• About
  • Contcat Us
Sunday, June 7, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब
  • प्रशासन
  • झारखण्ड
No Result
View All Result
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS
No Result
View All Result
Home बिहार

बिहार आर्ट थियेटर द्वारा आयोजित 32 वां पटना थियेटर फेस्टिवल

कला-संस्कृति मंत्री जितेंद्र राय ने किया उद्घाटन

admin by admin
January 14, 2023
in बिहार, राजनीति
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार आर्ट थियेटर द्वारा आयोजित 107वीं अनिल कुमार मुखर्जी जयंती समारोह सह 32 वां पटना थियेटर फेस्टिवल का उद्घाटन बिहार सरकार के माननीय कला-संस्कृति व युवा मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कलाकारों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि थिएटर रंगमंच अभिनय की जन्मभूमि है। कमर्शियलाइजेशन से दूर असली कला का महत्व अगर जन-जन तक पहुंच सका है तो इसमें रंगमंच का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि बिहार में कला और कलाकारों के उत्थान व विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित हैं। उन्होंने कहा क्षेत्र के उत्थान से रोजगार सृजन की संभावना भी है, जो हमारी पार्टी और हमारी सरकार का मुख्य लक्ष्य है।

कालिदास रंगालय में ३२वां पटना थिएटर फेस्टिवल
कालिदास रंगालय में ३२वां पटना थिएटर फेस्टिवल का उद्घाटन करते हुए

वहीं, भितिहरवा आश्रम जीवन कौशल ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पटना थिएटर फेस्टिवल का इतिहास गौरवशाली रहा है। बिहार आर्ट थिएटर ने इस फेस्टिवल की गरिमा को हमेशा से बरकरार रखा है और पिछले कुछ वर्षों से तो यह फेस्टिवल कला समागम की तरह प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अवसर स्वर्गीय अनिल कुमार मुखर्जी की उस दूरदर्शी और कलाप्रेमी सोच को नमन करने का भी है, जिनके वजह से आज बिहार की राजधानी पटना में कला का इतना बड़ा समागम संभव हो सका है।

अनिल कुमार मुखर्जी श्रद्धा सुमन अर्पित करते माननीय कला-संस्कृति व युवा मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष व बिहार आर्ट थिएटर के बोर्ड सदस्य प्रो. निहोरा प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार आर्ट थिएटर कला प्रेमियों के लिए लगातार ऐसे प्रयास करता रहा है जो कला के विकास में योगदान दे सके। स्वर्गीय अनिल कुमार मुखर्जी की कला के प्रति सोच को जन जन तक पहुंचाने में बिहार आर्ट थिएटर व कलाकार सदैव जुटे रहते हैं। समाज तभी संवेदनशील हो सकता है, जब समाज में कला के प्रति सम्मान हो। यह सम्मान बरकरार रखने के लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।

कलकारों को सम्बोधित करते माननीय कला-संस्कृति व युवा मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय

कार्यक्रम में बिहार आर्ट थिएटर के महासचिव कुमार अभिषेक रंजन ने कहा कि 14 जनवरी से 20 जनवरी तक चलने वाले इस आयोजन की शुरुआत बिहार आर्ट थियेटर रेपर्टरी द्वारा प्रस्तुत एवं स्व. अनिल कुमार मुखर्जी द्वारा लिखित हिंदी नाटक “विप्लवी’ से हो रही। इस नाटक के निर्देशक थे – आशुतोष निर्भय। यह फेस्टिवल पद्मश्री स्व. रामचंद्र मांझी जी को समर्पित है। 7 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में हर दिन पटना के प्रमुख संस्थाएं भाग लेंगी और महोत्सव के आखिरी दिन यानी 20 जनवरी 2023 को समारोह की समाप्ति बिहार आर्ट थियेटर के नाटक के साथ होगी। साथ ही बिहार के लोकप्रिय नाट्यकार, सहत्याकार एवं रंगकर्मी श्रीमती ममता मेहरोत्रा एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री सुनील बिहारी को अनिल कुमार मुखर्जी शिखर सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। कुमार अभिषेक रंजन ने कहा कि हमारी कोशिश है कि कलाकारों और कला के लिए राज्य में एक बेहतर माहौल बने। इसके लिए हम रंगमंच के जरिए निरंतर प्रयास करते रहते हैं।

