैबिनेट क्लब, जाति, प्रशासन, बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
बिहार विधान सभा के लिए अब तक 18 बार उपाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ है। इसमें शकूर अहमद लगातार दो बार उपाध्‍यक्ष्‍य चुने गये थे। शेष 16 लोग एक-एक बार निर्वाचित हुए हैं। 2000 तक उपाध्‍यक्ष का चुनाव नियमित रूप से होता रहा था, लेकिन 2000 के बाद इसके निर्वाचन में अनियमितता आयी। एक मात्र उपाध्‍यक्ष राधानंदन झा थे, जो उपाध्‍यक्ष के तुरंत बाद 1980 में विधान सभा के अध्‍यक्ष भी निर्वाचित हुए थे।
उपाध्‍यक्ष के कार्यकाल और उनकी भूमिका को लेकर एक नया तथ्‍य सामने आया है। उपाध्‍यक्ष पद पर जब किसी पासवान जाति के व्‍यक्ति का चुनाव होता है, तब उनके कार्यकाल में अध्‍यक्ष की विदाई हो जाती है। अब तक दो अध्‍यक्षों को अपने पद से इस्‍तीफा देना पड़ा है और दोनों के कार्यकाल में उपाध्‍यक्ष पासवान जाति की थे। इन्‍हीं दो लोगों को अध्‍यक्ष के चैंबर में बैठकर विधायी कार्यों को निष्‍पादित करने का मौका मिला।
1985 में शिवनंदन पासवान उपाध्‍यक्ष निर्वाचित हुए थे। उस विधान सभा के अध्‍यक्ष शिवचंद्र झा थे। उन्‍हें कांग्रेस के आपसी विवाद के कारण अध्‍यक्ष पद से 23 जनवरी, 1989 को इस्‍तीफा देना पड़ा था। जबकि नये अध्‍यक्ष मो. हिदायुतल्‍ला खां का चुनाव 27 मार्च, 1989 को हुआ था। इस्‍तीफा और चुनाव के बीच लगभग 2 महीने के अंतराल में अध्‍यक्ष की जिम्‍मेवारी का निर्वाह शिवनंदन पासवान ही कर रहे थे। अध्‍यक्ष के चैंबर में ही बैठकर विधायी कार्य का निर्वाह करते थे।
इधर, दूसरी बार अध्‍यक्ष के रूप में इस्‍तीफा विजय कुमार सिन्‍हा को देना पड़ा। इनका निर्वाचन 25 नवंबर, 2020 को हुआ था, जबकि महेश्‍वर हजारी का उपाध्‍यक्ष के रूप में चुनाव 24 मार्च, 21 को हुआ था। महेश्‍वर हजारी भी पासवान जाति से आते हैं। जदयू के साथ भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद अविश्‍वास प्रस्‍ताव की नोटिस के आलोक में विजय सिन्‍हा ने 24 अगस्‍त, 2022 को इस्‍तीफा दिया और 26 अगस्‍त, 2022 को राजद के अवध बिहारी चौधरी का चुनाव अध्‍यक्ष के रूप में हुआ। अध्‍यक्ष के इस्‍तीफा और चुनाव के बीच लगभग 48 घंटे का फासला रहा और इस अवधि में उपाध्‍यक्ष महेश्‍वर हजारी स्‍पीकर के चैंबर में अपने विधायी दायित्‍वों का निर्वाह करते रहे। यह महज संयोग है कि ब्राह्मण और भूमिकार के इस्‍तीफे से खाली हुए आसन को अस्‍थायी रूप से संभालने का जिम्‍मा पासवानों को मिला। वैसे भी बिहार में तीन बार कार्यकारी मुख्‍यमंत्री बनने का अवसर भी अकेले भोला पासवान शास्‍त्री को मिला था। इनके मुख्‍यमंत्री बनने के बाद हर बार बिहार में राष्‍ट्रपति शासन लागू किया गया।
Tags: upadhyaksha hon pasvan to ati hai samat
Previous Post

18 दिनों में हो गया राजनीतिक महाभारत का पटाक्षेप

Next Post

क्षेत्रीय दलों के उत्‍थान और विस्‍तार का दस्‍तावेज है सेंसेक्‍स

admin

admin

Next Post

क्षेत्रीय दलों के उत्‍थान और विस्‍तार का दस्‍तावेज है सेंसेक्‍स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News