माननीय कला-संस्कृति व युवा मंत्री श्री जितेंद्र कुमार राय

इस समारोह में शहर प्रतिष्ठित लोगों एवं रंगकर्मियों से प्रेक्षागृह भरी हुई दिखी।

अनिल कुमार मुखर्जी द्वारा लिखित हिंदी नाटक “विप्लवी’ का मंचन
मंच पर नाटक मंचन करते बिहार आर्ट थिएटर के कलाकार

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद सह समाज सेवी श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह, समाज सेवी श्री कमल नोपानी , LIC के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक श्री कुलभूषण शर्मा थे। इस आयोजन में बिहार आर्ट थियेटर के अध्यक्ष श्री आर.एन दाश, उपाध्यक्ष श्री निहोरा प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती उज्ज्वला गांगुली, महासचिव कुमार अभिषेक रंजन, श्री गुप्तेश्वर कुमार, श्री दीपांकर मुखर्जी, बिहार नाट्यकला प्रशिक्षणालय की निदेशक श्रीमती सुष्मिता मुखर्जी, श्री अरूण कुमार सिन्हा, श्री सुमन कुमार, श्री प्रदीप गांगुली आदि भी शामिल रहे।

Tags: Bihar Art Theatre 32th patna theatre festival ka udghatanBihar Art Theatre patna theatre festival ka udghatan
Previous Post

दही में भूरा की तरह घुल कर हर चर्चा मिठास छोड़ गयी

Next Post

औरंगाबाद से राजपूत का खूंटा उखाड़ने की रणनीति को मिली ताकत

admin

admin

Next Post

औरंगाबाद से राजपूत का खूंटा उखाड़ने की रणनीति को मिली ताकत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Trending
  • Comments
  • Latest
गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

गैरसवर्णों के लिए ‘स्‍वर्ण काल’ था लालू राज

June 21, 2025
फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

फिर मंडप में बैठी कुर्मी सरकार, दहेज में मिला कोईरी और भूमिहार

January 28, 2024
सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

सम्राट चौधरी को पगड़ी गंगा में बहाने के मिले संकेत

January 20, 2024
जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

जमुई के लोजपारा के अरुण भारती की उम्‍मीदवारी पर खतरा मंडराया

April 4, 2024

‘विधवा सुहागन’ हो गये पंचायत प्रतिनिधि अध्‍यादेश की ‘नौटंकी’ का सच आया सामने एमएलसी चुनाव में वोट देने का अधिकार भी देगी सरकार

0

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) प्रमाणपत्र आजीवन रहेगा वैध सात वर्ष पुराने सर्टिफिकेट की जगह नया प्रमाणपत्र देगी राज्‍य सरकार

0

भाजपा और संघ का इतिहास धोखा देने का है

0

B-R-Bh को सत्‍ता सौंपने का ‘स्‍मार्ट आइडिया’ है परामर्शदात्री समिति यादवों को ग्रामीण सत्‍ता से बेदखल करना चाहती है भाजपा

0
ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

सम्राट जी, एक बार फिल्म बाबू जगदेव को देख आइए

June 1, 2026
12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

12 साल देश के लिए स्वर्णिम काल : प्रभाकर मिश्र

May 28, 2026
Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़ – BIRENDRA YADAV NEWS

Browse by Category

  • education
  • News
  • कैबिनेट क्लब
  • जाति
  • झारखण्ड
  • प्रशासन
  • बिहार
  • राजनीति

Recent News

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

ऑफलाइन निबंधन की वैकल्पिक व्यवस्था बहाल की जाए: भाकपा

June 2, 2026
मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

मोदी सरकार में आत्मसम्मान के साथ जी रहीं महिलाएं : प्रभाकर मिश्र

June 2, 2026
  • होम
  • बिहार
  • जाति
  • राजनीति
  • कैबिनेट क्लब

© 2023 Birendra Yadav News

No Result
View All Result
  • Homepages

© 2023 Birendra Yadav News